Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ज्वार, इसके फायदे कर देंगे आपको हैरान

समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ज्वार की सबसे खास बात यह है कि यह ग्लूटेन फ्री होता है और जो लोग ग्लूटन फ्री खाने के चक्कर में गेंहू नहीं खाते हैं, वे ज्वार की रोटियां खा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ज्वार के उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे। आइये जानते हैं ये फायदे...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jan 2023 1:29:59

सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है ज्वार, इसके फायदे कर देंगे आपको हैरान

सर्दियों के मौसम में लोग अपने आहार में गेहूं के साथ ही मक्की, बाजरे को भी शामिल करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में आपको ज्वार खाने से भी बहुत फायदा होगा। ज्वार में काफी मात्रा में मिनरल, प्रोटीन, विटमिन बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में ज्वार की रोटी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ज्वार की सबसे खास बात यह है कि यह ग्लूटेन फ्री होता है और जो लोग ग्लूटन फ्री खाने के चक्कर में गेंहू नहीं खाते हैं, वे ज्वार की रोटियां खा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ज्वार के उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे। आइये जानते हैं ये फायदे...
health benefits of jowar,healthy living,Health tips स्वस्थ डाइजेशन

ज्वार के लाभ खासतौर पर पाचन शक्ति स्वस्थ रखने के लिए जाने जाते हैं। ज्वार का सेवन सही मात्रा में करने से पाचन शक्ति स्वस्थ तरीके से काम करती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और सेहतमंद पाचन शक्ति के लिए फाइबर का सेवन करना जरूरी है। अगर आपको पाचन शक्ति से जुड़ी अकसर दिक्कत रहती है तो एक्सपर्ट की सलाह के बाद ज्वार डाइट में शामिल कर सकते हैं। health benefits of jowar,healthy living,Health tips खांसी में राहत

सर्दियों में अक्सर खांसी हो जाती है और खांसी इस कदर हो जाती है कि आपको राहत नहीं मिल पाती है। तो ऐसे में आप ज्वार के भूने हुए बीजों को गुड़ के साथ खाएं आपको राहत मिलेगी। और खांसी भी ठीक हो जाएगी।

health benefits of jowar,healthy living,Health tips वजन घटाने में मददगार

फाइबर से भरपूर ज्वार में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन भी होता है। ये दोनों आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करते हैं और अस्वास्थ खाना खाने से रोकते हैं। ज्वार की एक सर्विंग में 12 ग्राम से अधिक फाइबर और 22 ग्राम प्रोटीन होता है। गेहूं या मैदे की जगह ज्वार की रोटी खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

health benefits of jowar,healthy living,Health tips हड्डियों को बनाता है मजबूत

ज्वार का सेवन करने से आपके शरीर की हड्डियां मजबूत बनती है। हड्डियां अगर मजबूत होंगी तभी हमारा शरीर सही से कार्य करेगा। नहीं तो जरा सा गिरने पर भी कमजोर हड्डियां जल्दी ही चटक जाती है। जिससे शरीर मजबूत नहीं रहता। इसलिए हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होनी चाहिए इसके लिए आप ज्वार के आटे का सेवन करें। health benefits of jowar,healthy living,Health tips डायबीटीज में फायदेमंद

ज्वार को डायबीटीज में भी फायदेमंद माना गया है। ज्वार में टेनिन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो ऐसे एंजाइम्स के प्रॉडक्शन पर लगाम लगाता है जो बॉडी में मौजूद स्टार्च को सोख लेते हैं। इसके अलावा यह शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को मेनटेन करके रखता है। health benefits of jowar,healthy living,Health tips दिल के लिए है फायदेमंद

आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्वार दिल के लिए काफी फायदेमंद है। ज्वार को खाते रहने से ये कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है। आप इसके आटे का इस्तेमाल गेहूं के आटे में मिलाकर कर सकते हैं। ज्वार खाने से कभी भी खून मे थक्का जमा होने की शिकायत नहीं होती है। ये शरीर में खून के स्त्राव को सही रखता है। जिससे दिल की बीमारी होने का भी कम खतरा रहता है। health benefits of jowar,healthy living,Health tips शरीर में बनी रहती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर ज्वार की रोटी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अगर आप ज्वार की रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।

health benefits of jowar,healthy living,Health tips आंखों को बनाए स्वस्थ

आंखों की दिक्कतें तो आजकल बड़े हो या छोटे सभी को है। क्योंकि हमारा सारा समय अधिकतर टीवी या मोबाईल में जाता है। जिससे आंखों पर गहरा असर पड़ता है। तो इसके लिए आप अपने खान पान पर ध्यान दें खाने में ज्वार को अपने डाइट में शामिल करें। ज्वार से आंखों की रोशनी तेज होती है साथ ही आंखों में होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology