न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

वजन को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि वजन धीरे धीरे बढ़े। इसके लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो स्वस्थ होने के साथ ही वजन बढ़ाने में भी मदद करें। आइये जानते हैं ऐसे ही आहार के बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 1:32:23

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

आज के समय में जहां कुछ लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपने कम वजन को लेकर भी दुखी रहते हैं। कई लोगों को आपने देखा होगा कि वह बेहद दुबले होते हैं। ऐसे लोग अक्सर अपने दुबले पतले शरीर के कारण शर्मिंदगी महसूस करते हैं। कई बार लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए अनहेल्दी फूड का सेवन करने लग जाते हैं जो कि सही तरीका नहीं हैं। वजन को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि वजन धीरे धीरे बढ़े। इसके लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो स्वस्थ होने के साथ ही वजन बढ़ाने में भी मदद करें। आइये जानते हैं ऐसे ही आहार के बारे में...

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

अंडे

अंडों के साइज के हिसाब से उसकी कैलोरी, प्रोटीन और न्यूट्रिशन की मात्रा बदल सकती है। अगर हम एक मीडियम साइज के अंडे की बात करें तो उसमें लगभग 77 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फैट होता है। वजन बढ़ाने वाले लोग अपनी कैलोरी के मुताबिक, अंडों का सेवन कर सकते हैं। अगर कोई 5 अंडे खाता है, तो उसे 385 कैलोरी ब्रेकफास्ट में अंडों से मिल सकती है। स्टडीज के मुताबिक, अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसलिए इसका सेवन सभी को करना चाहिए। वहीं वजन बढ़ाने वालों के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

किशमिश

वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल किशमिश में कैलोरी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जिससे वजन बढ़ाने में बहुत जल्दी मदद मिलेगी।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

आलू

आलू को अपने नियमित डाइट में शामिल करें। आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू किसी भी तरीके से खा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि वो ज्यादा तला-भुना ना हो।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

भीगे हुए बादाम

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। इसके लिए आप रात को 5-8 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, मैंगनीज और फाइबर होता है। इसके अलावा बादाम में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाया जाता है। बादाम से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है, शरीर दिनभर एनर्जेटिक भी रहता है। वजन बढ़ाने के लिए बादाम फायदेमंद होता है।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

ओटमील

ओट्स का वैज्ञानिक नाम "एवेना सतीवा" है, जिसे जई नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन, मिनरल में काफी हाई होती है। हेल्दी कार्ब का सोर्स होने के कारण यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 78 ग्राम रॉ ओट्स में लगभग 300 कैलोरी होती हैं। ओट्स के साथ दूध और कुछ फलों के टुकड़े डालकर उसका सेवन कर सकते हैं।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

केला

वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है केला खाना। रोजाना केले का सेवन करेंगे तो वजन जरूर बढ़ेगा। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। केला आप दूध के साथ भी खा सकते हैं, इसके अलावा केले का शेक बनाकर भी आप ले सकते हैं।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

पीनट बटर

वजन बढ़ाने के लिए पीनट बटर भी काफी फायदेमंद होता है। पीनट बटर प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स होता है। इसमें फैटी एसिड, मिनरल्स और विटामिन्स भी भरपूर होते हैं। इसलिए आप इसे सुबह खाली पेट ले सकते हैं। रोजाना पीनट बटर खाने से आपकी मांसपेशियां मजबूत बनेंगी, इनका विकास भी होगा। पीनट बटर में कैलोरी अधिक होती है, उससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकता है। आप रोजाना एक महीने तक सुबह पीनट बटर खाएंगे, तो फर्क जरूर देखने को मिलेगा।

वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में शामिल करें ये चीजें, जल्द ही दिखेगा असर

बीन्स

बीन्स और फलियों के अलावा राजमा और दालें खाने से भी वजन बढ़ेगा। लायमा बीन्स और सोयाबीन इसमें ज्यादा कारगर हैं इसलिए जरूरी है कि आप इन्हें किसी ना किसी फॉर्म में जरूर खाएं। बीन्स यानि फलियों में कार्बोहाइड्रेट्स और कैलोरी के अलावा फाइबर की मात्रा भी काफी होती है और ये सब तत्व वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा