न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाम की तरह ही दमदार फायदे पहुंचाता हैं ड्रैगन फ्रूट, शरीर से जुड़े कई विकार होंगे दूर

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ड्रैगन फ्रूट किस तरह शरीर को फायदे पहुंचाता हैं। इन फायदों को जानकर आप भी अपनी दिनचर्या में ड्रैगन फ्रूट को शामिल करने लग जाएंगे। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 2:24:16

नाम की तरह ही दमदार फायदे पहुंचाता हैं ड्रैगन फ्रूट, शरीर से जुड़े कई विकार होंगे दूर

स्वस्थ सेहत के लिए सभी अपने खानपान में फलों को शामिल करते हैं जिनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायक साबित होते हैं। ऐसा ही एक फल हैं ड्रैगन फ्रूट जिसका नाम जितना दमदार हैं उतना ही फायदेमंद हैं। यह एक ऐसा फल है, जिसका नाम आमतौर पर हमारी ग्रोसरी लिस्ट में नहीं होता, लेकिन ब्राइट रंग और काले बीजों वाला यह फल बेहद स्वादिष्ट होता है। ड्रैगन फ्रूट का उपयोग शरीर से जुड़े कई विकारों से आराम पाने के लिए किया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ड्रैगन फ्रूट किस तरह शरीर को फायदे पहुंचाता हैं। इन फायदों को जानकर आप भी अपनी दिनचर्या में ड्रैगन फ्रूट को शामिल करने लग जाएंगे। आइये जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

health benefits of dragon fruit,health benefits,healthy living

कैंसर में फायदेमंद

ड्रैगन फ्रूट के फायदे कैंसर में आराम पाने में देखे गए हैं। इसमें एंटीट्यूमर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण देखे गए हैं। साथ ही इस पर किए गए प्रयोग में भी पाया गया कि ड्रैगन फ्रूट में पाए जाने वाले ये खास गुण महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में मदद कर सकते हैं । कैंसर एक खतरनाक बीमारी है और ड्रैगन फ्रूट का उपयोग इसका उपचार नहीं है। इस समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श करके सही ट्रीटमेंट लेना जरूरी है।

health benefits of dragon fruit,health benefits,healthy living

दिल के लिए फायदेमंद

ड्रैगन फ्रूट का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

health benefits of dragon fruit,health benefits,healthy living

डायबिटीज में फायदेमंद

ड्रैगन फ्रूट में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के साथ-साथ फ्लेवोनोइड, फेनोलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फाइबर होता है। ये सभी तत्व ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है, उनके लिए ड्रैगन फ्रूट्स का सेवन डायबिटीज से बचने का अच्छा तरीका हो सकता है।

health benefits of dragon fruit,health benefits,healthy living

पेट संबंधी समस्याओं में लाभदायक

ड्रैगन फ्रूट के बेनिफिट्स पेट संबंधित समस्याओं से आराम पाने में भी मिल सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद ओलिगोसैकराइड में प्रीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। ये पेट और आंत के अच्छे माइक्रोबायोटा को बढ़ावा देते हैं। इससे पेट और आंत से जुड़े विकारों को दूर रखने में और पेट व आंत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है । इसके साथ ही ड्रैगन फ्रूट्स फाइबर और कई विटामिन से युक्त होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

health benefits of dragon fruit,health benefits,healthy living

खून की कमी दूर करे

जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है, उन्हें भी ड्रैगन फ्रूट खाने की सलाह दी जाती है। शरीर में खून की कमी के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दरअसल, ड्रैगन फ्रूट में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिन महिलाओं को खून की कमी की शिकायत होती है, उन्हें भी ड्रैगन फ्रूट का सेवन करना चाहिए।

health benefits of dragon fruit,health benefits,healthy living

ब्रेन को रखता है फिट

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शारीरिक और मानसिक नुकसान पहुंचाता है। जिसके कारण ब्रेन डिसफंक्शन जैसे अल्जाइमर रोग, पार्किन्सन रोग व मिर्गी आदि जैसे रोग हो सकते हैं। इस तरह के डीजेनेरेटिव रोगों से आराम पाने में ड्रैगन फ्रूट के फायदेमंद साबित हो सकता है।

health benefits of dragon fruit,health benefits,healthy living

बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत बनती है। शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। ऐसे में, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

health benefits of dragon fruit,health benefits,healthy living

हड्डियों और दांत के लिए लाभदायक

ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसकी मुख्य वजह है, इसमें पाई जाने वाली कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा। कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत होने के कारण इसका इस्तेमाल हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका