न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रैगन फ्रूट है विटामिन और मिनरल्स से भरपूर, कई बीमारियों से दिलाता निजात

अब तो भारत में भी इसकी खेती की जा रही है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर ये फल शरीर को कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाता है। आइये जानते हैं ड्रेगन फ्रूट के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में तो चलिए आपको ड्रैगन फ्रूट के फायदे बताते हैं।

Posts by : Karishma | Updated on: Mon, 23 Jan 2023 5:55:17

ड्रैगन फ्रूट है विटामिन और मिनरल्स से भरपूर, कई बीमारियों से दिलाता निजात

ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जिसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। दिखने में ये बाकी फलों से थोड़ा सा अलग लगता है। ड्रैगन फ्रूट आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ कुछ शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में भी कारगार माना जाता है। ड्रैगन फ्रूट, एक ऐसा फल जिसके बारे में बेहद कम लोगों को पता है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन इस फल का ट्रेंड लोगों में बढ़ रहा है। अब तो भारत में भी इसकी खेती की जा रही है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर ये फल शरीर को कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाता है। आइये जानते हैं ड्रेगन फ्रूट के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में तो चलिए आपको ड्रैगन फ्रूट के फायदे बताते हैं।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत|
ड्रैगन फ्रूट के गुदे में मौजूद छोटे-छोटे काले बीज ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत हैं, जो दिल की सेहत को सेहतमंद रखते हैं।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल

आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल शरीर में कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। ड्रैगन फ्रूट टोटल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और लिपोप्रोटीन जैसे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। वहीं ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

बुढ़ापा आने से रोके

ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है जो स्किन पर रिंकल्स, झुर्रियां और स्किन लटकने से रोकने में मदद करता है।आप चाहें तो ड्रैगन फ्रूट में शहद मिलाकर फेस मास्क बना कर लगा सकते हैं। नियमित इस फेस मास्क के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग हो सकती है।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

ब्लड शुगर को करें कंट्रोल

ड्रैगन फ्रूट में फ्लेवोनोइड, फेनोलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फाइबर होते हैं जो खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। भविष्य में डायबिटीज के खतरे से बचना है तो ड्रैगन फ्रूट को अपनी डाइट में शामिल कीजिए।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

पाचन के लिए सही

पेट से जुड़ी परेशानियों में ड्रैगन फ्रूट बेहद काम का है। इसमें एक तरह का केमिकल कंपाउंड ओलिगोसैकैराइड मौजूद होता है जिसके प्रीबायोटिक गुण आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। जिससे डाइजेशन बेहतर रहता है।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

दिल का रखे ख्याल

ड्रैगन फ्रूट में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिल से जुड़ी परेशानियों में कारगर माने जाते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने से रोकने में भी कारगर होता है। इसका नियमित सेवन आपको कुछ हद तक हार्ट ब्लॉकेज से बचा सकता है।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

गठिया रोग में फायदेमंद

गठिया या अर्थराइटिस शरीर में होने वाली एक गंभीर समस्या है। इस समस्या में पूरे शरीर में जोड़ों में दर्द और सूजन रहती है। जिससे व्यक्ति को चलने फिरने, उठने बैठने हर तरह से परेशानियां होती है। इसलिए इस समस्या को कम करने के लिए आप ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं क्योंकि ड्रैगन फ्रूट में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो गठिया में काफी हद तक आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

गर्भावस्था में भी फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान ड्रैगन फ्रूट खाने से काफी फायदे मिलते हैं क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ज्यादातर देखा गया है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है ऐसा शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। डॉक्टर आयरन की गोलियां लेने की सलाह भी देते हैं लेकिन खून की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा विकल्प ड्रैगन फ्रूट हो सकता है क्योंकि यह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाकर खून की कमी को पूरा कर सकता है।

health benefits of dragon fruit,healthy living,Health tips

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये

यदि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी तो हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। और यदि इम्यूनिटी कम होगी तो धीरे धीरे हमारा स्वास्थ्य बिगड़ने लगेगा। इसलिए अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए ड्रैगन फ्रूट खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ड्रैगन फ्रूट खाने से शरीर में इम्यूनिटी की पूर्ति होती है और इसका सेवन करने से शरीर को होने वाली क्षति से भी बचाया जा सकता है और शरीर को बीमारियों से भी बचाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका