न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं करते नींबू का हद से ज्यादा सेवन, जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

अधिक मात्रा में नींबू का सेवन कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 3:44:27

कहीं आप भी तो नहीं करते नींबू का हद से ज्यादा सेवन, जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

नींबू एक ऐसा आहार हैं जो भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता हैं। नींबू से बने कई व्यंजन स्वाद का चटकारा देते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी, पोटैशियम और फाइबर सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन जरा संभलकर कहीं यह नींबू आपकी सेहत को भारी ना पड़ जाए। जी हां, हद से ज्यादा नींबू का सेवन सेहत को बिगाड़ सकता है। आपने कई लोगों को देखा होगा जो नींबू के इतने दीवाने होते हैं कि 8-10 बूंद की जगह पूरा नींबू ही व्यंजन में नीचोड़ लेते हैं, तो कई लोग दिन में ना जाने कितनी बार नींबू पानी पीते है। अधिक मात्रा में नींबू का सेवन कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

दांतों के लिए नुकसानदायक

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, नींबू बहुत अधिक अम्लीय होते हैं, इसलिए बार-बार दांतों पर लगने की वजह से ये टूथ इनैमल को खराब कर देते हैं। अगर आप नींबू पानी के बिना नहीं रह सकते हैं तो इसे स्ट्रॉ से पीने की कोशिश करें। इससे दांत एसिड के सीधे संपर्क में आने से बचेंगे। नींबू पानी पीने के तुरंत बाद अपने दांतों को ब्रश करने से बचें। नींबू पानी पीने के बाद एक ग्लास सादा पानी पीना चाहिए।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

बार-बार पेशाब लगने की समस्या

अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है। क्योंकि नींबू पानी डाइयुरेटिक होता है, जिसकी वजह से पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इसका अधिक मात्रा में सेवन से आपको बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

माइग्रेन का खतरा

अधिक नींबू पानी के सेवन से आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है। नींबू जैसे खट्टों फलों में पाया जाने वाला तत्व टायरामाइन माइग्रेन और सिरदर्द को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए अगर आपको माइग्रेन की परेशानी है तो अपनी डायटिशियन की सलाह पर ही नींबू पानी का सेवन करें।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

पेट के लिए नुकसानदायक

पेट के लिए नींबू पानी का सेवन अच्छा माना जाता है लेकिन अत्यधिक नींबू पानी के सेवन से आपको पेट से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसके अधिक इस्तेमाल से गैस्ट्रोएसोफगल रिफ्लक्स रोग और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको मतली, उल्टी और मूड स्विंग जैसी दिक्कतें भी आ सकती है।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

हार्टबर्न की समस्या

रोजाना नींबू पानी पीने से हार्टबर्न हो सकता है। खासकर अगर आप नियमित रूप से हार्टबर्न का अनुभव कर रहे हैं को आपको सावधान हो जाना चाहिए। हार्टबर्न के सामान्य लक्षणों में सीने में दर्द और गंभीर जलन की समस्या हो सकती है।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

अल्सर की समस्या में नुकसानदायक

चूंकि नींबू अत्यधिक अम्लीय होता है और ज्यादा अम्लीय चीजों के सेवन से ही अल्सर की समस्या होती है, ऐसे में विशेषज्ञ कहते हैं कि नींबू पानी के अधिक सेवन से पेप्टिक अल्सर की समस्या और भी गंभीर हो सकती है। ऐसे मरीजों को नींबू पानी के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

डिहाइड्रेशन की समस्या

शोध के मुताबिक नींबू के रस में एस्कॉर्बिक एसिड या विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है जिससे पेशाब बार बार लगने लगती है। यह गुर्दे में मूत्र उत्पादन को प्रोत्साहित करता है जिससे शरीर में नमक और पानी की कमी हो सकती है और डिहाइड्रेशन हो सकता है।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

त्वचा में जलन

नींबू जैसे फलों के एसिडिक नेचर के कारण इसका त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। डायटिशियन के अनुसार, इसके अधिक सेवन से त्वचा में जलन और परेशानी हो सकती है। त्वचा में अत्यधिक सूखापन, रेडनेस और छीलने का अनुभव हो सकता है। यदि आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील है तो इसका और भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

हड्डियों के लिए नुकसानदायक

अधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन करने से आपकी हड्डियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। नींबू के साइट्रस गुण धीरे-धीरे आपके जोड़ो में मौजूद सिनोविल फ्लूइड या जोड़ो में पाया जाने वाले तेल को अवशोषित करके उन्हें कमजोर बना सकता है। इससे आपको बोन्स प्रॉब्लम हो सकती है।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

घावों को उभार सकता है ज्यादा नींबू का सेवन

नींबू का ज्यादा सेवन छोटे-छोटे घावों में दर्द और जलन बढ़ा सकता है। मामूली घाव एक या दो सप्ताह के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, बहुत अधिक नींबू पानी पीने से नासूर घाव बढ़ सकते हैं। बहुत अधिक खट्टे फल खाने से भी घाव को ठीक होने में देरी लगती है।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

टॉन्सिल्स की समस्या

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, बहुत अधिक नींबू पानी पीने से आपके गले में घाव हो सकते हैं। इतना ही नहीं ज्यादा खट्टी चीजों या फलों का सेवन करने से गले में दर्द और टॉन्सिल्स की समस्या आ सकती हैं। इसलिए, सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

harmful effects of lemon,healthy living,Health tips

अस्थमा में नुकसानदायक

नींबू का अधिक सेवन करने से अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर ही नींबू का सेवन करें, कहीं ऐसा न हो कि ये आपकी समस्याओं को और बढ़ा दे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग