न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

डेंगू का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। डेंगू बुख़ार को 'हड्डीतोड़ बुख़ार' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इससे पीड़ित लोगों को इतना अधिक दर्द हो सकता है कि जैसे उनकी हड्डियां टूट गयी हों।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 12:33:29

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

डेंगू (Dengue) का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। डेंगू बुख़ार को 'हड्डीतोड़ बुख़ार' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इससे पीड़ित लोगों को इतना अधिक दर्द हो सकता है कि जैसे उनकी हड्डियां टूट गयी हों। ये बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। डेंगू बुखार की चपेट में बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक भी आसानी से आ जाते हैं।

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, मितली, उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते और भूख ना लगने जैसे लक्षणों से होती है। कई दिनों के बाद, आमतौर पर 3-7 दिनों के बाद मरीज में गंभीर डेंगू के लक्षण आ सकते हैं। जैसे कि पेट में तेज दर्द, तेजी से सांस लेना, लगातार उल्टी, उल्टी में खून आना, पेशाब में खून आना, बॉडी में लिक्विड जम जाना, मसूड़ों और नाक से खून बहना, लिवर में दिक्कत, प्लेटलेट काउंट का तेजी से गिरना और सुस्ती, बेचैनी महसूस होना। ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने जरूरत पड़ती है। वैसे तो डेंगू के इलाज की कोई सटीक दवा नहीं है लेकिन सही खानपान से इस बीमार से जल्दी ठीक हुआ जा सकता है। तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है कि डेंगू बुखार से उबरने के लिए की चीज का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनाई रखनी चाहिए। तो चलिए जानते है इन सबके बारे में...

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

डेंगू बुखार में इन चीजों का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए

ऑयली या फ्राइड फूड

डेंगू के मरीजों को ऑयली या फ्राइड फूड का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इस समय हल्का भोजन करना फायदेमंद रहता है।ऑयली फूड में फैट की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है। इससे इम्यून सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है और रिकवरी में परेशानी आती है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

मसालेदार खाना

ऑयली या फ्राइड फूड अलावा डेंगू के मरीजों को मसालेदार खाने से भी दूरी बनाई रखनी चाहिए। मसालेदार खाने के सेवन से पेट में एसिड बनने लगता है और अल्सर की दिक्कत बढ़ा सकता है। ऐसे स्तिथि में ठीक होने में काफी समय लगता है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

कैफीन वाले ड्रिंक्स

डेंगू मरीज को तरल पदार्थों बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि चाय या कॉफी का सेवन किया जाए। इस समय हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स पिएं और कैफीनयुक्त ड्रिंक्स से दूर रखनी चाहिए। इस तरह की ड्रिंक दिल की धड़कन बढ़ाने, थकान और मांसपेशियों की दिक्कत बढ़ाती हैं।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

नॉनवेज खाने से रहें दूर

डेंगू के मरीजों को नॉनवेज से दूरी बनाई रखनी चाहिए। नॉनवेज में अधिक मसाला होता है और यह आसानी से पचता भी नहीं है। ऐसे में इसका सेवन मरीज की परेशानी को और बढ़ा देता है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

इन चीजों का करे सेवन

डेंगू के बुखार में हल्की और आसनी से पचने वाली चीजें खानी चाहिए। डाइट में ऐसी चीजें शामिल करने चाहिए जिससे प्लेटलेट काउंट को बढ़ाया जा सके।

पपीते का पत्ता

डेंगू बुखार के इलाज में पपीते के पत्ते को रामबाण माना जाता है। पपीते के पत्ते में पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम पाए जाते है। जो प्लेटलेट काउंट को तेजी से बढ़ाने में मदद करते है। इसके अलावा इसके सेवन से पाचन में मदद मिलती है और सूजन और पेट फूलने की समस्या से भी फायदा मिलता है। डेंगू बुखार से पीड़ित व्यक्ति को प्लेटलेट्स में सुधार लाने के लिए पपीते के पत्ते का रस पीना चाहिए।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

अनार

अनार सभी जरूरी पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होता है जो शरीर को अंदर से एनर्जी देता है। अनार में फाइबर, विटामिन के, सी, बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करते है। इसके अलावा अनार के सेवन से थकान का एहसास कम होता है। अनार ब्लड प्लेटलेट काउंट को भी बनाए रखता है जिससे डेंगू से उबरने में आसानी होती है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

नारियल पानी

नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो- एसिड, एंजाइम्स, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको हाइड्रेट रखता है क्योंकि डेंगू बुखार में डिहाइड्रेशन होना आम बात है। नारियल पानी आपको इम्यूनिटी को भी बढ़ा सकता है। साथ ही बुखार से आई कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जो मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। रात में सोने पहले हल्दी वाला दूध पीने से डेंगू बुखार तेजी से ठीक होता है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

मेथी

मेथी ट्रैंक्विलाइज़र की तरह काम करती है जो दर्द को कम करने में सहायक होती है। मेथी डेंगू के तेज बुखार को कंट्रोल करने में भी काफी कारगर होती है। इसके सेवन से नींद भी अच्छी आती है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

संतरा

संतरे में विटामिन C अधिक मात्रा में पाया जाता है। संतरा और इसका जूस डेंगू के इलाज में काफी मदद करता है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन K मौजूदगी ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करती है। डेंगू के मरीजों को ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। ब्रोकली एंटीऑक्सिडेंट और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

पालक

पालक आयरन और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही प्लेटलेट लेवल काउंट को बढ़ाने में भी पालक मदद करता है। डेंगू के मरीजों को पालक की सब्जी या सूप जरूर पीना चाहिए। इसे रिकवरी तेजी से होती है।

डेंगू के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, रिकवरी में लगेगा अधिक समय

कीवी

कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन C, E, A और फोलेट पाया जाता है। ये बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने के साथ हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। कीवी में मौजूद कॉपर विशेष रूप से स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को बनाती है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और डेंगू बुखार से लड़ने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा