न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एंटीबायोटिक होने से जख्मों को भरने का काम करती है फिटकरी, बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती, इसके अतिरिक्त हैं कई फायदे

बचपन से हम फिटकरी के बारे में अपनी दादी, नानी, बुआ, मांसी से सुनते आए हैं। इन लोगों का कहना है कि फिटकरी बड़ी काम की चीज है। फिटकरी के इस्तेमाल से शरीर पर लगने वाली छोटी-मोटी चोटों, खरोंचे से आसानी से निपटा जा सकता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Jul 2023 1:45:19

एंटीबायोटिक होने से जख्मों को भरने का काम करती है फिटकरी, बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती, इसके अतिरिक्त हैं कई फायदे

बचपन से हम फिटकरी के बारे में अपनी दादी, नानी, बुआ, मांसी से सुनते आए हैं। इन लोगों का कहना है कि फिटकरी बड़ी काम की चीज है। फिटकरी के इस्तेमाल से शरीर पर लगने वाली छोटी-मोटी चोटों, खरोंचे से आसानी से निपटा जा सकता है। अक्सर आपने अपने दादा, मामा, नाना को शेव करने के बाद चेहरे पर फिटकरी को लगाते हुए देखा होगा। शेव बनाते वक्त कई बार चेहरे पर कट लग जाता है जिससे खून बहने लगता है। इस कट को व बहने वाले खून को तुरन्त प्रभाव से रोकने के लिए फिटकरी को लगाया जाता है। यह तो वह फायदे हैं फिटकरी के जिनके बारे में हम जानते हैं लेकिन इसके अतिरिक्त भी फिटकरी के कई फायदे हैं। फिटकरी को पानी साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल सेहत, खूबसूरती के लिए भी होता है। फिटकरी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसे रोजाना स्किन पर लगाने से चेहरे पर रंगत आती है। साथ ही चेहरे की झुर्रियों से भी राहत मिलती है। फिटकरी में एस्ट्रिंजेंट और हेमोस्टेटिक गुण पाए जाते हैं, जो घाव को भरने में मदद करते हैं।

फिटकरी क्या है?

फिटकरी का रासायनिक नाम पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट है। यह क्रिस्टल की तरह होती है। फिटकरी को अंग्रेजी में एलम कहते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं। इन सभी गुणों की वजह से फिटकरी का उपयोग कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है।

आज हम अपने पाठकों को फिटकरी के कुछ अन्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं—

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

सनबर्न की समस्या से मुक्ति

गर्मियों मे होने वाली सनबर्न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आधा कप पानी में 2 चम्मच फिटकरी मिलाकर अपने शरीर पर लगाये, इससे आपको राहत मिलेगी।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

जुओं से दिलाए मुक्ति

दस-12 साल तक के बच्चों में बालों में जुओं की समस्या आम होती है। इन जुओं की वजह से बालों की ग्रोथ कम होती है साथ ही बाल कमजोर होते हैं। इन से छुटकारा पाने के लिए दादी-नानी फिटकरी का इस्तेमाल करने को कहती हैं। जुओं की समस्या से भी छुटकारा पाने के लिए फिटकरी के पाउडर में पानी और टी-ट्री आइल मिलाकर इसे बालों पर 30 मिनिट के लिए लगाएं, बाद में बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। आपके बालों से सारी जुएँ निकल जाएंगी।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

मुंहासों से छुटकारा दिलाए

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए माजूफल और फिटकरी के पानी को मुंहासों पर लगा सकते हैं। दरअसल, माजूफल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है और स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है। इससे चेहरे के ओपन पोर्स कम होते हैं, साथ ही मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

अंडरऑर्म्स के कालेपन को दूर करे

फिटकरी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद और सुरक्षित मानी जाती है। फिटकरी में एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके ये औषधीय गुण त्वचा की कई समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है- खासकर काली त्वचा, दाग-धब्बे और निशान आदि साफ करने में। अगर आप अंडरआर्म्स की सफाई फिटकरी से करते हैं, तो इससे आपकी अंडरआर्म्स काली नहीं पड़ेंगी। साथ ही अगर आप अंडरआर्म्स को शेव करने के बाद भी फिटकरी का प्रयोग करते हैं, तो इससे भी त्वचा को काली पड़ने से बचाने में मदद मिलेगी। यह त्वचा पर जमा गंदगी, बैक्टीरिया को साफ करने और डेड स्किन आदि को हटाने में भी मदद करती है, जो पिगमेंटेशन या कालेपन का कारण बनते हैं।

कालापन दूर करने के लए आपको बस एक कटोरी लेनी है और उसमें 2 बड़े चम्मच फिटकरी पाउडर डालना है। इसमें जरूरत के अनुसार पानी या गुलाब जल मिलाएं। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को अंडआर्म्स के काले हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 3-4 बार लगाएं इससे बहुत फायदा मिलेगा।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

चोट लगने पर फिटकरी लगाएं

छोटी-मोटी चोट लगने पर घाव या चोट पर कुछ भी करने की बजाय सबसे पहले उसे फिटकरी के पानी से धो लें। ऐसा करने से घाव से निकलने वाला खून बंद हो जाएगा। फिटकरी के पाउडर को भी घाव पर लगाया जा सकता है, लेकिन फिटकरी के पानी से घाव को साफ करना बेहतर उपाय है।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

पसीने की बदबू दूर करे

शरीर पर जमी गंदगी और पसीने की बदबू को खत्म करने के लिए फिटकरी के पानी से नहाना बहुत अच्छा है। जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है उनके लिए फिटकरी का इस्तेमाल फायदेमंद है। उन लोगों को नहाते समय बाल्टी में फिटकरी डालकर उस पानी से नहाना चाहिए। इससे पसीना आने की समस्या से निजात मिलती है।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

दांत दर्द में फायदेमंद

माजूफल दांतों के दर्द में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप माजूफल और फिटकरी का पानी तैयार कर लें। इस पानी को माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें। माजूफल को बारीक पीसकर इसका मंजन भी बना सकते हैं। रोजाना माजूफल से ब्रश करने से मुंह की दुर्गंध और दर्द से छुटकारा मिलता है। माजूफल और फिटकरी का पानी मुंह या जीभ के छालों का भी इलाज कर सकता है। इसके लिए आप माजूफल को धीरे-धीरे चबा भी सकते हैं। मुंह में गंभीर अल्सर है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करना बेहतर है।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ठीक करे

यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक आम समस्या है। वजाइना में इचिंग, जलन और इरिटेशन यूटीआई के लक्षण हैं। फिटकरी यूटीआई के इलाज के लिए फायदेमंद है। इसके लिए गर्म पानी में माजूफल और फिटकरी को अच्छी तरह उबाल लें। इस पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करें। इससे इंफेक्शन को खत्म करने में मदद मिलेगी और वजाइनल हाइजीन भी बनी रहेगी।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

बुखार, खांसी और अस्थमा का इलाज करे

खांसी, बुखार जैसी परेशानियों को फिटकरी से ठीक किया जा सकता है। सूखी खांसी हो रही है या खांसने पर बहुत ज्यादा बलगम है तो दोनों ही स्थितियों में फिटकरी का इस्तेमाल फायदेमंद है। फिटकरी के पानी से गरारे कर सकते हैं। फिटकरी पर शहद लगाकर चाटने से भी खांसी से आराम मिलेगा। फिटकरी का चूर्ण बनाकर शहद के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा बुखार में भी फिटकरी कारगर है। बुखार आने पर फिटकरी के पानी से नहाने से बुखार छूमंतर हो जाता है। एक चुटकी फिटकरी का पाउडर लें, उसमें सोंठ मिलाएं और बताशे के साथ इस मिश्रण का सेवन करें। दिन में दो बार इस उपाय को करने से धीरे-धीरे बॉडी टेम्प्रेचर कम होता है। अस्थमा के मरीजों को खांसी आए, तो आधा ग्राम पिसी हुई फिटकरी को शहद में मिलाकर खाएं। गले में जमा बलगम कई बीमारियों की वजह बन सकता है। गले से बलगम साफ करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बलगम निकालने के लिए फिटकरी को शहद के साथ मिलाकर ले सकते हैं।

alum health benefits,uses of alum for health,alum for medicinal purposes,alum and its health properties,alum as a natural remedy,alum for skincare and wellness,alum for oral health,alum for treating common ailments,alum and its therapeutic effects,exploring the health benefits of alum

स्कैल्प की समस्याएं ठीक करे

स्कैल्प से जुड़ी परेशानी है, तो इसमें फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है। फिटकरी सिर के जुओं और गंदगी को हटाने में मदद करती है। इसके लिए आप फिटकरी के पानी से बालों और स्कैल्प की सफाई कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता

सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल

नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता

तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान

रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर

न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल

कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज

रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश

चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर

गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर

कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान

रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता