Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आप भी चावल खाने के शौकीन हैं तो जान लें इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में...

जी हां, चावल का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य जुड़ी कई समस्या हो सकती है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में चावल खाने के साइड इफेक्टस के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 7:15:09

आप भी चावल खाने के शौकीन हैं तो जान लें इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में...

चावल भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे उत्तर भारत में तो कभी-कभार राजमा-चावल, छोले-चावल, कढ़ी-चावल या पुलाव के तौर पर बनाया जाता है और दक्षिण भारत में दैनिक तौर पर इसका सेवन किया जाता है। कई लोग तो चावल के इतने शौकीन होते हैं कि सुबह-शाम इनका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शौक आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता हैं। जी हां, चावल का अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य जुड़ी कई समस्या हो सकती है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में चावल खाने के साइड इफेक्टस के बारे में...

harmful effects of eating rice,healthy living,Health tips डायबिटीज का खतरा

अधिक मात्रा में या रोज चावल खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, चावल में अधिक मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा खाने से शुगर की बीमारी होने का खतरा रहता है। harmful effects of eating rice,healthy living,Health tips पेट फूलना

चावल भले ही जल्दी पेट भर देता है, लेकिन लगातार इसका अत्याधिक सेवन करने से एक समय पर पेट के फूलने की समस्या नजर आने लगती है। अगर आप चावल खाना भी चाहते हैं, तो उबले हुए चावल का ही सेवन करें। साथ ही चालव खाकर तुरंत बिस्तर पर सोने से भी कई बीमारियां हमें अपनी चपेट में लेती है। चावल खाने के बाद सोने की वजह से अपच की समस्या होती है और कुछ समय बाद अक्सर लोगों को एसिडिटी होने लगती है। harmful effects of eating rice,healthy living,Health tips मोटापा

ज्यादा चावल खाने से वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है। दरअसल चावल में कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे मोटापे का खतरा रहता है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए सीमित मात्रा में ही चावल का सेवन करें। harmful effects of eating rice,healthy living,Health tips ओवर ईटिंग

चावल हैवी होते हैं इसलिए इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है। हालांकि, चावल जल्दी पच जाते हैं इसलिए थोड़ी देर में फिर से भूख लगने लगती है। ऐसे में आप भूख मिटाने के लिए कुछ ना कुछ खा लेते हैं, जिससे ओवर ईटिंग हो जाती है। harmful effects of eating rice,healthy living,Health tips पथरी

कई लोग कच्चे चावल भी खाते हैं और एक समय पर उन्हें पथरी हो जाती है। इतना ही नहीं पके हुए चावल अगर लगातार अधिक मात्रा में खाए जाए, तो भी पथरी की समस्या पेट में बन सकती है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों के मुताबिक चावल के ठीक से पके नहीं होने पर कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है। harmful effects of eating rice,healthy living,Health tips शरीर में सुस्ती

यदि आप ऑफिस या घर पर लंच टाइम में पेट भरकर चावल खाते हैं, तो आपको खाने के थोड़ी ही देर बाद नींद सी आने लगती है। यह इसलिए होता है क्योंकि चावल शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। चावल खाने से शरीर सुस्त हो जाता है और आलस्य बढ़ता है। harmful effects of eating rice,healthy living,Health tips मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा

मेटाबॉलिक सिंड्रोम के खतरे को बढ़ाने के लिए सिर्फ चावल की डाइट काफी होती है। दरअसल, अगर ये कंडीशन हो जाती है तो इसका मतलब ये होता है कि आपका खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं होगा और शरीर ठीक तरह से फंक्शन नहीं करेगा। ये कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं है।

harmful effects of eating rice,healthy living,Health tips सर्दी-खांसी की शिकायत

चावल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए चावल का रात में सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसी शिकायत हो सकती है। इसलिए चावल का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। अगर आपको मामूली खांसी या सर्दी-जुकाम भी है, तो चावल के सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे गले की खराश बढ़ सकती है। इसके अलावा साइनस और अस्थमा की समस्या में भी रात को चावल खाने से परेशानी बढ़ सकती है और सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology