न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह के छाले कर रहे हैं परेशान, ये 10 उपाय दिलाएंगे आजमाते ही राहत

मुंह में छाले होना एक आम समस्या हैं जो कि पेट में कब्जियत और गर्मी के कारण होने लगते हैं। वैसे तो ये छाले अपनेआप ही ठीक हो जाते हैं लेकिन इनके द्वारा मिलने वाली तकलीफ असहनीय होती हैं जिसकी वजह से भोजन करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Apr 2022 6:47:39

मुंह के छाले कर रहे हैं परेशान, ये 10 उपाय दिलाएंगे आजमाते ही राहत

मुंह में छाले होना एक आम समस्या हैं जो कि पेट में कब्जियत और गर्मी के कारण होने लगते हैं। वैसे तो ये छाले अपनेआप ही ठीक हो जाते हैं लेकिन इनके द्वारा मिलने वाली तकलीफ असहनीय होती हैं जिसकी वजह से भोजन करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। जरा सा कुछ खाने पर छाले की जलन आपको परेशान कर देती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ उपायों की मदद से इससे जल्द राहत पाई जाए। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे है और इससे राहत पाना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही खुद इसका इलाज कर सकते हैं। हालांकि बाजार में इसे ठीक करने के लिए कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं लेकिन कई बार इन दवाइयों का गलत असर भी हो जाता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप ये घरेलू उपाय अपनाएं...

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस के अंदर सूदिंग प्रॉपर्टी होती है, लगातार इस्तेमाल करने पर यह यह दर्द को कम करता है। छालों से राहत पाने के लिए थोड़ा सा एलोवेरा जूस अपने छालों पर लगाइए। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कीजिए। आप चाहे तो एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। छालों के ऊपर इन्हें लगाने से बहुत जल्दी फायदा होता है। एक दिन में तीन से चार बार इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आराम होगा।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

नारियल का तेल

नारियल का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्वों से भरपूर होता है। छाले होने पर आप छाले वाली जगह पर नारियल का तेल लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। इससे छालों में राहत मिलेगी।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

अंजीर की पत्तियां

अंजीर की पत्तियों का अर्क छालों की समस्या को ठीक करने के लिए प्राचीन नुस्खे के रूप में लंबे समय से प्रयोग किया जा रहा है। अंजीर की पत्तियों को थोड़े और उसके बाद पत्तियों के निचले हिस्से से निकलने वाले अर्क को, मुंह में निकले हुए छालों वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद आपके मुंह से काफी मात्रा में लार निकलेगी उसे बाहर गिरने दें। करीब 5 मिनट के बाद पानी से कुल्ला कर लें।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

शहद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है, जो मुंह के छालों को ठीक करने में बहुत असरदार है। यह मुंह के छालों को नमी प्रदान करता है और उसे सूखने से बचाता है। अगर आप शहद के साथ एक चुटकी हल्दी डालकर लगाएंगे तो वह बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए दिन में तीन से चार बार यह उपाय कीजिए।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

मुलेठी

मुलेठी एक जड़ी की तरह होती है। जिसका सेवन खांसी से निजात पाने में भी किया जाता है। मुलेठी का उपयोग करने से आपको छाले में भी राहत मिलेगी।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

हल्दी
घरेलू उपचार के रूप में इसके इस्तेमाल से भी लाभ मिलता है। मुंह के छालों की समस्या को ठीक करने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी को अच्छी तरह उबाल लें और उसके बाद इस पानी से कुल्ला करें।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

तुलसी पत्ते

तुलसी के पत्ते के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो छालों को डिसइनफेक्ट करता है। छालों से राहत पाने के लिए तुलसी पत्ते को चबाइए और गर्म पानी से मुंह धो लीजिए। दिन में दो बार ऐसा कीजिए। आप चाहे तो मेथी के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ मेथी के पत्तों को उबाल लीजिए फिर उससे गरारे कीजिए।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

अमरूद का सेवन

अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।अमरूद की पत्तियों का उपयोग छालों से राहत पहुंचाता है। अमरूद की कोमल पत्तियां लेकर मुंह में थोड़ी देर तक चबाये, इससे छालों में आराम मिलेगा।

mouth ulcer,mouth ulcer treatment,home remedies to treat mouth ulcer,healthy food,Health tips

लहसुन

छालों के इलाज के लिए लहसुन बहुत ही कारगर है। दो से तीन लहसुन की कलियां लेकर उनका एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। लगाने के 15 मिनट बाद उसे धो लें। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक गुण छालों को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!