न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं बलगम की समस्या से जल्द राहत, आजमाएं ये घरेलू उपाय

मौसम में परिवर्तन हुआ नहीं कि लोग संक्रमणों की चपेट में आने लगते हैं, इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याएं बहुत आम हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 3:29:45

चाहते हैं बलगम की समस्या से जल्द राहत, आजमाएं ये घरेलू उपाय

मौसम में परिवर्तन हुआ नहीं कि लोग संक्रमणों की चपेट में आने लगते हैं, इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। इन दिनों में मौसम की उठापटक जारी हैं जहां दिन में गर्मी और रात में सर्दी का माहौल हैं। यह मौसम बिमारियों का कारण बनता हैं। इस बदलते मौसम में कफ और बलगम जमने की समस्या बढ़ जाती है। वह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इसलिए गले में कफ और बलगम को जमा नहीं होने देना चाहिए। कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप गले में खराश और बलगम से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको यहां वो ही घरेलू नुस्खें बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

cough,home remedies for cough,wet cough remedies,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# सफेद-मिर्च

आधी चम्मच सफेद कालीमिर्च को पीस लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इस मिक्सचर को 10-15 सेकेंड माइक्रोवेव करें। फिर पी लें। इसे पीते ही आपको फौरन आराम मिलेगा। बलगम से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए इस मिक्चर को एक हफ्ते तक दिन में तीन बार जरूर लें।

cough,home remedies for cough,wet cough remedies,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# नींबू का जूस

नींबू बलगम को निकलने के लिए बहुत ही बेहतरीन उपाय है। साथ ही नींबू में एंटीबैक्टीरियल और विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण को कम करते हैं। सबसे पहले दो चम्मच नींबू के जूस को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में डाल दें। अब इस मिश्रण को पी जाएँ।

cough,home remedies for cough,wet cough remedies,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# कच्ची हल्दी

कच्ची हल्दी भी काम आ सकती है। थोड़ी सी कच्ची हल्दी का रस लें और कुछ बूंदों को अपने गले में डालें, फिर थोड़ी देर के लिए रुक जाएं। आप चाहें तो हल्दी के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे भी कर सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक एक सक्रिय यौगिक होता है, जो बलगम को घोलने में मदद करता है। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण खांसी और सर्दी के इलाज में मदद करते हैं।

cough,home remedies for cough,wet cough remedies,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# पुदीने का तेल

अगर स्टीमर में पानी डालकर और इसमें 2-3 बूंद पुदीना का तेल मिलाकर भाप लेते हैं, तो इससे गले की सिकाई होगी और सूजन दूर होगी। साथ ही गले की खराश में आराम मिलेगा। यह गले या छाती में जमा बलगम को ढीला करने और बाहर निकालने में भी प्रभावी है। दिन में 2-3 बार भाप जरूर लें।

cough,home remedies for cough,wet cough remedies,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# गरारे

बलगम से छुटकारा पाने के लिए गरारे करना बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक ग्लास पानी गर्म करें उसमें एक दो से तीन चुटकी नमक मिलाएं अब इससे गरारे करें। सुबह और शाम दोनों बार गरारे करने से आप कुछ ही दिनों में कफ से छुटकारा पा सकते हैं।

cough,home remedies for cough,wet cough remedies,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# हर्बल चाय

गले की खराश और बलगम दूर करने में तुलसी और अदरक की चाय बहुत प्रभावी है। क्योंकि दोनों ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनकी चाय सर्दी-खांसी, जुकाम की समस्या में बहुत लाभकारी है। आप इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं, इससे बहुत लाभ मिलेगा।

cough,home remedies for cough,wet cough remedies,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# नीलगिरी

नीलगिरी के उत्पादों का उपयोग वर्षों से खांसी को कम करने और बलगम को कम करने के लिए किया जाता है। वे आमतौर पर सीधे छाती पर लगाए जाते हैं। नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें भी नाक और छाती में जमा कफ को हटा सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी में तेल मिलाकर स्नान करें।

cough,home remedies for cough,wet cough remedies,Health tips,fitness tips,health tips in hindi

# अदरक

अदरक एक प्राकृतिक डिकंजेस्टेन्ट है जो गले में संक्रमण या श्वसन ट्रैक्ट इन्फेक्शन से लड़ने में सालों तक मदद करता है। इसके साथ ही, अदरक में मौजूद एंटीवाइरल, एन्टीबैटीरियल और एक्सपेक्टोरेंट गुण गले में जमाव को कम करते हैं और इस तरह छाती से सांस लेने और छोड़ने में आसानी होती है। सबसे पहले एक चम्मच ताज़ा अदरक का टुकड़ा लें और फिर उसे गर्म पानी में डाल दें। फिर मिश्रण को कुछ मिनट तक उबलने को रख दें। अब उसमे दो चम्मच शहद मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद पी जाएँ। इस अदरक की चाय को पूरे दिन में कई बार पीने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका