न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दैनिक जीवन की आम बिमारियों में से एक हैं जीभ के छाले, इन 10 घरेलू नुस्खों से करें इलाज

हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से जीभ के छाले की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो रहे हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Mar 2023 4:49:10

दैनिक जीवन की आम बिमारियों में से एक हैं जीभ के छाले, इन 10 घरेलू नुस्खों से करें इलाज

अक्सर लोगों को मुंह से जुड़ी बिमारियों का सामना करना पड़ता हैं जिसमें से एक हैं जीभ के छाले। छाले होना कोई गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन इनकी वजह से कुछ भी चटपटा या तीखा खाने में बहुत परेशानी होती हैं। जीभ के छाले आमतौर पर सप्ताह भर में अपनेआप ठीक हो जाते हैं। लेकिन जल्द राहत पाने के लिए कई लोग दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। जबकि इसकी जगह आपको जरूरत होती हैं कुछ नुस्खों की। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से जीभ के छाले की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो रहे हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जीभ के छाले के लक्षण जैसे सूजन और दर्द को कम कर सकते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण छालों से जल्द राहत पाने में मदद करते हैं। एलोवेरा के पत्ते को काट कर, उसका जेल निकाल लें। अब इस जेल को छालों पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है इसीलिए जीभ के छालों को ठीक करने में इसे प्रभावशाली माना जाता है। डॉक्टर्स का मानना है कि 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पेरोक्साइड को पानी में मिलाना चाहिए। याद रखें कि दोनों इंग्रेडिएंट्स को समान मात्रा में मिलाना है। अब रुई के गोले से इस मिक्सचर को अपने जीभ पर लागएं और कुछ देर बाद गर्म पानी से अपने मुंह धो लें।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

नमक

नमक को सोडियम क्लोराइड के नाम से भी जाना जाता है। नमक छाले से होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। नमक में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन से लडने में मदद करते हैं। एक चम्मच नमक को एक कप पानी में अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद मिश्रण से कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में कई बार करने से मुंह के छालों को ठीक किया जा सकता है।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

फिटकरी

जीभ के छाले के दर्द और जलन से राहत पाने से फिटकरी को पानी में डालकर उस पानी से कुल्ला करने पर दर्द से जल्दी आराम मिलने में मदद मिलती है। इसके अलावा मेंहदी और फिटकरी का चूर्ण बनाकर छालों में राहत मिलती है।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

लौंग का तेल

लौंग में एगुनोल होता है जो कि सूजन-रोधी और बैक्टीरिया-रोधी गुणों से युक्त होता है। जीभ के छाले ठीक करने के लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के तेल की 3 से 4 बूंदें डालें और इस मिश्रण से कुल्ला करें। आपको ये उपाय दिन में तीन से चार बार करना है।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

बेकिंग सोडा

इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण जीभ के छालों के बैक्टीरिया को मारता है और उनसे आराम पाने में मदद करता है। बेकिंग सोडा मुंह का पीएच संतुलन बनाए रखता है और संक्रमण को रोकने में लाभकारी होता है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में, एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। अब इस घोल से कुल्ला करें।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

मिल्क ऑफ मैग्नीशिया

मिल्क ऑफ मैग्नीशिया को एसिड न्यूट्रलाइजर माना जाता है इसीलिए इसको अपनी जीभ पर हल्की मात्रा में लगाने से यह पीएच को नियंत्रित करता है और जीभ के छाले और दर्द से राहत दिलाता है।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

तुलसी

तुलसी में एंटी-इंफ्लामेट्री, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। जीभ पर छाले से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। तुलसी की दो-तीन पत्तियां लें और उन पर नमक डालकर चबाएं। तुलसी का जो रस निकले उसे अंदर निगल लें। ये उपाय दिन में दो से तीन बार करें।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन जीभ के छाले का इलाज करने में सहायक साबित हो सकता है। यह जीभ के छाले के कारण हो रहे दर्द और जलन से आराम दिलाता है और घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। शहद और ग्लिसरीन को बराबर की मात्रा में मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को जीभ के छाले पर लगाएं। दो से तीन मिनट के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

home remedies to treat jeebh cke chale,healthy living,Health tips

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में टेरपिनन-4-ओएल नामक एक यौगिक पाया जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी होते है जो जीभ के छाले और उनके लक्षणों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। एक कप गर्म पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को मिला लें। हर रोज तीन से चार बार इस घोल को माउथ वॉश के रुप में उपयोग करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका