न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम में बदलाव के साथ ही पनपने लगती हैं सिरदर्द की समस्या, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

सिरदर्द एक आम स्वास्थ्य समस्या है जो तब बढ़ने लगती हैं जब मौसम में बदलाव होने लगता हैं। इस समय वातावरण में थोड़ी ठंडक होने लगी हैं जिसके कारण शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं जिसमें से एक हैं सिरदर्द की समस्या।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Nov 2022 11:02:40

मौसम में बदलाव के साथ ही पनपने लगती हैं सिरदर्द की समस्या, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

सिरदर्द एक आम स्वास्थ्य समस्या है जो तब बढ़ने लगती हैं जब मौसम में बदलाव होने लगता हैं। इस समय वातावरण में थोड़ी ठंडक होने लगी हैं जिसके कारण शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं जिसमें से एक हैं सिरदर्द की समस्या। हांलाकि इसके अलावा भी सिरदर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि लिम्फ नोड्स में सूजन, ऑक्सीपिटल न्यूरेल्जिया, साइनसाइटिस, तनाव, क्लस्टर और पेट में गैस आदि। सिर में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए लोग पेनकिलर्स का सहारा लेते हैं, लेकिन दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा उपयोग हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से सिरदर्द की समस्या से राहत पाई जा सकती हैं।

headache,headache in hindi,headache news in hindi,home remedies to get rid of headache,Health,healthy living,Health tips,health news in hindi

गुड़ और दूध का करें सेवन

अगर आप सिर के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए गुड़ के साथ दूध का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट छोटा सा गुड़ का टुकड़ा मुंह में रखें और उसके बाद ठंडा दूध पीएं। रोज सुबह इसके सेवन से सिर के दर्द से आपको काफी राहत मिलेगा।

headache,headache in hindi,headache news in hindi,home remedies to get rid of headache,Health,healthy living,Health tips,health news in hindi

दालचीनी

दालचीनी ना सिर्फ आपके खाने को एक अलग स्वाद देती है, बल्कि माइग्रेन के दर्द से राहत भी दिलाती है। दालचीनी के पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर माथे पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको तुरंत लाभ मिलने लगेगा।

headache,headache in hindi,headache news in hindi,home remedies to get rid of headache,Health,healthy living,Health tips,health news in hindi

पुदीना

गुनगुने पानी में पुदीना के तेल की 1-2 चम्मच डालकर या 4-5 बूंदें डालकर पीने से भी सिरदर्द से राहत मिलती है। पुदीना के तेल में मौजूद मेंथाल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है और आपको तरोताजा महसूस कराता है। यह सिरदर्द में बहुत लाभकारी है।

headache,headache in hindi,headache news in hindi,home remedies to get rid of headache,Health,healthy living,Health tips,health news in hindi

गर्म पानी और नींबू का रस

आप कहीं बाहर हैं और आप वहां कोई घरेलू तरीका नहीं आजमा सकती हैं सिर दर्द के लिए, तो आप फटाफट से तैयार होने वाला यह नुस्खा आजमा सकते हैं। इसमें आपको सिर्फ यह करना है कि 1 गिलास में गर्म पानी लीजिए और उसमें नींबू का रस डालकर पी लें। फिर देखिएगा आपको सिर दर्द से कितनी जल्दी राहत मिलती है। कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होने लगता है। उस स्थिति में भी यह घरेलू उपाय बेहद ही कारगर माना गया है।

headache,headache in hindi,headache news in hindi,home remedies to get rid of headache,Health,healthy living,Health tips,health news in hindi

सेब का सिरका

सिर दर्द के इलाज के लिए आप सेब के सिरके और सेब दोनों का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप पूरी रात पार्टी करते हैं और अगली सुबह भयानक सिरदर्द होता है, तो एक गिलास एप्पल साइडर विनेगर का काढ़ा पिएं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, कुछ शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।

headache,headache in hindi,headache news in hindi,home remedies to get rid of headache,Health,healthy living,Health tips,health news in hindi

लौंग का तेल

सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सिर के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप लौंग के तेल से कुछ देर के लिए सिर की मसाज कर सकते हैं। इसमें सिर दर्द को दूर करने वाले गुण होते हैं। ये सिरदर्द से राहत दिलाने का काम करता है।

headache,headache in hindi,headache news in hindi,home remedies to get rid of headache,Health,healthy living,Health tips,health news in hindi

अदरक का सेवन

अदरक में कई प्रकार के स्वास्थ्य गुण पाएं जाते हैं। इसकी मदद से आप माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होता है। जब भी माइग्रेन की वजह से आपका सिरदर्द हो उस वक्त आप अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा दांतों के बीच दबा लें और उसे चूसते रहें। क्योंकि एक शोध से पता चला है कि अदरक माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद करता है।

headache,headache in hindi,headache news in hindi,home remedies to get rid of headache,Health,healthy living,Health tips,health news in hindi

तुलसी की पत्तियां

तुलसी के पत्ते सिरदर्द के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। मजबूत सुगंधित जड़ी बूटी तनावग्रस्त मांसपेशियों को शांत करने में मदद करती है जो सिरदर्द का कारण बनती हैं। एक कप पानी उबालें और उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालें, कुछ देर उबलने दें और इस चाय को धीरे-धीरे पिएं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत