न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या जवानी के जोश में लोग क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज तो नहीं कर रहे? CDC ने बताया कितनी देर करनी चाहिए कसरत

ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या हार्ड वर्कआउट हार्ट अटैक या अन्य दिल से जुड़ी परेशानियों को न्योता तो नहीं दे रहा, कितनी देर एक्सरसाइज करना सही है, क्या जवानी के जोश में लोग क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज तो नहीं कर रहे, क्या दुबला-पतला होने का जुनून आपके दिल को तो नुकसान नहीं पहुंचा रहा? चलिए मन में उठते इन वालों के जवाब हम जानते है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 1:27:09

क्या जवानी के जोश में लोग क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज तो नहीं कर रहे? CDC ने बताया कितनी देर करनी चाहिए कसरत

देश के जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया है। बीते 10 अगस्त 2022 को राजू को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कॉमेडियन साउथ दिल्ली के एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए गिर पड़े थे। उन्हें उनके ट्रेनर द्वारा अस्पताल ले जाया गया और उन्हें सीपीआर दिया गया था और उसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई थी। पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था। हालांकि उनको बचाने की तमाम कोशिश के बाद भी वह दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।

सिर्फ राजू ही नहीं, उनसे पहले टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ल और साउथ इंडियन एक्टर पुनीत राजकुमार की मौत भी हार्ट अटैक की वजह से हुई। उनके बारे में भी यही कहा जा रहा था कि वो भी किसी न किसी तरह हार्ड वर्कआउट में शामिल थे। अगर आपने गौर किया हो, तो इन सभी की उम्र बहुत ज्यादा नहीं थी। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या हार्ड वर्कआउट हार्ट अटैक या अन्य दिल से जुड़ी परेशानियों को न्योता तो नहीं दे रहा, कितनी देर एक्सरसाइज करना सही है, क्या जवानी के जोश में लोग क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज तो नहीं कर रहे, क्या दुबला-पतला होने का जुनून आपके दिल को तो नुकसान नहीं पहुंचा रहा? चलिए मन में उठते इन वालों के जवाब हम जानते है...

physical exercise,workout in gym,heart attack in young age,reason for heart attack in young age,health news,healthy living

कितनी देर करनी चाहिए एक्सरसाइज

सबसे पहले हमें यह जानना बेहद जरुरी है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए कितनी देर एक्सरसाइज करना ठीक रहता है। ऐसे में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) का मानना है कि फिजिकल एक्टिविटी आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने और आपके ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकती है। वयस्कों को हर हफ्ते 2 घंटे और 30 मिनट की मोडरेट इंटेंसिटी एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है जिसमें तेज चलना, साइकिल चलाना, वेट ट्रेनिंग, योग, स्ट्रेचिंग आदि शामिल हैं। बच्चों और किशोरों को रोजाना करीब एक घंटे की फिजीकल एक्टिविटी करनी चाहिए।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शोध में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि उच्च तीव्रता वाले व्यायाम दिल के रोगों से पीड़ित लोगों में अचानक कार्डियक अरेस्ट और उससे मौत का जोखिम को बढ़ा देते है। यह हार्ट रिदम डिसऑर्डर के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। Clevelandclinic का मानना है कि ज्यादा हार्ड एक्सरसाइज करना दिल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जिन्हें दिल से जुड़े रोग विरासत में मिले हैं।

physical exercise,workout in gym,heart attack in young age,reason for heart attack in young age,health news,healthy living

जोरदार गतिविधि करने से पहले दिल को जानें

अगर आप जिम शुरू कर रहे हैं या ऐसा काम करने जा रहे हैं जिसमें शरीर का जोरदार इस्तेमाल होने वाला है, तो आपको कुछ टेस्ट करा लेने चाहिए। इसमें एक ट्रेडमिल टेस्ट है, जिससे आपके दिल के हाल का पता चल सकता है। इन दिनों सीटी एंजियोग्राफी भी होती है जो बता सकती है कि कहीं आपके हार्ट में 40 से 50 प्रतिशत ब्लॉकेज है या नहीं।

अगर आप कुछ महीनों या साल के अंतराल के बाद वर्कआउट करना शुरू कर रहे है तो आपको ऊपर बताए टेस्ट करा लेने चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज मरीजों और महिलाओं के लिए इस तरह की जांच विशेष रूप से आवश्यक है, क्योंकि उन्हें छाती में एक सामान्य दर्द के रूप में दिल का दौरा पड़ने का अनुभव नहीं हो सकता है।

physical exercise,workout in gym,heart attack in young age,reason for heart attack in young age,health news,healthy living

ट्रेडमिल पर दौड़ने से क्या होता है

जब ट्रेडमिल की स्पीड बहुत ज्यादा होती है, तो इसका हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर पर डबल असर पड़ता है। जिससे दिल के लिए ऑक्सीजन ज्यादा चाहिए होता है। लंबे समय ऐसी स्थिति बनी रहने से हार्ट के लिए सर्कुलेशन में तनाव पैदा हो सकता है जिससे नसों में ब्लॉकेज होना, ब्लड प्रेशर कम होना या दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है।

ट्रेडम‍िल पर रन‍िंग का सही तरीका

- ट्रेडम‍िल पर रन‍िंग करने से पहले वॉर्म अप करना न भूलें, वॉर्म अप करने से मसल्‍स पर जोर नहीं पड़ता।
- ट्रेडम‍िल चलाते समय आप स्‍पोर्ट शूज ही पहनें, स्‍पोर्ट शूज की मदद से आप सही ग्रि‍प बना पाएंगे और पैर व मसल्‍स पर जोर भी नहीं पड़ेगा।
- आपको ट्रेडम‍िल पर इंकलाइंड और ड‍िकलाइन दोनों मोड्स पर ट्रेडम‍िल चलानी चाह‍िए, क‍िसी एक मोड पर ज्‍यादा ट्रेडम‍िल चलाने से शरीर को नुकसान हो सकता है।
- ट्रे्डम‍िल चलाते समय ज्‍यादातर लोग इमरजेंसी क्‍ल‍िप का इस्‍तेमाल नहीं करते हैं, ट्रेडम‍िल में दौड़ते समय क‍िसी इमरजेंसी की स्‍थ‍िति‍ में आप उस इमरजेंसी क्‍लि‍प को अपनी टीशर्ट से अटैच कर लें और जरूरत पड़ने पर आप इसका यूज कर सकते हैं।
- ट्रेडम‍िल पर दौड़ते समय पॉश्‍चर का ध्‍यान रखें, अगर आपका पॉश्‍चर गलत होगा तो आपको मसल्‍स में दर्द की समस्‍या हो सकती है और नेक पेन हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत