न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाने मे तड़का लगाने वाली हरी मिर्च होती है बड़े काम की, सेवन से होंगे ये फायदे

हरी मिर्च में पाए जाने वाले औषधीय गुण और पौष्टिक तत्वों के कारण यह सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती है। यहां हम आपको हरी मिर्च के फायदे के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Posts by : Neha_H | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 5:46:29

खाने मे तड़का लगाने वाली हरी मिर्च होती है बड़े काम की, सेवन से होंगे ये फायदे

हरी मिर्च व लाल मिर्च के बिना व्यंजनों की दुनिया अधूरी है। यह अपने तीखेपन के लिए जानी जाती है और इसे खाने का जायका बढ़ाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसको आप चाहे कच्चा खाएं या तड़का लगाकर दोनों ही स्थितियों में यह अपने स्वाद में कैद कर ही लेगी।

हरी मिर्च की खासियत सिर्फ तीखेपन तक सीमित नहीं है, बल्कि कई वैज्ञानिकों शोध में इसके औषधीय गुणों की पुष्टि हुई है। हरी मिर्च के इन तमाम गुणों की चर्चा हम आपको आज बताने जा रहे हैं। हरी मिर्च में पाए जाने वाले औषधीय गुण और पौष्टिक तत्वों के कारण यह सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती है। यहां हम आपको हरी मिर्च के फायदे के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

green chillies are very useful to add tempering to the food,know the benefits of eating it,Health,healthy living

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए

कमजोर प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी के कारण सर्दी-जुकाम, एलर्जी या शारीरिक कमजोरी की समस्या हो सकती है। ऐसे में हरी मिर्च का उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधारने में फायदेमंद हो सकता है। शोध में पाया गया कि हरी मिर्च में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरी मिर्च में पाए जाने वाले ये पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में फायदेमंद हो सकते हैं।

green chillies are very useful to add tempering to the food,know the benefits of eating it,Health,healthy living

हृदय के लिए

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी हरी मिर्च का उपयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई की ओर से उपलब्ध शोध में पाया गया है कि हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो मिर्च को तीखा और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। यह कंपाउंड हृदय रोगों की समस्या को दूर करने और हृदय को सुरक्षा प्रदान करने में फायदेमंद हो सकता है ।

green chillies are very useful to add tempering to the food,know the benefits of eating it,Health,healthy living

मधुमेह की समस्या में

रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने पर मधुमेह की समस्या हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए हरी मिर्च फायदेमंद हो सकती है। हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जैसा कि ऊपर भी बताया जा चुका है। एक वैज्ञानिक शोध में पाया गया है कि कैप्साइसिन नामक कंपाउंड में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है। यह गुण मधुमेह को कम करने में मददगार हो सकता है। यह शोध पेपर एनसीबीआई की साइट पर उपलब्ध है।

green chillies are very useful to add tempering to the food,know the benefits of eating it,Health,healthy living

एंटीऑक्सीडेंट से है भरपूर

हरी मिर्च एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। एंटीऑक्सीडेंट का प्रभाव ऑक्सीकरण को रोक सकता है। ऑक्सीकरण एक रासायनिक प्रतिक्रिया है, जो फ्री रेडिकल्स का उत्पादन कर सकती है, जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, यह गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को भी दूर करने में मददगार हो सकता है, जो पुरानी बीमारियों जैसे – अस्थमा, मधुमेह और अल्जाइमर के बढ़ने का कारण बनते हैं।

green chillies are very useful to add tempering to the food,know the benefits of eating it,Health,healthy living

पाचन क्षमता को करे दुरुस्त

पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में भी हरी मिर्च अहम भूमिका निभा सकती है। शोध के अनुसार, हरी मिर्च गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकती है। दरअसल, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों में अपच के लक्षण, दस्त और कब्ज जैसी समस्याएं शामिल हैं, जो बिगड़े हुए पाचन तंंत्र का परिणाम होती हैं। शोध में पाया गया है कि मिर्च में कैप्साइसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। कैप्साइसिन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है ।

green chillies are very useful to add tempering to the food,know the benefits of eating it,Health,healthy living

हड्डियों और दांतों के लिए

हरी मिर्च खाने के फायदे में हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखना भी शामिल है। माना जाता है कि हरी मिर्च में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी हड्डियों और दांतो के रखरखाव में फायदेमंद होता है। साथ ही यह इनको मेंटेन करने में मददगार हो सकता है । एक अन्य शोध से भी पता चला है कि हरी मिर्च के मुख्य कंपाउंड कैप्साइसिन का इस्तेमाल कुछ क्रीम में भी किया जाता है, जिसे लगाने से ऑस्टियोपोरोसिस का दर्द कुछ कम हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका