न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें ध्यान ना दिया जाए तो खाने के खराब होने का डर बना रहता हैं। यह खराब या संक्रमित भोजन विषाक्त हो जाता हैं जिसका सेवन कर लिया जाता हैं तो फूड पॉइजनिंग का खतरा बन जाता हैं जिसमें दस्त, पेट दर्द, उल्टी जैसी कई समस्या सामने आ सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 10 Apr 2022 11:00:37

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें ध्यान ना दिया जाए तो खाने के खराब होने का डर बना रहता हैं। यह खराब या संक्रमित भोजन विषाक्त हो जाता हैं जिसका सेवन कर लिया जाता हैं तो फूड पॉइजनिंग का खतरा बन जाता हैं जिसमें दस्त, पेट दर्द, उल्टी जैसी कई समस्या सामने आ सकती हैं। इसी के साथ ही बाहर का ऐसा खाना जिसे बनाने में हाइजीन (स्वच्छता) का ध्यान नही रखा गया हो तो वह भी घातक होता हैं। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने खाने-पीने की आदतों में सुधार लाना होगा। इसी के साथ ही आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जो फूड प्वाइजनिंग की समस्या में राहत दिलाने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

लहसुन

लहसुन एंटीबैक्टीरियल होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी दुरुस्त रखता है। बेस्ट होगा कि आप लहसुन की कलियां छीलें और पानी से निगल जाएं, मगर कई लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप शहद के साथ लहसुन के छोटे-छोटे टुकड़े काटें और निगल जाएं। लहसुन को चबाकर खाना और भी फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह उठ कर सबसे पहले लहसुन चबाकर खाते हैं तो पेट से जुड़ी हर तरह की शिकायत दूर रहेगी।

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

फल खाएं

केले में पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है, इसलिए जब भी हमें फूड पॉइजनिंग हो तो खूब केला खाना चाहिए। केले में ऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो लिवर में ठंडक बनाये रखने में मददगार होता है। इसके अलावा सेब में भी यही खूबी होती है। यदि आपको फ़ूड पॉइजनिंग हो गया है तो सेब और केले को अच्छी तरह मैश कर ले, फिर इस मिश्रण को दिन में तीन से चार बार लेने से आराम मिलता है।

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

पुदीना चाय

पुदीना चाय सिर्फ अरोमाथेरेपी नहीं है बल्कि पेपरमिंट तेल अपने सुखदायक प्रभाव के लिए भी जाना जाता है। फूड पॉयजनिंग से पेट की ऐंठन से पीड़ित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अपनी चाय में इसकी कुछ बूंदे जोड़कर देखें, कैसे आपके पेट की ऐंठन कुछ घंटों में गायब हो जाती हैं।

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

तुलसी

ये तो आप सभी जानते हैं कि तुलसी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि तुलसी फूड प्वाइजनिंग में भी असरदार है। अगर किसी को फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो तो वो एक कटोरी दही में तुलसी की पत्ती, काली मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की पत्ती पानी में डालकर पीने से भी आराम मिलेगा।

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

जीरा

फूड प्वाइजनिंग में जीरा लाभकारी है। इसका सेवन करने से पेट दर्द के साथ सूजन भी कम हो जाती है। फूड प्वाइजनिंग होने पर एक चम्मच जीरे को भूनकर पीस लें और सूप में इसे डालकर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप चाहे तो दही में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

नींबू का रस

अगर आप फूड प्वाइजनिंग से परेशान हैं तो तुरंत नींबू का रस निकालकर पी लीजिए। इससे आपको जल्द ही राहत मिल जाएगी। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्वों की वजह से फूड प्वाइजनिंग वाले बैक्टीरिया मर जाएंगे। नींबू के रस को आप हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

मेथी के बीज

मेथी के बीज फूड प्वाइजनिंग लक्षण जैसे कि सीने में जलन, अपच, पेट दर्द, भूख न लगना और दस्त को कम कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से पाचन गुण होते हैं। पेट और आंतों को आाराम पहुंचाते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

गर्मियों में बहुत उठती हैं फूड प्वाइजनिंग की समस्या, राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खें

अदरक और शहद का घोल

अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है या बार-बार जी मिचला रहा है तो अदरक का सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा। अदरक को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब एक कप पानी में इस रस को मिक्स करें। इस पानी में 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इस मिश्रण में थोड़ा सा काला नमक डालें और इस पानी को पी जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा