न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाती हैं बियर, हैरान कर देगी यह जानकारी

कई लोग सेलिब्रेट करने के दौरान बियर का सेवन करते हैं जो की काफी प्राचीन समय से चली आ रही हैं। बीयर जौ और अंगूर को सड़ा कर तैयार की जाती है। आमतौर पर लोग इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं। लेकिन जरूरी नहीं हैं कि यह जानकारी पूरी तरह से सही हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 2:27:55

सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाती हैं बियर, हैरान कर देगी यह जानकारी

कई लोग सेलिब्रेट करने के दौरान बियर का सेवन करते हैं जो की काफी प्राचीन समय से चली आ रही हैं। बीयर जौ और अंगूर को सड़ा कर तैयार की जाती है। आमतौर पर लोग इसे सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं। लेकिन जरूरी नहीं हैं कि यह जानकारी पूरी तरह से सही हो। जी हां, अगर बीयर को सीमित मात्रा में लिया जाए तो इसके काफी फायदे भी हो सकते हैं। कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है। अधूरी जानकारी के चलते लोग बीयर के फायदों से अनजान रह जाते हैं। आज हम आपको बियर पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरानी में डाल देंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

beer,drinking beer benefits,health benefits of drinking beer,beer good for health,healthy food beer,health news

किडनी स्टोन में फायदेमंद

बियर के फायदों में सबसे पहले किडनी स्टोन का ज़िक्र आता है। अगर आपकी किडनी में स्टोन है, तो बहुत मुमकिन है कि रोज़ाना एक बीयर पीने से यह धीरे-धीरे पेशाब के रास्ते निकल जाए। फिनलैंड की राजधानी हेलसिन्की में 27 हज़ार लोगों पर हुई रिसर्च में पता चला कि रोजाना एक बियर पीने से किडनी में स्टोन होने का खतरा 40% तक कम हो जाता है। वजह यह है कि बियर में पानी और शराब दोनों होती हैं, जिससे पेशाब पतली होती है और बहाव तेज़ होता है। इससे स्टोन बनने का खतरा कम होता है।

beer,drinking beer benefits,health benefits of drinking beer,beer good for health,healthy food beer,health news

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र के साथ दिमाग की कार्य क्षमता कम होने लगती है, जिसका प्रभाव स्मरण शक्ति पर भी पड़ सकता है। यहां बियर पीने के फायदे देखे जा सकते हैं, क्योंकि इसमें सिलिकॉन और हॉप्स नामक यौगिक मौजूद होते हैं, जो मस्तिष्क विकारों को रोकने का काम कर सकते हैं। इसलिए, तय मात्रा में बीयर का सेवन याददाश्त संबंधी परेशानी और अल्जाइमर की समस्या जैसे रोग के खतरे को दूर करने का काम कर सकता है।

beer,drinking beer benefits,health benefits of drinking beer,beer good for health,healthy food beer,health news

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

बीयर के सापेक्ष लाभों का मूल्यांकन करने वाले अध्ययनों में यह पाया गया कि किसी भी तरह के मादक पेय का यदि कम मात्रा में सेवन किया जाये तो यह हृदय रोग को कम कर देता है। मध्यम बीयर पीने से स्ट्रोक, दिल के दौरे या हृदय रोग की सम्भावना कम होती हैं।

beer,drinking beer benefits,health benefits of drinking beer,beer good for health,healthy food beer,health news

कैंसर को रोकने में फायदेमंद

आमतौर पर शराब बनाने वाली बीयर में इस्तेमाल होने वाले हॉप्स में ज़ैंथोह्यूमोल नामक फ्लेवोनॉइड यौगिक पाया जाता है। यह प्रोस्टेट कैंसर सहित कैंसर की रोकथाम में एक प्रमुख भूमिका निभाते है। बीयर में पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो रेड वाइन के समान कैंसर से लड़ने में बहुत प्रभावी होते हैं।

beer,drinking beer benefits,health benefits of drinking beer,beer good for health,healthy food beer,health news

तनाव से राहत दिलाने में फायदेमंद

अल्कोहल को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। लेकिन बीयर को लेकर तमाम शोध बताते हैं कि यदि सीमित मात्रा में बीयर ली जाए तो ये कई तरह से सेहत को लाभ पहुंचा सकती है। तनाव, घबराहट और थकान आजकल लोगों में काफी कॉमन हो गई है। कुछ शोध बताते हैं कि बीयर के सेवन से तनाव, घबारहट, और थकान की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन इसे 350 मिली ग्राम से ज्यादा नहीं पीना चाहिए।

beer,drinking beer benefits,health benefits of drinking beer,beer good for health,healthy food beer,health news

मधुमेह में फायदेमंद

मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए भी बियर के फायदे देखे जा सकते हैं। बता दें कि बीयर में ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम करने की क्षमता होती है। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध से होती है। इस शोध के मुताबिक, पुरुष अगर सीमित मात्रा में बीयर का सेवन करते हैं, तो इससे मधुमेह का जोखिम कुछ हद तक कम हो सकता है।

beer,drinking beer benefits,health benefits of drinking beer,beer good for health,healthy food beer,health news

आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद

बियर के फायदे आंखों की रोशनी तेज करने में भी होते है। वेस्टर्न ओंटारियो विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि यदि एक दिन में एक बियर का सेवन किया जाये तो मोतियाबिंद को विकसित करने के जोखिम को कम किया जा सकता है। बीयर में एंजाइम और एंटीऑक्सिडेंट माइटोकॉन्ड्रियल पाए जाते है जो क्षति को रोककर आंखों की रक्षा करने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत