न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संतरे को कहा जाता है सुपरफूड, सेवन से मिलते हैं ये गजब के फायदे, दूर होगी कई बीमारियां

फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है जिसमें से एक हैं संतरा जिसे सुपरफूड कहा जाता है। विटामिन सी से भरपूर संतरे में विटामिन ए, विटामिन बी, आयोडीन, कैल्शियम और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Sep 2022 9:54:03

संतरे को कहा जाता है सुपरफूड, सेवन से मिलते हैं ये गजब के फायदे, दूर होगी कई बीमारियां

फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है जिसमें से एक हैं संतरा जिसे सुपरफूड कहा जाता है। विटामिन सी से भरपूर संतरे में विटामिन ए, विटामिन बी, आयोडीन, कैल्शियम और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को सुबह के नाश्ते में एक संतरा जरूर शामिल करना चाहिए। अपनी डाइट में सिर्फ एक संतरा शामिल करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। संतरा सेहत से लेकर त्वचा तक सभी के लिए फायदेमंद है। हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह संतरे का सेवन सेहत को फायदे पहुंचाता हैं। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

रोग प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर को बीमार और कमजोर करने वाले बैक्टीरिया और वायरस से बचाती है। यहां संतरा आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि संतरा विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करता है। रोजाना संतरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे सर्दी जुकाम और अन्य संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जिससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

कैंसर से बचाव

विटामिन सी से भरपूर संतरे में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और लाइमोनिन गुण मुक्त कणों के नुकसान से कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। लाइमोनिन हमारे शरीर में लगभग 8-10 घंटे तक सक्रिय रह सकता है, जो कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकता है। संतरे का नियमित सेवन त्वचा, छाती, फेफड़ों, मुंह, पेट आदि के कैंसर को रोकने में मदद करता है। संतरा खाने से गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में भी मदद मिलती है। संतरे में मौजूद पेक्टिन फाइबर कैंसर से श्लेष्मा झिल्ली की रक्षा करता है।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

दिल के मरीजों के लिए है फायदेमंद

इसके अलावा संतरे में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं। संतरा फाइबर और पेक्टिन से भी भरपूर है जो कि शरीर के वसा के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। संतरे में पाया जाने वाला मिनरल मैग्नीशियम भी रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाए रखने में मदद करता है। यह दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

पथरी को बढ़ने से रोके

संतरे में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड मूत्र विकारों और गुर्दे के रोगों को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से संतरे का सेवन करने से यूरिन के जरिए सिट्रिक एसिड के उत्सर्जन से ‘पीएच बैलेंस’ के स्तर में सुधार होता है, जिसकी वजह से गुर्दे से कैल्शियम को बाहर निकालने में मदद मिलती है और गुर्दे की पथरी के विकास का जोखिम कम हो जाता है।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद

बीपी के मरीजों को रोजाना संतरे का सेवन करना चाहिए। संतरे में फ्लेवोनोइड्स व पेक्टिन जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। संतरे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

एनीमिया

संतरे के अंदर आयरन और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। संतरे का सेवन आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया काे दूर करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, संतरा में आयरन की कम मात्रा होती है लेकिन विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है और विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। ऐसे में इस स्थिति में संतरे के सेवन से एनीमिया की समस्या से बचाव हो सकता है।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

दिमाग होता है मजबूत

संतरे में विटामिन सी होता है। सुबह अपने नाश्ते में सिर्फ एक संतरा शामिल करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। संतरा में बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से लड़ने की शक्ति होती है। संतरे से वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ने में मदद मिलती हैं। सुबह नाश्ते में एक संतरा खाने से दिमाग का विकास होता है और याददाश्त मजबूत होती है। संतरे में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सिडेंट्स हिप्पोकैम्पस दिमाग की नसों को मजबूत करते हैं।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

गठिया में फायदेमंद

गठिया के मरीजों के लिए संतरे का सेवन फायदेमंद होता है। यह शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। रोजाना संतरे का सेवन करने से जोड़ों में सूजन और गठिया के रोग से राहत मिलती है।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

कोलेस्ट्रॉल करे कम

संतरा शरीर में कोलेस्ट्राॅल को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला ‘पाॅलीमेथाॅक्सिलेटेड फ्लेवोनोइड्स’ कोलेस्ट्राॅल को ज्यादा प्रभावी तरीके से कम करता है। माना जाता है कि संतरे का यह गुण कोलेस्ट्राॅल को कम करने वाली दवाओं से भी ज्यादा असरदार होता है।

oranges,oranges healthy food,healthy food orange,benefits of eating oranges,oranges good for health,healthy living,Health tips,healthy food to eat

प्रसव पीड़ा करे कम

गर्भावस्था में वैसे तो हर प्रकार का फल लाभदायक ही होता है, पपीते को छोड़कर। वहीं, विटामिन सी से भरपूर संतरा खाने से शिशु के साथ ही मां की आंखें व त्वचा स्वस्थ रहती हैं। इससे दांतों को लाभ मिलता है। गर्भावस्था के दौरान महिला के दांत कमजोर हो जाते हैं, लेकिन संतरे का सेवन उन्हें कमजोर होने से बचाता है। इन सभी से बढ़कर संतरे के सेवन से प्रसव पीड़ा में आराम मिलता है। जी हां, गर्भावस्था के दौरान नियमित संतरे का सेवन करने वाली महिलाओं को अपेक्षाकृत कम पीड़ा का सामना करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत