न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों से बढ़ रहे हैं युवा महिलाओं में हार्ट अटैक के मामले, जानें और रहें सतर्क

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में जो बताते हैं कि आखिर युवा महिलाओं में हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 2:49:31

इन कारणों से बढ़ रहे हैं युवा महिलाओं में हार्ट अटैक के मामले, जानें और रहें सतर्क

हार्ट अटैक वर्तमान समय की सबसे जानलेवा बीमारियों में से एक हैं। हर दिन कई भारतियों की हार्ट अटैक से मौत हो रही हैं। लेकिन यह देखने को मिल रहा हैं कि पहले के समय में जो हार्ट अटैक उम्रदराज लोगों को अपना शिकार बनाता था, वह अब युवा लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा हैं। पहले कहा जाता था कि महिलाओं में हार्ट अटैक और हृदय से जुड़ी बीमारियां कम होती थी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जानकारों के मुताबिक 18 से 55 साल की महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा अन्य की अपेक्षा ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप भी हार्ट अटैक से बचना चाहती हैं तो उसके लिए आपको अपने हार्ट का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में जो बताते हैं कि आखिर युवा महिलाओं में हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़ रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

heart attack cases are increasing in young women due to these reasons know and be alert,Health,healthy living,health news in hindi,heart care tips

मोटापा

युवतियों या युवा महिलाओं में हार्ट अटैक का एक मुख्य कारण मोटापा भी है। डॉक्टरों का मानना है कि जो लोग मोटापे का शिकार होते हैं, उनमें सहज ही हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। मोटापे से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। हाई बीपी महिलाओं में दिल के दौरे या हार्ट अटैक के अहम वजहों में से एक है।

heart attack cases are increasing in young women due to these reasons know and be alert,Health,healthy living,health news in hindi,heart care tips

अधिक गर्भनिरोधक गोलियां लेना

युवा महिलाओं में दिल के दौरे का एक अहम कारण गर्भनिरोधक गोलियों या कंट्रासेप्टिव पिल्स का अधिक सेवन माना जाता है। दरअसल अगर आप गर्भनिरोधक गोलियों का जरूरत से ज्यादा सेवन करतीं हैं तो इसका हार्मोनल प्रभाव पड़ता है। हार्मोन के स्तर में बदलाव से ब्लड प्रेशर का लेवल बदल सकता है और युवा महिलाओं के दिल पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। ये पिल्स युवा महिलाओं में रक्त के थक्के के निर्माण का कारण भी बन सकता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।

heart attack cases are increasing in young women due to these reasons know and be alert,Health,healthy living,health news in hindi,heart care tips

निष्क्रिय जीवनशैली

समय पर भोजन न कर पाना, कंप्यूटर के सामने घंटों बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी कम होना या व्यायाम न करना, इन सब के कारण धीरे-धीरे दिल की मांसपेशियां कमजोर होती जाती हैं। ये दिल की बीमारियों का अहम कारण है। दिल की ही नहीं निष्क्रिय या खराब जीवनशैली से दूसरी बीमारियां भी शरीर पर हावी होने लगती हैं।

heart attack cases are increasing in young women due to these reasons know and be alert,Health,healthy living,health news in hindi,heart care tips

तनाव

स्ट्रेस यानी कि तनाव हर किसी के लिए हानिकारक है। डॉक्टर मानते हैं कि आज की महिलाएं न ही केवल घर संभाल रही हैं, बल्कि दफ्तर की जिम्मेदारियां भी देख रही हैं। सब कुछ एक साथ संभालते हुए वे तनाव का सामना भी करती हैं। स्ट्रेस की वजह से कोरोनरी धमनियों में एथेरोस्क्लेरोसिस या प्लाक हो सकता है, जिससे खून का प्रवाह प्रभावित होता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन जाता है।

heart attack cases are increasing in young women due to these reasons know and be alert,Health,healthy living,health news in hindi,heart care tips

अनहेल्दी डाइट और अपर्याप्त नींद

हृदय काे स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट और पूरी नींद लेना बहुत जरूरी हाेता है। लेकिन आजकल के युवा अपनी डाइट पर खास ध्यान नहीं देते हैं, साथ ही पर्याप्त नींद भी नहीं लेते हैं। प्रसंस्कृत चीनी, ट्रांस-वसा, सोडा और कोलेस्ट्रॉल का सेवन धमनियों या एथेरोस्क्लेरोसिस में पट्टिका निर्माण के लिए जिम्मेदार साबित होता है। अनहेल्दी डाइट नींद काे भी प्रभावित करता है। यह आगे चलकर युवा महिलाओं में उच्च रक्तचाप और हृदय की समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अच्छी डाइट लें और 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

heart attack cases are increasing in young women due to these reasons know and be alert,Health,healthy living,health news in hindi,heart care tips

डायबिटीज

चिकित्सकों का ये मानना है कि मधुमेह यानी कि डायबिटीज किडनी के साथ ही दिल को भी प्रभावित करता है। डॉक्टर बताते हैं कि पिछले दशक से मधुमेह से पीड़ित युवा महिलाओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मधुमेह के कारण होने वाली मेटाबोलिक अबनोर्मलिटीज युवा महिलाओं में स्ट्रोक या दिल के दौरे का खतरा बढ़ा देती है।

heart attack cases are increasing in young women due to these reasons know and be alert,Health,healthy living,health news in hindi,heart care tips

धूम्रपान और शराब पीना

युवाओं में धूम्रपान और शराब का सेवन अनियमित दिल की धड़कन और हृदय गति में बदलाव करता है। लंबे समय तक इन चीजाें के सेवन से युवा महिलाओं और पुरुषों में अचानक कार्डियक अरेस्ट या दिल का दौरा पड़ने का जाेखिम अधिक हाेता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'

'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह

बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव

शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश

हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका