न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

भारत के रसोई घरों में ऐसे बहुत से मसाले हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का ख्याल रखने में भी मदद करते हैं। ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन है सौंफ-मिश्री का जिसे खाना सभी पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Apr 2023 7:54:54

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

भारत के रसोई घरों में ऐसे बहुत से मसाले हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का ख्याल रखने में भी मदद करते हैं। ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन है सौंफ-मिश्री का जिसे खाना सभी पसंद करते हैं। रेस्त्रां हो या घर खाना खाने के बाद कई लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर सौंफ-मिश्री का सेवन करते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को भी बहुत फायदा पहुंचाता हैं। सौंफ और मिश्री में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- फंगल गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या को दूर करने में मदद करते है। सबसे खास बात यह है कि सौंफ का सेवन गर्मी के कहर से बचाने में भी काफी मददगार साबित होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सौंफ-मिश्री से सेहत को फायदा मिलता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए सौंफ और मिश्री का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सौंफ और मिश्री का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा ये खाना को पचाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। पेट की गैस और एसिडिटी से पीड़ित लोगों को इसे खाने के बाद लेना चाहिए। उन्हें इसे रोजाना लेने से फायदा हो सकता है। इससे पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

यदि आपने प्याज या लहसुन से बना कुछ खाया है, तो आपके मुंह में इसकी गंध आ सकती है। ऐसे में सौंफ और मिश्री सांस की बदबू दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। एनसीबीआई के अनुसार सौंफ मुंह का PH लेवेल भी बनाए रखने में मदद करती है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है।

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए और मिश्री का सेवन फायदेमंद होग। दरअसल, इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। रोजाना एक चम्मच सौंफ में आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाने से या इसका पाउडर दूध के साथ लेने से आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती हैं।

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

आलस होता है दूर

सौंफ के साथ जब मिश्री को मिलाकर खाया जाता है, तो शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे व्यक्ति के शरीर में थकान और आलस दूर करने मे मदद मिलती है। मिश्री यानी शुगर की बहुत सीमित मात्रा जब सौंफ के साथ शरीर में जाती है तो वह शारीरिक तौर पर शिथिलता का अहसास नहीं होने देती है। भोजन के बाद आलस बहुत ज्यादा आता है। ऐसे में सौंफ और मिश्री इसे दूर करने में मदद करती है।

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

हीमोग्लोबिन बढ़ाए

अगर आपका हीमोग्लोबिन कम रहता है तो आपको सौंफ और मिश्री जरूर खानी चाहिए। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। सौंफ और मिश्री खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर में ब्लड फ्लो में भी सुधार आता है।

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए सौंफ और मिश्री का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सौंफ और मिश्री का सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे स्किन पर ग्लो आती है। साथ ही ये पिंपल्स और मुंहासे की समस्या को दूर में मदद करता है।

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

दिमाग के लिए बेहतर

सौंफ को खाने से इसका स्वाद हमारी जीभ के टेस्ट बड्स को अच्छा अहसास कराता है, जबकि इसकी खुशबू हमारे दिमाग को शांत करने का काम करती है। इससे हैप्पी हॉर्मोन्स का सीक्रेशन बढ़ता है और आपका स्ट्रेस दूर होता है। इसके अलावा सौंफ और मिश्री की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसे खाने से पेट और शरीर की गर्मी शांत होती है।

सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं है सौंफ-मिश्री का कॉम्बिनेशन, सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे

खट्टी डकार से दिलाए राहत

खट्टी डकार से राहत पाने के लिए सौंफ और मिश्री का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सौंफ और मिश्री खट्टी डकार की समस्या को दूर करने में मदद करते है। साथ ही ये एसिडिटी की समस्या भी राहत दिलाने में मदद करते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री