Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती हैं सूखी खांसी, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

फरवरी का महीना चल रहा है और उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड अब भी अपने शबाब पर है। सर्दियों के इस मौसम में ठंड का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता हैं जिसकी वजह से कई बार सेहत को नुकसान झेलना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Feb 2023 2:48:02

खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती हैं सूखी खांसी, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

फरवरी का महीना चल रहा है और उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड अब भी अपने शबाब पर है। सर्दियों के इस मौसम में ठंड का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता हैं जिसकी वजह से कई बार सेहत को नुकसान झेलना पड़ता हैं। इस मौसम में बरती गई लापरवाही आपको सूखी खांसी का शिकार बना सकती हैं। सूखी खांसी आपको बहुत अधिक असहज महसूस कराती है, जिसकी वजह से खांसते-खांसते पूरे पेट में और पसलियों में दर्द होने लगता है। सीरप और दवाइयों के बाद भी कई बार सूखी खांसी यानी ड्राई कफ से छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर सूखी खांसी से आराम पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
how do you cure a dry cough,dry cough care treatment,home remedies to get rid of dry cough,reason for dry cough,dry cough medicine,causes for dry cough,healthy living,health news in hindi शहद

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि एक साल से अधिक उम्र के बच्चे से लेकर व्यस्क सूखी खांसी का उपचार करने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में जीवाणुरोधी गुण होते हैं और यह जलन को कम करने के साथ गले को कोट करने में भी मदद कर सकता है, जिससे आपको इरिटेशन नहीं होती। इसके सेवन के लिए आप रोजाना कई बार चम्मच से शहद ले सकते हैं, या फिर इसे चाय या गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। how do you cure a dry cough,dry cough care treatment,home remedies to get rid of dry cough,reason for dry cough,dry cough medicine,causes for dry cough,healthy living,health news in hindi पीपल की गांठ

पीपल की गांठ को भी सूखी खांसी में लाभकारी माना गया है। यह एक आजमाया हुआ नुस्खा है, जिससे सूखी खांसी को ठीक करने में मदद मिली है। इसके लिए एक पीपल की गांठ को पीस लें और उसे एक चम्मच शहद में मिलाकर खा लें। रोजाना ऐसा ही करें। इससे कुछ ही दिन में सूखी खांसी ठीक हो जाएगी। how do you cure a dry cough,dry cough care treatment,home remedies to get rid of dry cough,reason for dry cough,dry cough medicine,causes for dry cough,healthy living,health news in hindi हल्दी

हल्दी में पाया जाने वाले कर्क्युमिन में एंटी−वायरल, एंटी−इंफलेमेटरी, व एंटी−बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। यह सिर्फ सूखी खांसी में ही लाभदायक नहीं है, बल्कि आपको अन्य भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में लाभ होता है। अगर आपको सूखी खांसी की समस्या है तो आप हल्दी के साथ काली मिर्च डालकर सेवन करें। इससे आपको जल्द और बेहतर परिणाम नजर आएंगे। आप इसे अपने पेय पदार्थों में एक छोटा चम्मच हल्दी व थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर डालकर सेवन करें। आप चाहें तो इसकी मदद से चाय भी बनाकर पी सकते हैं। हल्दी का उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक दवाओं में श्वसन स्थितियों, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा के इलाज के लिए किया जाता है। how do you cure a dry cough,dry cough care treatment,home remedies to get rid of dry cough,reason for dry cough,dry cough medicine,causes for dry cough,healthy living,health news in hindi मुलेठी की चाय

मुलेठी का चाय पीने से भी सूखी खांसी में आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए, दो बड़ी चम्मच मुलैठी की सूखी जड़ को एक मग में रखें और इस मग में उबलता हुआ पानी डालें। 10-15 मिनट तक भाप लगने दे। दिन में दो बार इसे लें। how do you cure a dry cough,dry cough care treatment,home remedies to get rid of dry cough,reason for dry cough,dry cough medicine,causes for dry cough,healthy living,health news in hindi अदरक

सदियों से दादी−नानी सूखी खांसी होने पर अदरक के सेवन की सलाह देती हैं। अदरक में जीवाणुरोधी और एंटी−इंफलेमेंटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। यह ना सिर्फ सूखी खांसी से आराम दिलाता है, बल्कि इम्युन सिस्टम को बूस्ट करता है और दर्द से भी राहत दिलाता है। आप इसे चाय में डालकर पी सकते हैं या फिर इसका रस निकालकर उसमें शहद डालकर पीएं। how do you cure a dry cough,dry cough care treatment,home remedies to get rid of dry cough,reason for dry cough,dry cough medicine,causes for dry cough,healthy living,health news in hindi काली मिर्च

काली मिर्च और शहद का सेवन एक-साथ मिलाकर करने से भी सूखी खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है। आप 4-5 काली मिर्च पीसकर उसका पाउडर बना लें अब इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसे नियमित लेने से आपको कुछ ही दिनों में सूखी खांसी से राहत मिल जाएगी। how do you cure a dry cough,dry cough care treatment,home remedies to get rid of dry cough,reason for dry cough,dry cough medicine,causes for dry cough,healthy living,health news in hindi पुदीना
सूखी खांसी होने पर पुदीने का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा विचार है। दरअसल, पेपरमिंट में मेन्थॉल होता है, जो गले में तंत्रिका अंत को सुन्न करने में मदद करता है जो खांसी के कारण इरिटेट हो जाते हैं। यह दर्द से राहत प्रदान कर सकता है और खांसी को कम करता है। पुदीने में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं। रात में खांसी को कम करने में मदद करने के लिए बिस्तर से ठीक पहले पेपरमिंट चाय पीने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology