न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खून में बढ़ी इस प्रोटीन की मात्रा तो हो जाए सतर्क, प्रोस्टेट कैंसर का हो सकता है खतरा

प्रोस्टेट एक छोटी ग्रंथि है जो एक आदमी के निचले पेट में पाई जाती है। यह मूत्राशय के नीचे और मूत्रमार्ग के आसपास स्थित है। प्रोस्टेट हार्मोन टेस्टोस्टेरोन द्वारा विनियमित होता है और यह वीर्य का उत्पादन करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 5:15:51

खून में बढ़ी इस प्रोटीन की मात्रा तो हो जाए सतर्क, प्रोस्टेट कैंसर का हो सकता है खतरा

प्रोस्टेट एक छोटी ग्रंथि है जो एक आदमी के निचले पेट में पाई जाती है। यह मूत्राशय के नीचे और मूत्रमार्ग के आसपास स्थित है। प्रोस्टेट हार्मोन टेस्टोस्टेरोन द्वारा विनियमित होता है और यह वीर्य का उत्पादन करता है। वीर्य शुक्राणु युक्त तरल पदार्थ है जो वीर्य स्खलन के दौरान मूत्रमार्ग से बाहर निकलता है। जब प्रोस्टेट में कोशिकाओं की असामान्य, घातक वृद्धि से ट्यूमर बन जाता है, इसे प्रोस्टेट कैंसर कहा जाता है। जब प्रोस्टेट ग्रंथि में कैंसर होता है, तो इसका विकास धीमी और सिमित हो सकता है, जिसे चिकित्सा सहायता की जरुरत नहीं होती या फिर यह गंभीर रूप से बढ़ सकता है और नजदीकी अंगों तक फैल सकता है। प्रोस्टेट कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो हर साल हजारों पुरुषों को प्रभावित करती ह। ये मध्यम आयु वर्ग या उससे अधिक उम्र के हैं। लगभग 60% मामले 65 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में होते हैं। लेकिन यह कैंसर किसी को भी हो सकता है। प्रोस्टेट कैंसक के जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में फैमली हिस्ट्री, मोटापा भी शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के अनुसार, 2020 में 10 मिलियन लोगों की मौत कैंसर के कारण हुई। वहीं, इसी साल दुनिया भर में, अनुमानित 1.41 मिलियन लोग प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित भी पाए गए। जिससे यह दुनिया में चौथा सबसे अधिक निदान किया जाने वाला कैंसर बन गया।

high psa level in blood,prostate cancer symptoms,blood level check,health news in hindi,healthy living,health tips in hindi

इस टेस्ट से चलता है प्रोस्टेट कैंसर का पता

CDC के अनुसार, प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) टेस्ट नाम के ब्लड टेस्ट से इस कैंसर का पता चलता है। यह खून में पीएसए के स्तर को मापता है। स्कोर 10 से ज्यादा होने पर प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम 50% तक बढ़ जाता है।

​क्या होता है PSA?

PSA प्रोस्टेट ग्रंथि की सामान्य साथ ही घातक कोशिकाओं द्वारा उत्पादित प्रोटीन होता है। खून में इसकी मात्रा बढ़ने से प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। वैसे तो पीएसए का कोई विशिष्ट सामान्य स्तर नहीं है लेकिन 4.0 एनजी/एमएल और उससे कम स्तर को सामान्य की कैटेगरी में रखा जाता है। हाई पीएसए हमेशा प्रोस्टेट कैंसर से संबंधित नहीं होता है, यह प्रोस्टेट में अन्य गड़बड़ी का भी नतीजा हो सकता है।

​प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण

- पेशाब करने में कठिनाई
- पेशाब की धार कम होना
- रात में बार-बार पेशाब आना
- मूत्राशय को पूरी तरह से खाली नहीं होना
- पेशाब के दौरान दर्द या जलन का महसूस होना
- पेशाब या वीर्य में खून का आना
- पीठ, कूल्हों या पेल्विस में दर्द
- इजेकुलेशन के दौरान दर्द होना
- पैरो में सूजन आना

high psa level in blood,prostate cancer symptoms,blood level check,health news in hindi,healthy living,health tips in hindi

प्रोस्टेट कैंसर का क्या इलाज है?

आपका डॉक्टर आपकी उम्र, स्वास्थ्य की स्थिति और आपके कैंसर के चरण के आधार पर आपके कैंसर के लिए एक उपयुक्त उपचार योजना विकसित करेगा।

- शल्य चिकित्सा (Surgery)
- विकिरण (Radiation)
- क्रैयो थेरेपी (Cryotherapy)
- हार्मोन थेरेपी (Hormone Therapy)
- कीमो थेरपी (Chemotherapy)
- स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी (stereotactic radiosurgery)
- प्रतिरक्षा चिकित्सा (इम्मुनोथेरपी)

high psa level in blood,prostate cancer symptoms,blood level check,health news in hindi,healthy living,health tips in hindi

कैसे करे प्रोस्टेट कैंसर से बचाव?

50 वर्ष के बाद इस बीमारी का जोखिम सबसे अधिक होता है। जिसकी शुरूआत कई साल पहले ही आपकी जीवनशैली के कारण हो जाती है। ऐसे में यदि आप प्रोस्टेट कैंसर को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो फ्रुट्स, हरी सब्जियां, नियमित एक्सरसाइज और स्वस्थ वजन के साथ रेगुलर हेल्थ चेकअप कराने से कभी मत चूकिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता