न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

आप सभी ने केले का सेवन तो बहुत किया होगा जो की शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करता हैं। लेकिन क्या आपने कभी केले के तने का सेवन किया हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि केले के ताने का सेवन कौन करता हैं और क्यों

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Mar 2023 4:31:45

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

आप सभी ने केले का सेवन तो बहुत किया होगा जो की शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करता हैं। लेकिन क्या आपने कभी केले के तने का सेवन किया हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि केले के ताने का सेवन कौन करता हैं और क्यों? तो हम आपको बता दें कि केले के तने का सेवन भी किया जाता हैं क्योंकि यह बेहद गुणकारी होता हैं और बिमारियों को आपके शरीर से दूर रखने में मदद करता हैं। केले के तने में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6 और कई एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको केले के तने का सेवन करने के तरीके और इसके सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

इस तरह करें केले के तने का सेवन

केले के तने का रस बनाने के लिए आप सबसे पहले केले के तने को अच्छे से साफ कर लें और फिर इसे टुकड़ों में काट लें और मोटी बाहरी परत को छील लें। इसके बाद तने के भीतरी भाग को काट कर पीस लें और एक कप पानी में डालकर इसका सेवन करें। आप इसके सख्त छीलके को छानकर बाहर कर सकते हैं। आप केले के तने के जूस में इलायची मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है। इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है। इसके अलावा आप इसमें नींबू या काला नमक डालकर भी इसका उपयोग कर सकते है। अब जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

शरीर को डिटॉक्स करे

केले के तने के जूस के सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालकर आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। दरअसल इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी मदद से मल त्याग और एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। आंत की सफाई के लिए भी फाइबर बेहद महत्वपूर्ण माना होता है।

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

वजन घटाने में मददगार

कई लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान रहते है। उनके लिए केले का तना का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल केले के तने में फाइबर पाया जाता है, जो आपके शरीर में फैट के स्तर को कम करता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे आपको कई फायदे मिलते है।

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

किडनी स्टोन और यूटीआई की समस्या में राहत

केले के तने के सेवन से गुर्दे की पथरी की समस्या को कम करने में आराम मिलता है। रोज एक गिलास केले के तने के जूस के सेवन से आपको यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन(यूटीआई) के कारण होने वाले दर्द और परेशानी से राहत मिलती है। केले के तने में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी मदद से गुर्दे में कैल्शियम क्रिस्टल को निर्माण को रोका जा सकता है।

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

इसमें विटामिन बी6 और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर में सोडियम के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप केले के तने का सेवन कर सकते है।

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

कब्ज में आराम

अगर आप कब्ज या अपच की समस्या से परेशान है, तो आपको केले के तने का सेवन जरूर करना चाहिए। केले के तने का रस आपके शरीर में एसिडिक स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पेट की जलन और बेचैनी में भी आराम मिलता है।

क्या आपने कभी किया हैं केले के तने का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 6 तरह के फायदे

एनीमिया में लाभ

केले के तने का सेवन करने से आपको एनीमिया की समस्या में भी काफी आराम मिलता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद मिलती है और एनीमिया के लक्षणों को कम किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन का कड़ा रुख, एलडीए बोला- खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो हम गिराएंगे
अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रशासन का कड़ा रुख, एलडीए बोला- खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो हम गिराएंगे
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बिहार: 'मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान था, जिम्मेदार DSP को मिले फांसी', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मां का फूटा गुस्सा
बिहार: 'मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान था, जिम्मेदार DSP को मिले फांसी', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मां का फूटा गुस्सा
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
लॉन्च से पहले Nothing Phone 4b की पूरी डिटेल लीक, फीचर्स के साथ कीमत का भी खुलासा
लॉन्च से पहले Nothing Phone 4b की पूरी डिटेल लीक, फीचर्स के साथ कीमत का भी खुलासा
नदिया में टीएमसी से जुड़ी महिला नेता के पैतृक घर पर पुलिस का छापा, 3 किलो सोने के आभूषण बरामद; जांच तेज
नदिया में टीएमसी से जुड़ी महिला नेता के पैतृक घर पर पुलिस का छापा, 3 किलो सोने के आभूषण बरामद; जांच तेज
लखनऊ हादसे पर छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'
लखनऊ हादसे पर छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'