न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल सिगरेट की लत को छुड़ाने में मदद करेगा। अगर आप भी तंबाकू-सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं तो इन नुस्खों को आजमाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 9:42:11

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

तंबाकू-सिगरेट आज के समय में आदत या लत के साथ ही एक फैशन का जरिया भी बन चुका हैं। कई लोग इसे सिर्फ एक दिखावे की तरह इस्तेमाल करने लगे हैं। तंबाकू, सिगरेट आदि का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में हर साल करीब 80 लाख लोग तंबाकू के सेवन से होने वाले जानलेवा रोगों का शिकार होते हैं। यह बात हर व्यक्ति जानता है कि इससे नुकसान हो रहा हैं, लेकिन लत के चलते छोड़ने में परेशानी उठानी पड़ती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल सिगरेट की लत को छुड़ाने में मदद करेगा। अगर आप भी तंबाकू-सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं तो इन नुस्खों को आजमाए।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

अजवाइन और सौंफ

अगर आप तंबाकू या सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं तो अजवाइन और सौंफ का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए अजवाइन और सौंफ की बराबर मात्रा लें और इसकी आधी मात्रा में काला नमक लें। अब तीनों चीजों को बारीक पीसकर और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे गर्म तवे पर हल्का सा भून कर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर दें। जब भी सिगरेट पीने का मन हो तो इस चूर्ण को चूस लें। इससे आपको सिगरेट की लत छोड़ने में मदद मिलेगी।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

दालचीनी और शहद

सिगरेट और तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए दालचीनी और शहद का इस्तेमाल भी एक कारगर घरेलू नुस्खा है। इसके लिए दालचीनी को बारीक पीस लें और उसमें शहद मिला लें। जब भी सिगरेट पीने की तलब लगे तो इस मिश्रण का सेवन करें।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

लौकी के बीज का सेवन

लौकी के बीज भी आपको तंबाकू और गुटके की लत छुड़ाने में फायदेमंद रहेंगे। लौकी के बीज को मिक्सर में पीस लें और नींबू, काला नमक डालकर इसकी गोलियां बनाकर रखें। जब भी आपको गुटके तंबाकू की याद आए तो इसका सेवन कर सकते हैं।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

अदरक का सेवन

अदरक का सेवन करने से आप तंबाकू गुटके आदि की लत से बच जाएंगे। इसके लिए आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करें और उसमें नींबू का रस निचोड़ कर काला नमक मिलाएं और इसे सूखा ले। फिर इन टुकड़ों को अपने पॉकेट में रख लें। जब भी आपको गुटका या तंबाकू खाने की इच्छा हो, तो आप इस अदरक के टुकड़े को मुंह में डालकर चूसें। जिससे आपको इस प्रकार की समस्या से निजात मिलेगी।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

प्याज का रस

प्याज के रस के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि प्याज का रस आपकी सिगरेट की आदत को भी छुड़ा सकता है। ऐसे में आपको नियमित रूप से रोजाना 4 चम्मच प्याज के रस का सेवन करना चाहिए।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

सौंफ का सेवन

अक्सर खाना खाने के बाद या सुबह-सुबह खाली पेट कई लोग सौंफ का सेवन करते हैं। इससे सिगरेट पीने से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसका सेवन करने वाले अधिक्तर लोगों का कहना है कि जब धूम्रपान करने का मन करे तो सौंफ का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से सिगरेट पीना छोड़ने में मदद मिलती है।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

आंवला का सेवन

तम्बाकू और सिगरेट की लत छुड़ाने में आंवला भी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए अदरक और आंवला को कद्दूकस कर के सुखा लें। इसमें नींबू और नमक डालकर एक कंटेनर में स्टोर कर लें। जब भी सिगरेट पीने का मन हो तो इस चूर्ण का सेवन करें।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

खजूर का सेवन करें

खजूर का सेवन करने से भी गुटके तंबाकू की लत से बच सकते हैं। खजूर में काफी फास्फोरस होता है। इसे मिक्सी में पीस लें और पानी मिलाकर इसका जूस तैयार करें। जिसे दिन में 2 बार सेवन करने से गुटका तंबाकू की तलब कम होती है।

तंबाकू-सिगरेट की लत से हो चुके हैं परेशान, छुड़ाने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खें

अलसी के बीज खाएं

अलसी के बीज का सेवन भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में रहता है। इसलिए आप रात को अलसी के बीज को गर्म पानी में भिगो दें और सुबह उठकर इस पानी को पीएं। इसमें नींबू और काला नमक भी मिला सकते हैं। इससे गुटके की तलब लगने के दौरान मुंह में स्प्रे कर ले तो आपको तलब नहीं लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी