न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी नहीं सिर्फ फायदा ही करें केले का सेवन, हो सकते हैं ये नुकसान

केले खाने के नुकसान के बारे में जानकर आप भी इसके सेवन के बारे में जरूर सोचेंगे। आइए जानते हैं केले का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर होने वाले नुकसान के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 6:14:03

जरूरी नहीं सिर्फ फायदा ही करें केले का सेवन, हो सकते हैं ये नुकसान

अच्छी सेहत के लिए अपने खानपान में पोषण से भरपूर आहार को शामिल करना चाहिए। इसके लिए कई लोग अपनी दिनचर्या में केले को शामिल करते हैं। इसमें विटामिन-ए, बी, सी, बी6, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। इसका सेवन आप स्मूदी, शेक, केक और अन्य विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि केले का सेवन हमेशा ही फायदा पहुंचाए। इसमें कोई दो राय नहीं कि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज आपकी सेहत के लिए हानिकारक होती है। केले खाने के नुकसान के बारे में जानकर आप भी इसके सेवन के बारे में जरूर सोचेंगे। आइए जानते हैं केले का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर होने वाले नुकसान के बारे में...

harmful effects of eating banana,healthy living,Health tips

बढ़ सकती है माइग्रेन की दिक्कत

अगर आपको बार-बार माइग्रेन अटैक्स आते हैं तो केला अपनी डाइट से आज ही हटा दें। क्योंकि केले में टायरामाइन नामक पदार्थ पाया जाता है, जिससे माइग्रेन का दर्द बढ़ता है। वहीं, केले के छिलके में गूदे से 10 गुना ज्यादा टायरामाइन पाया जाता है। अगर इसे आप खा भी रहे हों तो इसके छिलके के साथ मौजूद रेशों को भी अच्छे ने निकाल कर खाएं।

harmful effects of eating banana,healthy living,Health tips

पोषक तत्वों में कमी

हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। भले ही केला खाने से आपका पेट फुल रहता हो लेकिन इसकी वजह से आपके शरीर को दूसरे हेल्दी फूड्स को खाने और पचाने के लिए जगह नहीं मिलती। इसी वजह से बहुत से लोगों के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

harmful effects of eating banana,healthy living,Health tips

बढ़ सकता हैं शुगर लेवल

केले का ज्यादा सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। केले में नेचुरल शुगर होता है जिसके चलते शुगर लेवल बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें केला खाने से परहेज़ करना चाहिए।

harmful effects of eating banana,healthy living,Health tips

हो सकती है एलर्जी

अगर आप किसी तरह की एलर्जी की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको केले खाने से बचना चाहिए। क्योंकि केले खाने से आपकी एलर्जी की दिक्कत बढ़ सकती है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

harmful effects of eating banana,healthy living,Health tips

हो सकती है कब्ज़

कब्ज की दिक्कत भी आपको केले खाने से हो सकती है। केले में टैनिट एसिड होता है जो पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की दिक्कत रहती हो उनको ज्यादा केले खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही केले में फ्रक्टोज भी मौजूद होता है जिसकी वजह से आपको केला खाने से पेट में गैस भी हो सकती है।

harmful effects of eating banana,healthy living,Health tips

बढ़ सकता हैं वजन

केला एक हाई कैलोरी फूड है, जिसका सेवन आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है। जो लोग डाइटिंग करना पसंद करते हैं उन लोगों को केले के सेवन से बचना चाहिए। जी हां, केले का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है लेकिन 300 कैलोरी तक यानी के सिर्फ 2 केले। अगर आप इससे ज्यादा का सेवन करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है

harmful effects of eating banana,healthy living,Health tips

बीमार हो सकता हैं दिल

किसी व्यक्ति को अगर हार्ट से सम्बंधित परेशानी है तो उस व्यक्ति को भी केले का सेवन नही करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है जिसकी वजह से हाइपरकेलेमिया होने का खतरा होता है। वहीं केले में स्टार्च की मात्रा भी काफी होती है जिससे आपको दांतो में भी समस्या हो सकती है।

harmful effects of eating banana,healthy living,Health tips

नर्व्स के लिए नुकसानदायक

केला में भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 होता है। केले का ज्यादा सेवन करने से नर्व्स डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग रोजाना वर्कआउट करते हैं उन्हें इससे खतरा नहीं लेकिन एक्सरसाइज न करने वालों को ज्यादा केले खाने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स