न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवाओं में बढ़ती जा रही हैं हार्ट अटैक की समस्या, जानें इसके मुख्य कारण

कई शोधों में पाया गया है कि नौजवानों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा उनकी आदतों के कारण ज्यादा होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों भारतीय युवाओं को ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा है?

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 1:28:10

युवाओं में बढ़ती जा रही हैं हार्ट अटैक की समस्या, जानें इसके मुख्य कारण

दुनियाभर में दिल के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं और इससे मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। भारतीयों में अन्य देशों के लोगों की तुलना में 33 फीसदी ज्यादा जल्दी हार्ट अटैक की समस्या होती है। लेकिन इसी के साथ ही देखने को मिल रहा हैं कि यह समस्या युवाओं में भी बढ़ती जा रही हैं और लगातार 30-40 की उम्र वाले भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई शोधों में पाया गया है कि नौजवानों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा उनकी आदतों के कारण ज्यादा होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों भारतीय युवाओं को ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा है?

heart attack among youngster is common these days,healthy living,Health tips

ज्यादा एक्सरसाइज करना

यह सच है कि नियमित एक्सरसाइज करना दिल की सेहत के लिए अच्छा है लेकिन बिना डॉक्टर से सलाह लिए ज्यादा हैवी वर्कआउट करने वालों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा तुरंत बढ़ जाता है। यह बात उन लोगों के लिए तो काफी हद तक सच है जिन्हें लाइफस्टाइल या आनुवांशिक कारणों की वजह से या हार्ट में किसी तरह के ब्लॉकेज की वजह से पहले से ही हार्ट अटैक होने का जोखिम अधिक है। इसलिए हैवी वर्कआउट शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से अपने दिल की जांच करवाएं और उनकी सलाह के आधार पर ही आगे बढ़ें।

heart attack among youngster is common these days,healthy living,Health tips

मोटापा

मोटापा इन दिनों एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। पेट के आसपास जमा चर्बी भी हार्ट अटैक का कारण बनती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी महिला की कमर 35 इंच से ज्यादा और पुरुष की कमर 40 इंच से ज्यादा है, तो उसे अपना वजन घटाना शुरू कर देना चाहिए। पेट के आसपास इतनी ज्यादा मात्रा में चर्बी जमा होने से हार्ट अटैक का खतरा रहता है। आप किसी भी उम्र में वजन घटाना शुरू करके हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं।

heart attack among youngster is common these days,healthy living,Health tips

जंक फूड की आदत

नौजवानों में दिल का दौरा पड़ने का का एक और कारण है उनका खान पान। जंक फूड यानि यानि बर्गर, पिज्जा, कोलड्रिंग जैसी बाहरी चटर पटर की चीजें ज्यादा खाने से बच्चों और युवाओं में नमक, फैट और कैलोरी ज्यादा हो जाती है। शरीर में इनकी ज्यादा मात्रा होने से सेहत को खतरा होता है। मोटापा भी बढ़ता है और आगे चल कर यह सब दिल का दौरे का कारण बनते हैं। मोटे लोगों में इस बीमारी का खरता और ज्यादा होता है।

heart attack among youngster is common these days,healthy living,Health tips

शराब और सिगरेट की आदत

आजकल युवाओं में बहुत कम उम्र से ही शराब और सिगरेट पीने का चलन काफी बढ़ गया है। कोई इसे जरूरत बताता है तो किसी के लिए यह अपने दोस्तों के बीच जगह बनाने का सबसे उम्दा तरीका है। लेकिन असल में ये गंदी आदतें सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। कम उम्र से ही इन चीजों का सेवन करने से शरीर में लंबे समय तक वह स्थितियां बन जाती हैं जिनसे आगे चल कर दिल का दौरा पड़ने का खतरा गहराता जाता है। ड्रग्स का सेवन करने से दिल की रफ्तार बहुत तेज हो जाती है और आप इस बीमारी के और करीब जाने लगते हैं।

heart attack among youngster is common these days,healthy living,Health tips

लंबे समय तक काम करना

बॉस को इम्प्रेस करने के लिए या एक्सट्रा इनकम के लिए अगर आप रोजाना 10-12 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, तो सावधान हो जाएं। 'द लैंसेंट' में छपी एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह में 55 घंटे से ज्यादा काम करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- लंबे समय तक बैठे रहना, ज्यादा तनाव लेना, ज्यादा एल्कोहल का सेवन आदि। इसी रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह में 45 घंटे या इससे कम काम करना आपके दिल के लिए सुरक्षित माना जाता है।

heart attack among youngster is common these days,healthy living,Health tips

बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान

आजकल के अधिकतर युवाओं का लाइफस्टाइल काफी बिगड़ा हुआ है। किसी भी समय सोना, किसी भी समय खाना खाने जैसी आदते कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनती हैं। बिजी शेड्यूल होने के चलते युवा अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, लेकिन ये गलती आपको हार्ट अटैक का मरीज बना सकती है। बिजी लाइफ के बीच अधिकतर युवा अपने खानपान को लेकर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस तरह के फूड की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इनका अधिक सेवन हाई बीपी व अन्य प्रॉब्लम्स को शरीर में पैदा कर देता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने के आसार बन जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट