न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एल्युमिनियम फॉयल पेपर का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाए सावधान, बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण

। ये खाने में एल्युमिनियम के कणों को ऑक्सीडाइज कर सकता है, जो कि कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि एलुमिनियम फॉयल पेपर से शरीर पर कितना प्रभाव पड़ता है।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 2:23:43

एल्युमिनियम फॉयल पेपर का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाए सावधान, बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण

खाना पैक करते समय हमारे दिमाग में जो पहला ऑप्शन आता है वह है एल्युमिनियमफॉयल पेपर। लेकिन क्या आप ने कभीसोचा है कि लंबे समय तक खाने को गर्म और हेल्दी रखने का दावा करने वाला ये फूड पैकिंग पेपर सेहत के लिहाज से कितना सही है? नहीं ना! दरअसल, खाना पैकिंग के लिए एल्युमिनियम फॉयल भले ही आपको सस्ता और अच्छा विकल्प लग रहा हो, सेहत के लिए एल्युमिनियम फॉयल के नुकसान कई हैं। ये खाने में एल्युमिनियम के कणों को ऑक्सीडाइज कर सकता है, जो कि कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि एलुमिनियम फॉयल पेपर से शरीर पर कितना प्रभाव पड़ता है।

harmful effects aluminum foil,healthy living,Health tips,health tips in hindi,health news in hindi,healthy tips in hindi

कैसे बनता है एल्युमिनियम फॉयल पेपर

एल्युमिनियम फॉयल पेपर के नुक्सान के बारें में जानने से पहले आपको ये जानना जरुरी है किजिस चीज में खाना रैप करके आप घंटों तक रखते हैं, आखिर वो बनता कैसे है। दरअसल एल्युमिनियम फॉयल में प्योर एल्युमिनियम नहीं होता बल्कि इसमें एलॉय वाले एल्युमिनियम यानी मिक्स मेटल का उपयोग किया जाता है। एल्युमिनियम फॉयल बनाने के लिए सबसे पहले इसे पिघलाया जाता है और एक खास तरह की मशीन में इससे बनाकर तैयार किया जाता है जिसे रोलिंग मिल कहते हैं। इस मशीन का प्रेशर 0.01% होता है। अब इसे कोल्ड रोलिंग मिल में डाला जाता है। ठंडा होने के बाद इसे पतला किया जाता है और इस पर मेटल की परत चढ़ाई जाती है, जिससे ये हार्ड एल्युमिनियम पतली नजर आने लगती है।

सेहत के लिए हानिकारक

शोध बताते हैं कि पिछले एक दशक में एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग बहुत तेजी से बढ़ा है , लेकिन क्या आपको मालूम है कि जिस एल्युमिनियम फॉयल को आप अपने भोजन के लिए सबसे सुरक्षित समझ रहे हैं, वो वास्तव में बहुत खतरनाक है।

harmful effects aluminum foil,healthy living,Health tips,health tips in hindi,health news in hindi,healthy tips in hindi

लिवर को करें कमजोर

विशेषज्ञ बताते हैं कि एल्युमिनियम के बर्तनों में अधिक सालों तक भोजन करने से शरीर कमजोर होता है और लिवर के फिल्टर्स भी खराब होते हैं। इसमें खट्टे स्वाद वाला भोजन तो कभी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि एल्युमीनियम बहुत तेजी से उसमें रिएक्ट करता है।

harmful effects aluminum foil,healthy living,Health tips,health tips in hindi,health news in hindi,healthy tips in hindi

भोजन करें दूषित

जी हां, एल्युमिनियम फॉयल के लगातार उपयोग से आपका भोजन को कई तरह से स्लो प्वाइजन में बदल रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जब किसी गर्म भोजन को इसमें लपेटा जाता है, तो एल्युमिनियम तपन होती है और वो प्रतिक्रिया करती है। ऐसे में एल्युमिनियम के ढेरों ऐसे अंश खाने में प्रवेश कर जाते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक हैं।

harmful effects aluminum foil,healthy living,Health tips,health tips in hindi,health news in hindi,healthy tips in hindi

रसायन वाला भोजन न रखें

ऐसे खाद्य उत्पाद जिसे तैयार करने में किसी तरह के रसायनों का उपयोग हुआ है, उन्हें तो फॉयल पेपर में कभी न रखें। क्योंकि इनके प्रभाव से आपको अल्जाइमर और डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ जाता है।

harmful effects aluminum foil,healthy living,Health tips,health tips in hindi,health news in hindi,healthy tips in hindi

एल्युमिनियमफॉयल से होने वाले अन्य नुकसान

औसत से अधिक एल्यूमीनियम का सेवन तंत्रिका तंत्र, मस्तिष्क और हड्डियों की बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। इससे होने वाले नुकसान इस प्रकार है।

-ये आपके मस्तिष्क के कुछ हिस्सों का नुकसान करता है और अल्जाइमर का कारणबन सकता है।

- ये किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, डब्ल्यूएचओ की मानें, तो खाने के लिए एल्युमिनियम का सबसे सुरक्षित स्तर लगभग 40mg प्रति किलोग्राम है। लेकिन, अगर आप किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको एल्युमीनियम से जुड़ी हर चीज से बचना चाहिए।

-शरीर में ज्यादा एल्युमिनियम कण होने से ये मेमोरी लॉस और और कॉग्निटिव बिहेवियर से जुड़ी गड़बड़ियां कर सकता है।

-एल्युमिनियम कैल्शियम की जगह ले सकता है और आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। जैसे कि जिन लोगों में एल्युमिनियम की मात्रा अधिक होती है, उनके खून में कैल्शियम ज्यादा दिखाई देती है क्योंकि उनकी हड्डियों में कैल्शियम जमा नहीं होता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनता है।

-एल्युमिनियम फॉयल का ज्यादा इस्तेमाल करने से खाने का पीएच बदल सकता है और इसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। जैसे एसिडिटी और इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका