न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की सेहत पर प्रभावी असर डालते हैं ये पोषक तत्व, करें डायट में शामिल

यदि बचपन से ही बच्चों की सेहत का ध्यान रखा जाए और उनके आहार में पोषक तत्वों से युक्त आहार को शामिल किया जाए तो बीमारियां उनसे बहुत दूर रहती हैं। एक उम्र के बाद बच्चों के आहार में मां के दूध के अलावा कई अन्य चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 3:28:56

बच्चों की सेहत पर प्रभावी असर डालते हैं ये पोषक तत्व, करें डायट में शामिल

यदि बचपन से ही बच्चों की सेहत का ध्यान रखा जाए और उनके आहार में पोषक तत्वों से युक्त आहार को शामिल किया जाए तो बीमारियां उनसे बहुत दूर रहती हैं। एक उम्र के बाद बच्चों के आहार में मां के दूध के अलावा कई अन्य चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं ताकि शरीर को पूरा पोषण मिल सकें और बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास सही तरीके से हो। बच्चों की पोषण से जुड़ी जरूरतें, वयस्कों से अलग होती हैं और उसी अनुरूप उनकी डाइट होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन जरूरी पोषक तत्वों उनके उपयोग और उसमें काम आने वाले आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

प्रोटीन

प्रोटीन एक ऐसा तत्व है जिसकी जरूरत सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी होती है। यह तत्व बॉडी सेल्स के निर्माण, खाए गए भोजन को एनर्जी में बदलने, संक्रमण से लड़ने और शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। प्रोटीन शरीर को बढ़ने में मदद करता है, मांसपेशियों का निर्माण करता है और ऊर्जा देता है। प्रोटीन की पूर्ति के लिए दालें, अंडा, चिकन, डेयरी प्रॉडक्ट, पोर्क, एवोकाडो, नट्स और बीन्स का सेवन कराएं।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

कैल्शियम

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की सूची में कैल्शियम सबसे ऊपर आता है, क्योंकि यह बच्चों में मजबूत हड्डियों और स्वस्थ दांतों के विकास के लिए जिम्मेदार होता है। यह मांसपेशियों और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी आवश्यक है। इसलिए बढ़ती उम्र के बच्चों को कैल्शियम युक्त फूड आइटम्स जरूर खिलाना चाहिए। कैल्शियम के प्रमुख स्त्रोत हैं- दूध, पनीर, दही, पालक, ब्रॉकली, टोफू आदि।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

फैट

बच्चों के विकास के लिए फैट बहुत जरूरी होता है। इसलिए बच्चों को फैट रिच फूड्स खिलाना चाहिए। फैट बच्चों में ऊर्जा पैदा करता है। मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। इतना ही नहीं यह त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। एवोकाडो, केला, पीनट बटर, शकरकंद, मौससी फल और सब्जियों को बच्चों की फैट डाइट में शामिल किया जा सकता है। अगर बच्चे का वजन कम है, तो ये फूड्स वजन बढ़ाने में मदद करेंगे। आप बच्चे को ये फूड्स सीमित मात्रा में खिला सकते हैं।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

फाइबर

फाइबर युक्त आहार का सेवन हर उम्र के व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण व फायदेमंद होता है। लेकिन बच्चों के लिए एक सीमित मात्रा में फाइबर जरूरी है। यह आपके बच्चों के पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है और बचपन से होने वाले मोटापे के खतरे को भी कम करता है। बच्चों की डेली डायट में फाइबर युक्त फल और सब्जियां जैसे- नाशपाती, ऐवकाडो, सेब, ओट्स, नट्स आदि शामिल करें।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

फोलेट

शायद बहुत कम लोगों को पता हो लेकिन फोलेट भी बढ़ते बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यह बच्चों के शरीर की सेल्स को मजबूत और हेल्दी रखता है। इस विटामिन की कमी से बच्चों को एनीमिया रोग यानि कि शरीर में खून की कमी हो सकती है। बच्चों की बॉडी में फोलेट की मात्रा बनी रहे इसलिए उन्हें मिक्स अनाज का दलिया, पालक, चने, मसूर की दाल और स्प्राउट्स जैसी चीजें दें।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

आयरन

अन्य पोषक तत्वों की तरह आयरन भी बच्चे के स्वस्थ विकास में अहम भूमिका निभाता है क्योंकि यह रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। आयरन की कमी से अनीमिया और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने बच्चे की डायट में पर्याप्त मात्रा में आयरन शामिल करें जैसे- साबुत अनाज, बीन्स, नट्स, अनार, चुकुन्दर और हरी पत्तेदार सब्जियां।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट भी बच्चों के बेहतर विकास के लिए एक जरूरी तत्व है। यह ऊतक के निर्माण और मरम्मत करने में महत्वपूर्ण है। कार्बोहाइड्रेट कई अलग-अलग रूपों (शर्करा, स्टार्च, और फाइबर) में आते हैं, लेकिन बच्चों को स्टार्च और फाइबर अधिक और चीनी कम देनी चाहिए। दिन भर एर्जेटिक, ऊर्जावान और तरोताजा रहने के लिए कार्बोहाइड्रेट रिच डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। ब्रेड, आलू, पास्ता, चावल और अनाज आदि में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

विटमिन सी

आयरन के साथ विटमिन सी भी शरीर के लिए आवश्यक है। यह बच्चे की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। विटमिन सी आपको कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। इसलिए आपको अपने बच्चों की डायट में खट्टे फल जैसे- संतरा, आंवला और कीवी के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

जिंक

जिंक प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। जिंक बच्चों की कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करता है। जिंक एक जरूरी मिनरल है, जिसे शरीर अपने आप नहीं बनाता है। जिंक बच्चे के विकास, प्रतिरक्षा कार्य के लिए जरूरी होता है। जिंक बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। लो-फैट मिल्क, योगर्ट, दालें, नट्स और अनाज में जिंक अधिक मात्रा में पाया जाता है। आप अपने बच्चे को 6 महीने के बाद स्तनपान के साथ ही इन फूड्स को भी खिला सकते हैं।

nutrients,healthy nutrients,healthy nutrients for kids health,kids healthy tips,kids health,healthy living,Health tips

विटमिन डी

विटमिन डी पूरी तरह से बेहतर हड्डियों और दांतों के निर्माण और उनकी मजबूती में मदद करेगा। इसके अलावा, विटमिन डी बेहतर इम्यूनिटी और तंत्रिका तंत्र के सुचारू रूप से काम करने के लिए जरूरी है। विटमिन डी का सबसे अच्छा व प्राकृतिक स्त्रोत सूरज की रोशनी है लेकिन इसके अलावा आप अपने बच्चे को अंडा, मांस, मछली और साबुत अनाज भी खिलाएं ताकि विटमिन डी की कमी ना हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?