न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं अलसी का तेल, सेवन से होंगे ये फायदे

हम अलसी के तेल की बात करने जा रहे हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं। अलसी में मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B, आयरन, पोटेशियम, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इस तेल का सेवन और मालिश शरीर को कई चमत्कारी फायदे पहुंचाने का काम करता हैं जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 1:11:14

औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं अलसी का तेल, सेवन से होंगे ये फायदे

हमारे दैनिक जीवन में तेल का इस्तेमाल बहुत होता हैं फिर चाहे खानपान की बात की जाएं या मालिश की। इस तरह तेल सीधी तौर पर आपकी सेहत से जुड़ा होता हैं। इसलिए आपको ऐसे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपको फायदा पहुंचाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम अलसी के तेल की बात करने जा रहे हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं। अलसी में मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B, आयरन, पोटेशियम, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इस तेल का सेवन और मालिश शरीर को कई चमत्कारी फायदे पहुंचाने का काम करता हैं जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...

flax seed oil,flax seed oil health benefits,healthy food flax seed oil,health benefits of flax seed oil,healthy living,Health tips

मालिश से मिलता हैं आराम

अगर आप अलसी के तेल से सिर की मालिश करते हैं, तो इससे तनाव कम होता है और सिरदर्द से भी छुटकारा मिलता है। यह आपके मस्तिष्क को शांत करता है। इससे तनाव कम होता और आप शांत महसूस करते हैं। यह ब्लड प्रेशर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। जब आप शरीर की मालिश के लिए अलसी के तेल का प्रयोग करते हैं, तो इससे मांसपेशियों में दर्द और तनाव से राहत मिली है। साथ ही मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ ही, जोड़ों व हड्डियों के दर्द में भी राहत मिलती है।

flax seed oil,flax seed oil health benefits,healthy food flax seed oil,health benefits of flax seed oil,healthy living,Health tips

गठिया रोग में फायदेमंद

हड्डियों का रोग गठिया दर्दनाक होता है। अगर आप नियमित तौर पर अलसी के तेल का सेवन करते हैं तो गठिया की बीमारी नहीं होती है। अलसी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आर्थराइटिस जैसी बीमारी को दूर करता है। अगर आप नियमित तौर पर अलसी का तेल खाते हैं तो औस्टियोआर्थराइटिस ठीक करने में लाभ पहुंचता है। गठिया का दर्द दूर करने के लिए आप अलसी के तेल से मालिश करने के साथ खाने में जरूर खाएं। यह हड्डियों में लचीलेपन को बढ़ावा देने और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। जोड़ों में दर्द और जकड़न से छुटकारा दिलाता है। यह फ्रैक्चर, गठिया जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी सहायक है।

flax seed oil,flax seed oil health benefits,healthy food flax seed oil,health benefits of flax seed oil,healthy living,Health tips

डायबिटीज नियंत्रित करने में फायदेमंद

डायबिटीज एक ऐसी है जो दिखने सामान्य है लेकिन अत्यधिक बढ़ने पर गंभीर स्तिथि उत्पन्न हो जाती है। अलसी के तेल डायबिटीज के लक्षण को कम करने में फायदेमंद होता है और इंसुलिन के स्तर को सुधारने में प्रभावी होता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगो को अपने आहार में अलसी के तेल का उपयोग करना चाहिए। लेकिन आपका डायबिटीज पहले से कम है तो अलसी के तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

flax seed oil,flax seed oil health benefits,healthy food flax seed oil,health benefits of flax seed oil,healthy living,Health tips

वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए भी अलसी के तेल का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड फैट बर्न करने में मदद करते हैं। अगर आप शरीर से चर्बी कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से अलसी के तेल का सेवन करें, इससे काफी फायदा होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक अलसी के तेल का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होते हैं।

flax seed oil,flax seed oil health benefits,healthy food flax seed oil,health benefits of flax seed oil,healthy living,Health tips

कैंसर का खतरा करें कम

अब तक के हुए कई शोध बताते हैं कि अलसी का तेल कैंसर के खतरे को कम करता है। अलसी के तेल का फायदा महिलाओं को सबसे ज्यादा मिलता है। स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को अलसी का तेल कम करता है। पुरुषों के लिए अलसी के तेल का फायदे अनेक हैं। अलसी का तेल खाने से प्रोस्टेट कैंसर और पेट के कैंसर का खतरा कम होता है। अलसी के तेल में पाए जाने वाले यौगिक कैंसर सेल्स को पनपने से रोकते हैं। नियमित तौर पर अलसी के तेल का सेवन मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है। बेहतर मेटाबॉलिक रेट शरीर में सूजन और गांठ को नहीं बनने देता है। अतः अलसी के बीच का तेल खाने से कैंसर का खतरा कम होता है।

flax seed oil,flax seed oil health benefits,healthy food flax seed oil,health benefits of flax seed oil,healthy living,Health tips

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद

अलसी के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होने के कारण, यह खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर देता है और रक्त में एचडीएल स्तर को बनाए रखता है। लेकिन यह भी याद रखें कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इस तेल की ही नहीं बल्कि इसके लिए एक उचित आहार का सेवन और व्यायाम भी करना चाहिए। इसके साथ ही हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए सब्जी, फल और साबुत अनाज बहुत अच्छे होते हैं।

flax seed oil,flax seed oil health benefits,healthy food flax seed oil,health benefits of flax seed oil,healthy living,Health tips

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं के लिए अलसी का तेल बहुत फायदेमंद होता है। भारत में तो प्रेगनेंसी के बाद अलसी के बीज और तेल का लड्डू महिलाओं को दिया जाता है। अलसी का तेल महिलाओं में हार्मोन संतुलन के लिए भी फायदेमंद होता है। महिलाओं में बुढ़ापा रोकने और रजोनिवृत्ति से बचाने के लिए भी अलसी का तेल लाभकारी होता है। अलसी का तेल खाने से महिलाओं में जल्द बुढ़ापा नहीं आता है और सेक्स लाइफ भी बेहतर बनी रहती है।

त्वचा और बालों के लिए है फायदेमंद

यह आपकी त्वचा को पोषण प्रदान करने में मदद करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। कील-मुंहासे, ड्राई स्किन, फटी हुई त्वचा, झुर्रियां और फाइन लाइन्स दाग-धब्बे जैसी समस्याओं को दूर करने में अलसी का तेल बहुत फायदेमंद है। साथ ही यह आपके बालों को पोषण देने में भी मददगार है और बालों का झड़ना, डैंड्रफ, कमजोर बालों की समस्या को भी दूर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग