न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बहुत किया जाता हैं गुड़ का सेवन, सेहत को इस तरह पहुंचाता हैं फायदा

गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, बी6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि गुड़ किस तरह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए गुड़ के फायदे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 3:35:45

सर्दियों में बहुत किया जाता हैं गुड़ का सेवन, सेहत को इस तरह पहुंचाता हैं फायदा

सर्दियों के मौसम में आपको अपने खानपान का बहुत खास ख्याल रखना होता हैं। इन दिनों में संक्रमण का खतरा बना रहता हैं, इसलिए ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल करने की जरूरत होती हैं जिनकी तासीर गर्म हो। ये ही कारण हैं कि सर्दियों के दिनों में गुड़ का सेवन किया जाता हैं। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की कई परेशानी दूर करने में लाभकारी हो सकता है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, बी6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि गुड़ किस तरह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए गुड़ के फायदे।

health benefits of jaggery,Health,healthy living

सर्दी-जुकाम और कफ में फायदेमंद

गुड़ के सेवन को सामान्य सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने वाला माना जाता रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक एक कप पानी में गुड़ डालकर गर्म करें। इसमें थोड़ा सा अदरक मिलाएं। इसे दिन में 3-4 बार पीने से सर्दी से तुरंत राहत मिलती है। वायुमार्ग और फेफड़ों में जमे कफ को कम करने में भी इस पेय के लाभ माने जाते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसका सेवन करने से सर्दी के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों में भी इसे फायदेमंद माना जाता है।

health benefits of jaggery,Health,healthy living

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

गुड़ खाने के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक है वजन घटाने में मददगार। गुड़ की वजह से पाचन ठीक रहता है। गुड़ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर और रक्त को शुद्ध करके शरीर को साफ करने में मदद करता है। पोषक तत्व इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे मेटाबोलिज्म में सुधार होता है और पोटेशियम की वजह से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

health benefits of jaggery,Health,healthy living

शरीर बनेगा मजबूत और एक्टिव

गुड़ शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखता है। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से ताकत आती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद है, तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी।

health benefits of jaggery,Health,healthy living

इम्यूनिटी बढ़ाए

गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक एवं सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह फ्री रेडिकल की क्षति को रोकने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इससे शरीर में संक्रमण एवं अन्य बीमारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

health benefits of jaggery,Health,healthy living

जोड़ों में दर्द से छुटकारा

सुबह गुड़ का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह गठिया में होने वाली अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी है। दरअसल, सुबह के समय गुड़ खाने से शारीरिक और हड्डियों की संचरना बेहतर होती है, जिससे जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन की परेशानी को कम करता है।

health benefits of jaggery,Health,healthy living

पेट की समस्याओं में फायदेमंद

पेट को स्वस्थ रखने के लिए वर्षों से भोजन के बाद गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक गुड़ और जीरा बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह पीसकर इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। अपच, पेट फूलने, डकार जैसी स्थितियों में 3-5 ग्राम की मात्रा में दिन में एक या दो बार, गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से लाभ मिलता है। गुड़ खाने को भी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है।

health benefits of jaggery,Health,healthy living

यौन शक्ति में लाभकारी

गुड़ के सेवन को शारीरिक और यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। शरीर की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाने में भी गुड़ के सेवन को फायदेमंद माना जाता है। पहले के दिनों में लोग यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी गुड़, घी और नारियल का सेवन करते थे। गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से भी इसके लाभ होते हैं।

health benefits of jaggery,Health,healthy living

पीरियड का दर्द कम करे

गुड़ में कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पीरियड के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। साथ ही मूड को भी बेहतर बनाता है। गुड़ एंडोर्फिन का स्राव करता है जिससे शरीर को राहत मिलती है। प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षणों से बचने के लिए रोजाना एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स