न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्था और सेहत का संगम हैं नवरात्रि व्रत, ये फायदे जान आप भी करने लगेंगे उपवास

हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी व्रत-उपवास के लिए जाना जाता हैं। इन दिनों नवरात्रि के व्रत किए जा रहे हैं। धार्मिक आधार पर व्रत को श्रद्धा और भक्ति से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इसका दूसरा पहलू आपकी सेहत से भी जुड़ा हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Mar 2023 2:55:22

आस्था और सेहत का संगम हैं नवरात्रि व्रत, ये फायदे जान आप भी करने लगेंगे उपवास

हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी व्रत-उपवास के लिए जाना जाता हैं। इन दिनों नवरात्रि के व्रत किए जा रहे हैं। धार्मिक आधार पर व्रत को श्रद्धा और भक्ति से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इसका दूसरा पहलू आपकी सेहत से भी जुड़ा हुआ हैं। जी हां, उपवास रखना या फास्टिंग करना सिर्फ पूजा-पाठ, धर्म या संस्कृति से नहीं जुड़ा है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं और साइंस भी इस बात को मानता है। हांलाकि व्रत-उपवास को लेकर हर किसी की अपनी परिभाषा हैं। कोई व्रत के दौरान फलाहार लेता हैं तो कोई भूखा रहता है। आज इस कड़ी में हम आपको व्रत के फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जान आप भी उपवास करने लगेंगे। इन फायदों को देखकर कहा जा सकता हैं कि नवरात्रि व्रत आस्था और सेहत का संगम हैं। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

navtratri vrat,navratri vrat benefits,vrat benefits to body,health care tips,healthy living

ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित

जिन लोगों को डायबीटीज का खतरा है उनके लिए उपवास रखना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि फास्टिंग करने से ब्लड शुगर कंट्रोल बेहतर तरीके से हो पाता है। इतना ही नहीं टाइप 2 डायबीटीज के मरीज अगर थोड़े समय के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग रखें तो उनके ब्लड शुगर लेवल में भी काफी कमी आ जाती है। साथ ही उपवास रखने से इंसुलिन रेजिस्टेंस घटता है और शरीर में इंसुलिन के प्रति सेंसिटिविटी बढ़ती है जिससे खून में मौजूद ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाना आसान हो जाता है।

navtratri vrat,navratri vrat benefits,vrat benefits to body,health care tips,healthy living

शरीर के विषैले तत्व निकलते है बाहर

आजकल की लाइफस्टाइल ने हमारे खानपान को भी प्रभावित किया है। हम में से ज्यादातर लोग अक्सर बाहरी खानपान या चिकनाईयुक्त भोजन दिनभर में खाते हैं, लेकिन उसे पचाने के लिए कोई श्रम नहीं करते। ऐसे में शरीर में फैट और विषैले तत्व जमा हो जाते हैं। इन्हें शरीर से निकालना बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक दिन का व्रत आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलने से स्किन की भी तमाम समस्याओं से राहत मिलती है।

navtratri vrat,navratri vrat benefits,vrat benefits to body,health care tips,healthy living

मोटापा करे कम

उपवास रखने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपका बढ़ा हुआ वजन कम होना शुरू हो जाता है। जब आप लगातार उपवास रखते हैं तो इस दौरान आपके कम खाने के नियम के अनुसार शरीर में चर्बी नहीं बनती और मौजूदा चर्बी भी घटने लगती है। ऐसे उपवास में आप किसी भी ठोस उत्पाद की जगह तरल उत्पाद को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

navtratri vrat,navratri vrat benefits,vrat benefits to body,health care tips,healthy living

कोलेस्ट्रॉल करे कम

पबमेड सेन्ट्रल के अनुसार, अनिरंतर उपवास से वजन कम करने में सहायता मिल सकती है। इससे कोलेस्ट्रॉल का जोखिम भी कम हो सकता है। एक रिसर्च पेपर में कहा गया है कि एक दिन के अंतराल के बाद किए जाने वाले व्रत से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। इससे ट्राइग्लरसाइड यानी एक प्रकार का वसा और खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है।

navtratri vrat,navratri vrat benefits,vrat benefits to body,health care tips,healthy living

इम्यूनिटी होती है बेहतर

उपवास रखने से आपका इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने की क्षमता भी बेहतर होती है क्योंकि यह शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है, शरीर में किसी भी तरह की सूजन और जलन की समस्या को कम करता है। अब आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहेगी तो जाहिर सी बात है आप बीमार नहीं पड़ेंगे।

navtratri vrat,navratri vrat benefits,vrat benefits to body,health care tips,healthy living

बेहतर होगा पाचन तंत्र

बाहर का खाना या बहुत चिकनाई वाला गरिष्ठ भोजन करने से हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ाने लगता है। फास्ट करने से पाचनतंत्र को आराम मिलता है और शरीर खुद का उपचार करना शुरू कर देता है। एक दिन के व्रत से पेट संबन्धी तमाम परेशानियों में काफी आराम होता है।

navtratri vrat,navratri vrat benefits,vrat benefits to body,health care tips,healthy living

मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद

उपवास का असर सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इससे एकाग्रता में सुधार हो सकता है। साथ ही ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है। यहीं नहीं, चिंता-तनाव और अनिद्रा जैसी समस्या दूर करने के लिए भी उपवास को जाना जाता है। उपवास करने से व्यक्ति को भावनात्मक रूप से शांत रहने और खुशी का एहसास करने में मदद मिल सकती है।

navtratri vrat,navratri vrat benefits,vrat benefits to body,health care tips,healthy living

मेटाबॉलिज्म सुधारे

उपवास रखने या फास्टिंग करने का एक और फायदा ये है कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है तो आपके शरीर पर एजिंग के निशान नजर आने लगते हैं। ऐसे में आपका मेटाबॉलिज्म जितना फास्ट होगा बेहतर तरीके से काम करेगा आपका शरीर उतना ही जवां बना रहेगा। जब आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी, बीमारियां नहीं होगी, आप कम खाएंगे तो पाचन तंत्र पर भार भी ज्यादा नहीं पड़ेगा तो ये सारी चीजें मिलकर आपकी उम्र को बढ़ा देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत