Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत का खजाना है पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, जानें किस तरह मिलेगा सेहत को फायदा

अंडे को डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को काफी लाभ हो सकते हैं। अंडे के कई फायदों को देखते हुए ही इसे सुपरफूड के तौर पर देखा जाता हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अंडा सेहत को फायदा पहुंचाने में मददगार साबित होता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 2:39:08

सेहत का खजाना है पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, जानें किस तरह मिलेगा सेहत को फायदा

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की भरपाई के लिए जरूरी होता हैं उचित आहार। ऐसे में आप अंडे का चुनाव कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट के लिए अंडे को सबसे अच्छे मील में से एक माना जाता है। अंडे में कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की भरमार हैं। अंडे को डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को काफी लाभ हो सकते हैं। अंडे के कई फायदों को देखते हुए ही इसे सुपरफूड के तौर पर देखा जाता हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अंडा सेहत को फायदा पहुंचाने में मददगार साबित होता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

health benefits of egg,healthy living,Health tips जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है। अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है। health benefits of egg,healthy living,Health tips सर्दियों में शरीर रखता है गर्म

अंडे में अच्छी मात्रा में फैट भी पाया जाता है, लेकिन यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। सर्दियों में यह फैट आपका वजन कंट्रोल रखता है और कोशिकाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सबसे जरूरी बात यह है कि इससे आपका शरीर गर्म रहता है और आपके बॉडी पार्ट्स की बीमारियों से रक्षा होती है। हर किसी को हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।

health benefits of egg,healthy living,Health tips ब्लड फ्लो करे बेहतर

सर्दियों में ब्लड वेसेल्स में क्लोटिंग होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अंडे का सेवन आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करने में सहायक है, स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकता है।
health benefits of egg,healthy living,Health tips वजन कम करें

वजन को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए अंडे का सेवन मददगार हो सकता है। इस संबंध में किए गए एक वैज्ञानिक शोध से यह पता चलता है कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन, शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने और पेट को भरे रखने का काम कर सकता है। इससे बार-बार खाने की आदत पर रोक लग सकता है और शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है। यह प्रक्रिया बढ़ते वजन पर काबू पाने में मदद कर सकती है।

health benefits of egg,healthy living,Health tips एनीमिया में लाभकारी

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को बढ़ती उम्र में एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए उन्हें अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में आयरन होता है, इससे खून की पूर्ति होती है। एनीमिया की समस्या होने पर अंडा खाने की सलाह भी दी जाती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो रोज एक अंडा जरूर खाएं।

health benefits of egg,healthy living,Health tips प्रोटीन का होता है खजाना

प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक माना जाता है। एक अंडे में 6 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडे को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। हमारा शरीर प्रोटीन का इस्तेमाल एंटीबॉडी बनाने के लिए करता है, जिससे तमाम इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडा सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। health benefits of egg,healthy living,Health tips आंखों के लिए लाभकारी

अंडा विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की पुतली से जुड़ी समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। बढ़ती उम्र में रोज एक अंडा खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अंडा आंखों की समस्या से बचाव करता है। health benefits of egg,healthy living,Health tips मांसपेशियों के निर्माण के लिए

अंडे से होने वाले कई फायदों में से एक मांसपेशियों को लाभ पहुंचाना भी शामिल है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व शरीर में मांसपेशियों के निर्माण करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत बनी रह सकती हैं। इसी कारण जिम जाने वाले अक्सर जिम के बाद अंडे का सेवन करते है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology