न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रिज का ठंडा पानी पीकर आप कर रहे हैं अपनी सेहत से खिलवाड़, जानें होने वाले नुकसान

। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 2:14:56

फ्रिज का ठंडा पानी पीकर आप कर रहे हैं अपनी सेहत से खिलवाड़, जानें होने वाले नुकसान

गर्मियां आते ही घरों में ठन्डे पानी के घड़े दिखाई देने लगते हैं जो ठंडे पानी का पारंपरिक साधन हैं। लेकिन कई लोग गर्मियां शुरू होते ही लोग सबसे पहला काम करते हैं अपने फ्रिज में पानी ठंडा करने का और फिर उसका सेवन करते हैं। गर्मियों में प्यास ठंडे पानी से ही बुझती हैं जो गला तर करने का काम करता हैं। लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी पीकर उनके मन को तो सुकून मिल जाता हैं लेकिन तन को नुकसान होता हैं। जी हां, फ्रिज का ठंडा पानी सेहत को कई तरीके से हानि पहुंचाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

harmful effects of drinking cold water,healthy living,Health tips

बिगड़ती है पाचन क्रिया

ठंडा पानी पीने वाले व्यक्ति को पेट की समस्याएं होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ठंडा पानी पीने के आदी लोगों की एक समय बाद पाचन क्रिया बिग़ जाती है। इसकी हमेशा की आदत से शरीर की नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट संबंधित समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी पेट से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो गौर करें कि, आपको रोजाना कैसा पानी पीने की आदत है। अगर आप भी ठंडा पानी पीने के आदी हैं तो इस नियम को आज ही बदलकर सादा पानी पीना शुरु कर दें।

harmful effects of drinking cold water,healthy living,Health tips

सिरदर्द की समस्या

बहुत अधिक ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी पीने से ब्रेन फ्रीज की समस्या हो सकती है। यह रीढ़ की कई संवेदनशील नसों को ठंडा करता है और तुरंत ही ये आपके मस्तिष्क को संदेश भेजते हैं, जिसके बदले में सिरदर्द होने लगता है। साथ ही जिन लोगों को साइनस की समस्या है, उनके लिए भी मुसीबत बढ़ सकती है।

harmful effects of drinking cold water,healthy living,Health tips

दिल को नुकसान

ठंडा पानी पीने से भले ही हमारे मन को शांति मिल जाती है, लेकिन ये हमारे दिल की अशांति बढ़ाने का बड़ा कारण बन सकता है। रोजाना ठंडे पानी का सेवन दिल की गति को कम कर देता है। ठंडा पानी वेगस तंत्रिका को प्रभावित करता है, जिससे धीरे धीरे दिल की गति कम होने लगती है, शुरुआत में हमें इसका पता तक नहीं चलता, लेकिन कुछ समय बाद ये समस्या एक गंभीर रूप ले लेती है।

harmful effects of drinking cold water,healthy living,Health tips

सिकुड़ सकती हैं आंते

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से आंत सिकुड़ सकती हैं। ऐसा होने पर खाना सही तरह से पच नहीं पाएगा जिससे अनेकों तरह की सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में ठीक से पेट का साफ न होना आम परेशानी है। इसलिए बेहद ठंडा पानी पीने से बचें।

harmful effects of drinking cold water,healthy living,Health tips

कब्ज की परेशानी

ठंडा पानी पीने वाले लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। हम सभी ये बात मानते हैं कि, ज्यादा ठंड से चीजें जम जाती हैं, ठीक वैसे ही आम तौर पर हमारे शरीर का तापमान सामान्य रूप से 35 से 40 डिग्री सेलसियस रेहता है, लेकिन ठंडा पानी शरीर में पहुंचने पर इसके तापमान में गिरावट आ जाती है। ऐसे में हमारा शरीर अनावश्यक शक्ति लगाकर ठंड वाले स्थान पर गर्मी पहुंचाता है। आमतौर पर ठंजा पानी पीने वाले लोगों के पेट का तापमान सामान्य से कम हो जाता है, जिसके चलते खाना पचाने के लिए पर्याप्त गर्मी हमारा शरीर नहीं बना पाता। ऐसे में वो खाना बिना पोषक तत्व निकले हमारे पेट में सड़ने लगता है। यही कारण है कि, ठंडा पानी पीने वाले अकसर लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, जो एक समय बाद बवासीर जैसी गंभीर बीमारी को उत्पन्न कर सकती है।

harmful effects of drinking cold water,healthy living,Health tips

गले की खराबी

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि ज्यादा ठंडा पानी पीने से गला ख़राब होता है। अगर आप ये सोचते हैं कि ये सिर्फ बड़ों की बातें हैं, तो ये आपकी गलतफहमी हैं। ठंडा पानी पीने से सांस की नली में म्युकोसा नामक सुरक्षात्मक परत संतुलित हो जाती है, जिससे गला ख़राब होता है।

harmful effects of drinking cold water,healthy living,Health tips

मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है असर

ठंडे पानी की वजह से शारीरिक तंत्रों में सिकुड़न आ जाती है। अगर कोशिकाओं में सिकुड़न बार-बार होती है तो इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। ऐसा होने पर दिल की धड़कनें भी प्रभावित हो सकती हैं।

harmful effects of drinking cold water,healthy living,Health tips

फैट ब्रेकडाउन पर नेगेटिव असर

भोजन के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीने से भी आपके शरीर के फैट ब्रेकडाउन यानी फैट को बर्न करने की प्रोसेस में परेशानी होती है। पानी का ठंडा तापमान खाद्य पदार्थों से फैट को ठोस बनाता है, जिससे शरीर के लिए अनवांटेड फैट को ब्रेक करना काफी मुश्किल होने लगता है। यहां तक कि अगर आप नॉर्मल पानी भी पीते हैं, तो उसे भोजन के 30 मिनट बाद पिएं, ताकि फैट ब्रेकडाउन अच्छे से हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पोक्सो केस की निष्पक्ष जांच हो, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
तिहाड़ से रिहा होते ही सेट पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगे, वीडियो आया सामने
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच