न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी लेकर आए हैं जो मुंह के छालों से निजात दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Jul 2022 3:21:39

क्या आपको भी परेशान कर रहे हैं मुंह के छाले, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

मॉनसून के इन दिनों में कई लोग खानपान पर ध्यान नहीं रखते हैं और वह मसालेदार खाने के साथ ही अपनी जीवनशैली को अनियंत्रित कर लेता है जिसकी वजह से पेट में गर्मी, विटामिन्स की कमी या कब्ज रहने लगती हैं जिसके परिणामस्वरूप मुंह में छालों की समस्या सामने आने लगती हैं। अगर मुंह में छाले हो जाएं तो दर्द और जलन की वजह से कुछ भी खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। इससे निजात पाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं लेकिन ये सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों की जानकारी लेकर आए हैं जो मुंह के छालों से निजात दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

लहसुन का इस्तेमाल

छालों के इलाज के लिए लहसुन बहुत ही कारगर है। दो से तीन लहसुन की कलियां लेकर उनका एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। लगाने के 15 मिनट बाद उसे धो लें। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक गुण छालों को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

शहद का इस्तेमाल

आप शहद का इस्तेमाल भी छालों पर कर सकते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद को छालों पर लगाएं। इसमें आप हल्दी मिलाकर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से छाले जल्दी सूख जाएंगे। दिन भर में दो से तीन बार यह देसी नुस्खा आजमाकर देखें।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

हल्दी का इस्तेमाल

यदि किसी के मुंह में छाले हो और उसे खाने पीने में दिक्कत आ रही हो तो ऐसे व्यक्ति को चाहिए कि वह हल्दी के हल्के गर्म पानी से कुल्ला करें। ऐसा दिन में दो बार करें। यदि वह इसे 2 दिन तक लगातार करता है तो उसके मुंह के छाले बहुत हद तक कम हो जाएंगे और उसे खाने पीने की दिक्कत नहीं होगी। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो किसी भी जख्म को सही करने में बहुत ज्यादा लाभदायक होते हैं।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल

टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। छालों के ऊपर इन्हें लगाने से बहुत जल्दी फायदा होता है। आप टी ट्री ऑयल से छालों में होने वाली चुभन, जलन को कम कर सकते हैं। इसके लिए कॉटन में इस ऑयल को लगाकर छालों पर रखें। इस तेल में एंटीवायरल तत्व होते हैं। यह इंफेक्शन को दूर करता है। किसी भी तरह के छालों को ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है। एक दिन में तीन से चार बार इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आराम होगा।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

बर्फ का इस्तेमाल

बर्फ का टुकड़ा छालों पर रखने से भी जलन कम होती है। ऐसा दिन भर में तीन से चार बार करें। इससे दर्द कम होगा। छाले अधिक बढ़ेंगे नहीं। छालों वाली जगह पर बर्फ रखने से वहां की त्वचा को ठंडक मिलेगा, जिससे जलन कम महसूस होगा।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

कत्थे का इस्तेमाल

कत्था मुँह के छालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। कत्था, मुलेहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुँह के छालों पर लगाएँ। इसके अलावा अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर उसे पान की तरह चबाएँ।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

केले का सेवन

जिस भी व्यक्ति के मुंह में छाले हैं उसे चाहिए कि वह हर रोज सुबह उठकर एक केला खाए। ऐसा करने से उसके मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे। कई बार छाले होने का मुख्य कारण पेट का साफ़ न होना या कब्ज़ होना होता है। केले में फ़ाइबर नामक तत्व की उचित मात्रा पाई जाती है। केले का सेवन करने से क़ब्ज़ की समस्या दूर होती है जो भविष्य में छाले न होने की संभावना को बढ़ाती है।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

नारियल तेल का इस्तेमाल

आप छालों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल भी लगा सकते हैं। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल तत्व मौजूद होते हैं, जो इंफेक्शन को कम करते हैं। इस तेल में मौजूद लॉरिक एसिड भी छालों को कम करता है।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

दूध का इस्तेमाल

दूध में कैल्शियम मौजूद होता है जो वायरस से लड़ने का काम करता है। साथ ही से हीलिंग प्रोसेस में भी सक्रियता से भाग लेता है। ठंडे दूध में रूई भिगोंकर प्रभावित जगह पर लगाने से फायदा होगा।

home remedies  to treat mouth ulcer,healthy living,Health tips

एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा के इस्तेमाल से प्रभावित जगह की जलन कम हो जाती है। साथ ही एलोवेरा में मौजूद रासायनिक पदार्थ जख्म को जल्दी भरने का काम करते हैं। इसमें मौजूग सूदिंग प्रॉपर्टी छालों से जल्द छुटकारा दिलाती हैं। इसे आप दिन भर में तीन से चार बार जरूर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग