न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हृदय रोग, पेट के कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज से बचाता है हरा टमाटर, सेवन से होते है और भी कई फायदे

लाल टमाटर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन लाल के साथ-साथ हरा टमाटर भी पोषक तत्वों का भंडार है। हरे टमाटर में विटामिन सी (Vitamin C), विटामिन-ए (Vitamin A), फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Jan 2022 6:57:33

हृदय रोग, पेट के कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज से बचाता है हरा टमाटर, सेवन से होते है और भी कई फायदे

लाल टमाटर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन लाल के साथ-साथ हरा टमाटर भी पोषक तत्वों का भंडार है। हरे टमाटर में विटामिन सी (Vitamin C), विटामिन-ए (Vitamin A), फाइबर, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक कप हरे टमाटर में लगभग 23 मिलीग्राम कैल्शियम और 367 मिलीग्राम पोटेशियम शामिल हैं। हरे टमाटर में प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन जैसे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं हरे टमाटर के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं...

green tomato,green tomato in hindi,benefits of green tomato,healthy food green tomato,tomato benefits,healthy food,Health tips

आंखों की रोशनी बढ़ाता

बीटा-कैरोटीन की मात्रा लाल टमाटर की तरह हरे टमाटर में सामान मात्रा में होती है. बीटा-कैरोटीन कई फलों और सब्जियों में मौजूद होता है और आपके शरीर को विटामिन ए (Vitamin A) का उत्पादन करने में मदद करता है। विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके अलावा विटामिन एवाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन करने में भी मदद करता है एक कप हरे टमाटर में 623 माइक्रोग्राम बीटा-कैरोटीन होता है।

green tomato,green tomato in hindi,benefits of green tomato,healthy food green tomato,tomato benefits,healthy food,Health tips

फाइबर का खजाना

हरा टमाटर फाइबर का एक बेहतर स्रोत है। एक कप हरा टमाटर लगभग 2 ग्राम फाइबर देता है। यह आंत और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अधिकतर फल-सब्जियों और साबुत अनाज में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इन चीजों के साथ हरा टमाटर खाने से आपको अधिक फाइबर मिल सकता है। फाइबर हृदय रोग, पेट के कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) से बचा सकता है। साल 2017 के एक अध्ययन के अनुसार, फाइबर पाचन तंत्र के कामकाज को दुरुस्त करता है, जिससे कब्ज से बचाव होता है।

green tomato,green tomato in hindi,benefits of green tomato,healthy food green tomato,tomato benefits,healthy food,Health tips

विटामिन सी

लाल टमाटर की तरह हरा टमाटर में भी विटामिन सी (Vitamin C) भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक कप हरा टमाटर 42 मिलीग्राम विटामिन सी देता है। विटामिन सी का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिल सकती है जिससे आपका शरीर सर्दी, फ्लू और अन्य बीमारियों से अधिक आसानी से लड़ने में सक्षम होता है। विटामिन सी आपके दांतों, मसूड़ों, हड्डियों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।

green tomato,green tomato in hindi,benefits of green tomato,healthy food green tomato,tomato benefits,healthy food,Health tips

ब्लड प्रेशर में राहत

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए हरे टमाटर का सेवन फायदेमंद रहता है। हरे टमाटर में पोटैशियम पाया जाता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

green tomato,green tomato in hindi,benefits of green tomato,healthy food green tomato,tomato benefits,healthy food,Health tips

कब्ज का रामबाण इलाज

टमाटर में 94% पानी होता है। पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं और कब्ज जैसे रोग से बचाते हैं। हरा टमाटर भूख और वजन को स्वस्थ स्थान पर रखने में भी सहायक है।

green tomato,green tomato in hindi,benefits of green tomato,healthy food green tomato,tomato benefits,healthy food,Health tips

खून के थक्के से करता है बचाव

यह Vitamin K का बेहतर स्रोत है। विटामिन से हड्डियों की ताकत और घनत्व बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। एक मध्यम हरा टमाटर लगभग 12.5 माइक्रोग्राम विटामिन के प्रदान करता है। चूंकि Vitamin K वसा में घुलनशील है, इसलिए इसे स्वस्थ वसा स्रोतों के साथ मिलाने से इसका अवशोषण बढ़ सकता है।

green tomato,green tomato in hindi,benefits of green tomato,healthy food green tomato,tomato benefits,healthy food,Health tips

त्वचा के लिए

हरे टमाटर को डाइट में शामिल करना त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हरे टमाटर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन