न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भांग का नशा बिगाड़ सकता है दिमागी स्थिति, इन उपायों से उतारे हैंगओवर

होली रंगों का त्योहार हैं जहां विविध रंगों की गुलाल से खेलते हुए लोग मौज-मस्ती के साथ यह त्यौहार मनाते हैं। होली मनाने के अपने अलग ही तरीके होते हैं जिसमें से एक हैं भांग का नशा। अपने त्योहार का मजा दोगुना करने के लिए इस दिन कुछ लोग गुझिया के साथ ठंडई में भांग मिलाकर भी पीते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 7:24:04

भांग का नशा बिगाड़ सकता है दिमागी स्थिति, इन उपायों से उतारे हैंगओवर

होली रंगों का त्योहार हैं जहां विविध रंगों की गुलाल से खेलते हुए लोग मौज-मस्ती के साथ यह त्यौहार मनाते हैं। होली मनाने के अपने अलग ही तरीके होते हैं जिसमें से एक हैं भांग का नशा। अपने त्योहार का मजा दोगुना करने के लिए इस दिन कुछ लोग गुझिया के साथ ठंडई में भांग मिलाकर भी पीते हैं। भांग का नशा जब ज्यादा हो जाता है तो यह दिमागी स्थिति को बिगाड़ते हुए स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता हैं। कई बार बढ़ने के बाद हैंगओवर ऐसी स्थिति पैदा कर देता हैं कि पूरा दिन शरीर थका हुआ रहता हैं और सुस्त महसूस करते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे है जिनकी मदद से भांग का हैंगओवर दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

bhang ka nasha utarne ke lie upay,holi celebration,holi 2023

देशी घी या मक्खन

भांग की तरह देसी घी भी एक आयुर्वेदिक औषधि है। आयुर्वेद में देसी घी को काफी अहम माना गया है। यदि किसी व्यक्ति को भांग का नशा चढ़ गया है, तो उसे उतारने में देसी घी काफी सहायता कर सकता है। इसके लिए आप किसी भी चीज के साथ देसी घी का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा आप मक्खन का भी सेवन कर सकती हैं।

bhang ka nasha utarne ke lie upay,holi celebration,holi 2023

चना

वैसे तो चना अपने आप औषधि के समान है। इसके कई गुणों से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन शायद कम लोग जानते होंगे कि चना भांग का नशा उतारने के मामले में भी कारगर नुस्खा है। जब भांग का नशा आप पर हावी हो तो भुने हुए चने और संतरे का सेवन कर लें। यह भांग का नशा कम करने में आपकी मदद करेगा।

bhang ka nasha utarne ke lie upay,holi celebration,holi 2023

नींबू

आपने अक्सर एल्कोहल का नशा उतारने के लिए नींबू का सेवन किया होगा। यह नुस्खा भांग के लिए भी काफी असरदार है। भांग का नशा उतारने के लिए खट्टी चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। नींबू, संतरा, मौसमी का जूस का सेवन करें। यह आपको जल्द से जल्द भांग का नशा उतारने में मदद करेगा।

bhang ka nasha utarne ke lie upay,holi celebration,holi 2023

खट्टे फल

जिस प्रकार नींबू पानी से नशा कम हो सकता है उसी प्रकार खट्टे फलों का सेवन भी प्रभावित व्यक्ति के नशे को कम कर सकता है। खट्टे फलों की बात करें तो आप संतरा, मौसमी, अंगूर, रसभरी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इन फलो में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो नशे के प्रभाव को बेअसर करने का काम करते हैं।इन फलो का सेवन करते ही कुछ देर में नशे का असर कम होने लगता है और फिर पूरी तरह से खत्म हो जाता है।

bhang ka nasha utarne ke lie upay,holi celebration,holi 2023

नारियल पानी

नारियल पानी में कई मिनरल्स और इलेक्टोरेट्स होते हैं यह बॉडी को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। अगर आपको भांग का हैंगओवर हो गया है, तो नारियल पानी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए कोशिश करें कि ताजा नारियल पानी पिए।

bhang ka nasha utarne ke lie upay,holi celebration,holi 2023

सरसों तेल

जब बहुत अधिक भाग पीकर कोई व्यक्ति बेहोशी जैसी हालत में जाए और उसे कुछ खिलाना या पिलाना संभव ना हो तब ये सरसों का तेल आपके काम आ सकता है। आपको करना ये है कि इस तेल को गुनगुना कर के इसकी कुछ बूंदे प्रभावित व्यक्ति को दोनों कानों में डालनी हैं। इससे उसका नशा कम हो जाएगा।

bhang ka nasha utarne ke lie upay,holi celebration,holi 2023

अदरक

अदरक का रस भी भांग का नशा जल्द से जल्द उतारने में मदद कर सकता है। इसके लिए अदरक का टुकड़ा लें और उसको छील लें। इसको मुंह में रखें और धीरे-धीरे चलाते हुए इसका रस पिएं। यह नुस्खा काफी असरदार है और आपके हैंगओवर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता।

bhang ka nasha utarne ke lie upay,holi celebration,holi 2023

इमली

अगर आप भांग का नशा उतारना चाहते हैं, तो इसमें इमली आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए 30 ग्राम इमली को 250 ग्राम पानी में भिगो दें। कुछ देर बाद इमली को मथकर छान लें। अब इसमें 30 ग्राम गुड़ घोलकर इस पानी पी लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत