न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐंग्जाइटी डिसऑर्डर को बढ़ाने का काम कर रही है आपकी ये आदतें, छोड़ने में ही भलाई

ऐंग्जाइटी आपके लिए ना केवल शारीरिक रूप से परेशानियां बढ़ाता है बल्कि ये दिमाग और मेंटल हेल्थ को भी नकारात्मक तरीके से प्रभावित करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऐंग्जाइटी डिसऑर्डर को बढ़ाने का काम कर रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 4:28:21

ऐंग्जाइटी डिसऑर्डर को बढ़ाने का काम कर रही है आपकी ये आदतें, छोड़ने में ही भलाई

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल ऐसी हैं जहां लोगों को अपने काम से फुर्सत ही नहीं मिल पाती हैं और आराम का समय कम हो चुका हैं जिसके चलते तनाव होना लाजमी हैं। हांलाकि इसके अलावा भी तनाव के कई कारण हो सकते हैं। यह सामान्य बात हैं लेकिन जब यह बढ़ते हुए ऐंग्जाइटी डिसऑर्डर में तब्दील हो जाता हैं तो चिंता का कारण बन जाता हैं। एंग्जायटी एक ऐसा शब्द है जो आजकल सबसे ज्यादा सुना जाने लगा है। अभी तक अछूता रहा भारत भी अब इस मानसिक बीमारी की चपेट में आने लगा है। ऐंग्जाइटी आपके लिए ना केवल शारीरिक रूप से परेशानियां बढ़ाता है बल्कि ये दिमाग और मेंटल हेल्थ को भी नकारात्मक तरीके से प्रभावित करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऐंग्जाइटी डिसऑर्डर को बढ़ाने का काम कर रही है।

habits leads to anxiety disorder,Health tips,healthy living,health news in hindi

अनियमित खान-पान

सुबह का नाश्ता छोड़ देना या दिन-दिनभर कुछ नहीं खाना या लगभग रोज रात को ही बिना कुछ खाए सो जाना या कुछ जंक फूड खाकर सो जाना। यह ऐसी आदत है जो आपके शरीर के साथ-साथ आपके ब्रेन को भी कमजोर करती है। भूखे रहकर आप अपना स्ट्रेस लेवल बढ़ा रहे हैं। केवल संतुलित खान-पान से ही ऐंग्जाइटी से सम्बन्धित कई समस्याएं हल हो सकती हैं। ज्यादा देर तक भूखे रहने पर आपका ब्लड शुगर लेवल गिर जाता है और इस वजह से आपकी ऐंग्जाइटी की समस्या और बढ़ जाती है।

habits leads to anxiety disorder,Health tips,healthy living,health news in hindi

वर्कआउट न करना

यह जानना महत्वपूर्ण है कि आपके लिए व्यायाम कितना जरूरी है। एक स्वस्थ जीवन शैली आपको कई तरह की समस्याओं से बचाए रखती है। पबमेड पर प्रकाशित शोध में पाया गया कि लंबे समय तक निष्क्रिय जीवनशैली जीन से या एक ही पोजीशन में लंबे समय तक बैठे रहने का असर आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि काम के बीच में हल्की शारीरिक गतिविधि करते रहें। कुर्सी से उठें, थोड़ी देर टहलें, उठ कर कोई और काम निपटाएं। इससे आप तनावग्रस्त होने से बची रह सकती हैं।

habits leads to anxiety disorder,Health tips,healthy living,health news in hindi

कॉफी या चाय का अधिक सेवन

अक्सर लोग फ्रेश फील करने के लिए कॉफी या चाय का सेवन करते हैं। लेकिन सच बात तो ये है कि कैफीन वास्तव में तनाव पैदा कर सकती है। शुरुआत में तो ये एड्रेनालाईन को बढ़ावा देता है लेकिन बाद में आपको स्ट्रेस और एंजाइटी की शिकायत होती है। कैफीन का अधिक मात्रा में उपयोग करने से आपकी बॉडी में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो आपके दिल की धड़कन को तेज़ करता है।

habits leads to anxiety disorder,Health tips,healthy living,health news in hindi

सोशल मीडिया पर बहुत अधिक समय बिताना

हम इसे चाहें या न चाहें, पर यह सच है कि आज के समय में सोशल मीडिया की अनदेखी करना काफी मुश्किल है। सोशल मीडिया पर आना, उसे लगातार स्क्रॉल करते रहना या अपनी कोई फोटो या कमेंट पोस्ट करना, हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। हमें इसे खाने जितना जरूरी काम मानने लगे हैं। जर्नल ऑफ सोशल एंड क्लिनिकल साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में यह देखा गया कि जितना अधिक समय आप सोशल मीडिया पर खर्च करते हैं, उतना ही ज्यादा नकारात्मक भावनाओं से घिर जाते हैं और इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

habits leads to anxiety disorder,Health tips,healthy living,health news in hindi

देर रात तक जागना

ऐंग्जाइटी से ग्रस्त कई लोग देर रात तक सोते नहीं हैं, और तनाव को अपने ऊपर और हावी होने देते हैं, और यह बढ़ता हुआ तनाव उनकी बची-खुची नींद भी ले उड़ता है। फिर यह तनाव दिन में भी आपकी पीछा नहीं छोड़ता। इसलिए देर रात तक खुद को न जगाएं। एक दिनचर्या बना लें और कोशिश करें जितनी जल्दी हो सके, बिस्तर पर चले जाएं। कहते हैं कि रात 10 बजे से सुबह 4 बजे का समय सोने के लिए परफेक्ट होता है। शुरू में कुछ दिन आपको बिस्तर पर लेटे-लेटे भी नींद नहीं आएगी, लेकिन धीरे-धीरे जब आपकी शेड्यूल बन जाएगा, तब नींद आने लगेगी।

habits leads to anxiety disorder,Health tips,healthy living,health news in hindi

तन्हाई

ऐंग्जाइटी के चलते लोग खुद को बाकी दुनिया से काट लेते हैं और ज्यादातर अकेले रहना ही पसंद करने लगते हैं। अकेले रहकर वे बस उन्हीं बातों के बारे में सोचते रहते हैं, जो उन्हें परेशान करने वाली होती हैं। इसलिए खुद को अकेला मत होने दीजिए। दोस्तों से बात करिए, नए दोस्त बनाइए, उनसे बात करिए, फिर भले ही ये बातें अपनी ऐंग्जाइटी के बारे में ही क्यों न हो। जो मन में है, बस निकाल दीजिए। आपकी लाइफ में जितने करीबी रिश्ते होंगे, ऐंग्जाइटी आपसे उतना ही दूर भागेगी।

habits leads to anxiety disorder,Health tips,healthy living,health news in hindi

सॉफ्ट ड्रिंक्स को कहें ना

आर्टिफिशियल शुगर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नेगेटिव इंपैक्ट डालती है। इसका उपयोग करने से शरीर में सूजन और तनाव भी बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों की इम्युनिटी आमतौर पर कमजोर होती है। ऐसे में इनके सेवन से न केवल मरीजों का ब्लड शुगर हाई हो जाता है बल्कि खांसी-जुकाम की शिकायत भी होने लगती है।

habits leads to anxiety disorder,Health tips,healthy living,health news in hindi

ज्यादा मात्रा में शराब पीना

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि जैसे ही वे तनाव या चिंता के शिकार होते हैं तो शराब पीना शुरू कर देते हैं। इससे आप उस समय के लिए तो चिंता मुक्त हो जाते हैं, पर बाद में यह आपके एंग्जायटी लेवल को बढ़ा देता है। अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में यह कहा गया है कि लंबी अवधि तक शराब का सेवन आपके मस्तिष्क को क्षति पहुंचाता है। इससे आपके मस्तिष्क की रीवायरिंग ऐसी हो जाती है कि आप और ज्यादा चिंता का अनुभव करने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स