न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

अदरक की मदद से कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती हैं। तो आइए, जानें कि अदरक सेहत से जुड़ी किन-किन समस्याओं को दूर करता है।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 4:00:10

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

भारतीय भोजन में कई चीजों को शामिल किया जाता है जिसमें से एक हैं अदरक जिसे धरती पर मौजूद सबसे ज्यादा स्वास्थ्यप्रद मसालों में से एक माना गया है। चाय का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक अपने अंदर सेहत से जुड़े अनेक गुण लिए हुए है। अदरक को फ्रेश, सूखा, पाउडर, ऑयल या जूस के रूप में लिया जा सकता है। आयुर्वेद में तो अदरक को एक सुपरफूड के तौर पर देखा जाता हैं जो कई औषधीय गुणों से भरपूर हैं। पोषक तत्वों और बायोएक्टिव यौगिकों से भरा हुआ अदरक बेहद गुणकारी साबित होता हैं। अदरक की मदद से कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती हैं। तो आइए, जानें कि अदरक सेहत से जुड़ी किन-किन समस्याओं को दूर करता है।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

पेट की गड़बड़ी करें ठीक

पचान संबंधी समस्याओं में अदरक कमाल का साबित होता है। पेट में दर्द, एसिडिटी, उल्टी, गैस बनने और खाना पचने में दिक्कत महसूस होने पर अदरक को हल्के गर्म पानी में घिस कर डालें और पिएं। इसके अलावा आप खाना खाने से पहले अदरक को बारीक काटकर उसमें नमक और नींबू की कुछ बूंदे डालकर खा लें, पाचन सही रहेगा। अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कत है तो आपको दिन में 2 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। कब्ज से राहत पाने के लिए सबुह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 टुकड़ा अदरक का खाने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। वहीं, खाना खाने के आधे घंटे पहले एक छोटा टुकड़ा अदरक का खाने से गैस की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करें कम

खराब कोलेस्ट्रॉल की वजह से हृदय रोग की संभावना बढ़ती है। हमारे द्वारा खाए जाने वाली चीजों की वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्तियों को रोजाना 3 ग्राम अदरक पाउडर का सेवन करना चाहिए, इससे इसमें राहत मिलती है।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

खांसी में गुणकारी

अगर आप खांसी या सुखी खांसी से परेशान हैं, तो अदरक के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर लोग अदरक के छिलके को बेकार समझ बैठते हैं। हालांकि, अदरक के छिलके में अदरक समान गुण पाए जाते हैं। इसके लिए अदरक के छिलके को सुखाकर पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद जरूरत के दिनों में पाउडर को शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

मसूड़ों के लिए फायदेमंद

अगर मुंह में कई दिनों से दांत और मसूड़े में दर्द है तो आपको अदरक इस्तेमाल करने की जरूरत है। अदरक बैक्टीरिया, खासकर ओरल बैक्टीरिया को दूर करने में बेहद असरदार है। आप मसूड़ों (Gums) में अदरक का रस लगा सकते हैं या सामान्य तरीके से अदरक चबाकर खा सकते हैं, आपको आराम महसूस होगा।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

लीवर के लिए फायदेमंद

अगर आपका लीवर ठीक से काम नहीं कर रहा है तो जीरा, धनिया और सौंफ की चाय में 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं। भोजन के एक घंटे बाद इसे खाएं, इससे लीवर की कार्यक्षमता में सुधार होगा।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

जोड़ों में दर्द को करे कम

मानसून में अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में अगर आप पेन किलर लेने की बजाय जिंजर ऑयल से मसाज करें तो आपको काफी फायदा मिलेगा। आप खाने में भी अगर अदरक का सेवन करें तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री गुण सूजन आदि के दर्द को कम कर सकता है।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

जी मिलचाने में राहत

अदरक के नियमित इस्तेमाल से आपको जी मिचलाने की शिकायत नहीं होगी। सर्जरी के बाद होने वाली उल्टी या जी मिचलाने में अदरक राहत दे सकता है और कीमोथेरेपी से गुजरने वाले कैंसर रोगियों को भी राहत दे सकता है। वहीं, अगर कोई गर्भवती महिला इसका इस्तेमाल करेगी तो यह गर्भावस्था से संबंधित जी मिचलाने और सुबह के वक्त काफी प्रभावी हो सकता है। वहीं, अगर आप गर्भावस्था के दौरान इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो डॉक्टर से इसके बारे में परामर्श ले सकते हैं।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

मुंह के संक्रमण को रोके

अदरक में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो मुंह के संक्रमण को रोकने में मदद कर सकता है। यह गम इंफेक्शन को भी रोकने में मदद करता है।

आयुर्वेद में अदरक को माना गया हैं सुपरफूड, दूर होती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं

मासिक धर्म के दर्द में राहत

सभी महिलाएं मासिक धर्म के दर्द से जूझती हैं, किसी को कम होता है तो किसी को अधिक। बताया जाता है कि अदरक पाउडर से मासिक धर्म के दर्द को कम किया जा सकता है। मासिक धर्म के दौरान रोजाना एक ग्राम अदरक के पाउडर के सेवन से मासिक धर्म के दर्द में राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका