न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्भावस्था की चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगी ये 7 एक्सरसाइज, जच्चा-बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी अर्थात गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का अनमोल हिस्सा हैं जिसमें महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में महिलाओं के सामने शारीरिक और मानसिक दोनों परेशानियां आती हैं जिनका डटकर सामना करते हुए अपनी और बच्चे की सेहत बेहतर बनाने के प्रयास करने होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 11:21:20

गर्भावस्था की चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगी ये 7 एक्सरसाइज, जच्चा-बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी अर्थात गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का अनमोल हिस्सा हैं जिसमें महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में महिलाओं के सामने शारीरिक और मानसिक दोनों परेशानियां आती हैं जिनका डटकर सामना करते हुए अपनी और बच्चे की सेहत बेहतर बनाने के प्रयास करने होते हैं। खासतौर से इन दिनों में महिलाओं को चिंता होती हैं कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल होगी या सिजेरियन। ऐसे में आपकी ये चिंता दूर कर सकती हैं कुछ एक्सरसाइज। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं तो आपके साथ-साथ होने वाले बच्चे के लिए भी यह कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसी एक्सरसाइज गर्भावस्था की चुनौतियों का सामना करने में आपकी मदद करेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

prenatal workouts,safe pregnancy exercises,exercise for expecting mothers,pregnancy fitness routines,maternity exercise tips,gentle pregnancy workouts,physical activity during pregnancy,prenatal exercise guidelines,workout safety for pregnant women,low-impact pregnancy exercises

वॉक करें

प्रेगनेंसी के दौरान वॉक को बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी तरह की मशीन की जरूरत नहीं होती है। माना जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान पैदल चलने से बच्चे को गर्भाशय के नीचे वाले हिस्से में जाने में मदद मिलती है। वॉक एक कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज है, जो शरीर को प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली मॉर्निंग सिकनेस, कब्ज और उल्टी जैसी चीजों से भी राहत दिलाता है।

prenatal workouts,safe pregnancy exercises,exercise for expecting mothers,pregnancy fitness routines,maternity exercise tips,gentle pregnancy workouts,physical activity during pregnancy,prenatal exercise guidelines,workout safety for pregnant women,low-impact pregnancy exercises

स्वीमिंग

स्वीमिंग और वॉटर ऐरोबिक्स प्रेग्नेंसी के लिए परफेक्ट वर्कआउट है। इसलिए क्योंकि पानी में आपका वजन, जमीन पर आपके वजन से कम हो जाता है और आप अपने शरीर में हल्का महसूस करने लगती हैं। साथ ही साथ स्वीमिंग पूल में जाकर जी मिचलाना, चक्ककर आना, पैरों में होने वाली सूजन इस तरह की सारी दिक्कतें कम हो जाती हैं। हालांकि स्वीमिंग पूल के आसपास का हिस्सा स्लिपरी यानी फिसलन वाला होता है लिहाजा चलने के दौरान सावधानी बरतें।

prenatal workouts,safe pregnancy exercises,exercise for expecting mothers,pregnancy fitness routines,maternity exercise tips,gentle pregnancy workouts,physical activity during pregnancy,prenatal exercise guidelines,workout safety for pregnant women,low-impact pregnancy exercises

बटरफ्लाई एक्सरसाइज

यह एक तरह का योगासन है जो काफी सिंपल है, जिसे प्रेगनेंसी में कोई भी महिला आसानी से कर सकती है। बटरफ्लाई एक्सरसाइज करने से सिर्फ डिलीवरी से संबंधित प्रॉब्लम ही नहीं सुलझती बल्कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी राहत मिल सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान अगर आप ज्यादा तनाव महसूस कर रही हैं तो भी यह एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। इस एक्सरसाइज को करते वक्त ध्यान दें कि इसे सुबह या शाम को ही करें। दिन में लंच या डिनर के बाद बटरफ्लाई एक्सरसाइज करने से तबीयत बिगड़ सकती है।

prenatal workouts,safe pregnancy exercises,exercise for expecting mothers,pregnancy fitness routines,maternity exercise tips,gentle pregnancy workouts,physical activity during pregnancy,prenatal exercise guidelines,workout safety for pregnant women,low-impact pregnancy exercises

कीगल एक्सरसाइज

प्रेगनेंसी के सातवें महीने से इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है, जिससे डिलीवरी काफी आसान हो जाती है। जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कमर या पीठ में दर्द होता है उनके लिए यह एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती है।

prenatal workouts,safe pregnancy exercises,exercise for expecting mothers,pregnancy fitness routines,maternity exercise tips,gentle pregnancy workouts,physical activity during pregnancy,prenatal exercise guidelines,workout safety for pregnant women,low-impact pregnancy exercises

ऐरोबिक्स या जुम्बा

लो इम्पैक्ट ऐरोबिक्स या लाइट जुम्बा भी आपके हार्ट रेट को बढ़ाने में मददगार है और इसे आप प्रेग्नेंसी के दौरान कर सकती हैं। हालांकि किसी भी ऐसी ऐक्टिविटी को बिलकुल न करें जिसमें बहुत ज्यादा बॉडी को बैलेंस करने की जरूरत हो। इसके अलावा कूदने और जंप करने से बचें और हाई इम्पैक्ट मूवमेंट न करें। अपने शरीर की सुनें और खुद को ज्यादा एग्जॉस्ट करने से बचें।

prenatal workouts,safe pregnancy exercises,exercise for expecting mothers,pregnancy fitness routines,maternity exercise tips,gentle pregnancy workouts,physical activity during pregnancy,prenatal exercise guidelines,workout safety for pregnant women,low-impact pregnancy exercises

डीप स्क्वाट्स

प्रेगनेंसी में यह एक्सरसाइज करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को काफी आराम मिलता है। नियमित तौर पर डीप स्क्वाट्स किए जाएं तो यह पेरिनेम को फैलाने में मदद करते है। जिन महिलाओं के पेरिनेम काफी हार्ड होते हैं उन्हें फिजियो थेरेपिस्ट यही एक्सरसाइज करने की सलाह देते है। हालांकि एक दिन में आपको कितने डीप स्क्वैटस करने चाहिए ताकि डिलीवरी में मदद मिले इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

prenatal workouts,safe pregnancy exercises,exercise for expecting mothers,pregnancy fitness routines,maternity exercise tips,gentle pregnancy workouts,physical activity during pregnancy,prenatal exercise guidelines,workout safety for pregnant women,low-impact pregnancy exercises

प्रेग्नेंसी में कब नहीं करनी चाहिए एक्सरसाइज

- फेफड़ों एवं हार्ट से जुड़ी कुछ प्रकार की बीमारियां होने पर।
- गर्भाशय ग्रीवा की अपर्याप्तता होने पर।
- जुड़वा या दो से ज्यादा बच्चे होने पर नौ महीने से पहले डिलीवरी होने का जोखिम बनने पर।
- प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही और गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में लगातार ब्लीडिंग होने पर।
- प्रेग्नेंसी के 26वे हफ्ते के बाद प्लेसेंटा प्रीविया होने पर।
- प्रीक्लैंप्सिया या जेस्टेशनल हाइपरटेंशन की स्थिति में।
- गंभीर रूप से एनीमिया होने पर।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?