न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 कारणों से होती है कान बहने की समस्या, राहत पाने के घरेलू उपाय

मनुष्य को जीवन में कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी हाथ-पांव में दर्द, जोड़ों में दर्द, तो कभी कमर दर्द जैसी नाजाने कितनी दिक्कतें आए दिन व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसी ही एक समस्या है कान से पानी निकलना या कान बहना।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 19 May 2022 12:34:31

इन 4 कारणों से होती है कान बहने की समस्या, राहत पाने के घरेलू उपाय

मनुष्य को जीवन में कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी हाथ-पांव में दर्द, जोड़ों में दर्द, तो कभी कमर दर्द जैसी नाजाने कितनी दिक्कतें आए दिन व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसी ही एक समस्या है कान से पानी निकलना या कान बहना। यह समस्या सामान्य से लेकर गंभीर समस्या तक हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति के कान से सफेद या पीले रंग का तरल पदार्थ निकलता है। यह तरल पदार्थ पानी, खून, मवाद या पस हो सकता है। कान बहने की समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करके इलाज कराना बेहतर विकल्प है। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी इस बीमारी से निजात से राहत मिल सकती है। तो चलिए सबसे पहले हम यह जानते है कि आखिर किन कारणों से कान से पानी निकलता है...

ear care tips,ear discharge,kaan behna,kaan me dard,ear,healthy ear,Health tips

कान बहने के कारण

- नहाते समय या स्विमिंग के दौरान कान में पानी चले जाने की वजह से कान से पानी निकल सकता है।
- ईयरवैक्स की वजह से भी कान से तरल पदार्थ निकल सकता है। दरअसल, ईयरवैक्स ईयर इंफेक्शन से बचाता है। ऐसे में जब नहाते समय कान में पानी चला जाता है, तो कान से पीला, सफेद या भूरे रंग का पदार्थ निकल सकता है।
- कई बार ईयर कैनाल में चोट लगना भी कान से पानी निकलने का कारण हो सकता है। ईयर कैनाल में चोट लगने पर खून निकलने लगता है। इस समस्या में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, अन्यथा परेशानी और बढ़ सकती है।
- कान से मवाद या पस निकलना भी कान बहने का कारण हो सकता है। जब ईयर कैनान या कान में इंफेक्शन होता है, तो इस स्थित में कान से मवाद बन जाती है। ऐसे में आपको अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है।

ear care tips,ear discharge,kaan behna,kaan me dard,ear,healthy ear,Health tips

घरेलू उपाय जो दिलाएंगे आराम

लहसुन

सरसों के तेल में लहसुन की 2 कलियां डाल दें और गर्म करें। अब इसे ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसके ड्रॉप को कान में डाल सकते हैं। कान में डालकर कुछ देर लेट जाए, इससे लहसुन और सरसों का तेल कान तक अंदर तक चला जाएगा।

ear care tips,ear discharge,kaan behna,kaan me dard,ear,healthy ear,Health tips

नीम का तेल

कान में संक्रमण होने पर नीम के तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए नीम ऑयल को प्रभावित कान में डालें और कुछ देर के लिए लेट जाएं। कुछ दिनों तक कान में नीम का तेल डालने से समस्या में आराम मिलेगा।

ear care tips,ear discharge,kaan behna,kaan me dard,ear,healthy ear,Health tips

तुलसी

तुलसी के पत्तों का रस निकालें और इसे कान में डाल दें। इससे कान का संक्रमण ठीक होगा। कान बहने औऱ कान में दर्द की समस्या में भी आराम मिलेगा।

ear care tips,ear discharge,kaan behna,kaan me dard,ear,healthy ear,Health tips

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। जो कान में होने वाले सभी तरह के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच पानी लें। अब इसमें कॉटन बॉल डालें और जिन कान से पानी निकल रहा है उस पर रख दें।

ear care tips,ear discharge,kaan behna,kaan me dard,ear,healthy ear,Health tips

पुदीना

पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर 2-4 बूंदें कान में डालने से समस्या में आराम मिलेगा। ऐसा करने से आपके कान बहने की समस्या जल्द दूर हो सकती है।

ear care tips,ear discharge,kaan behna,kaan me dard,ear,healthy ear,Health tips

प्याज का रस

प्याज का रस हल्का सा गुनगुना करके इसकी 2-4 बूंदें अपने कान में डालने से कान बहने की समस्या से निजात मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत