न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता हैं विटामिन E, ये 10 आहार करेंगे शरीर में इसकी भरपाई

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि सभी पोषक तत्वों की पूर्ती की जाए। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक हैं विटामिन E जो एक एंटीऑक्सिडेंट है और फ्री रेडिकल्स को रोकते हुए हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत और स्वस्थ बनाने का काम करता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 16 Sep 2022 11:28:34

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता हैं विटामिन E, ये 10 आहार करेंगे शरीर में इसकी भरपाई

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि सभी पोषक तत्वों की पूर्ती की जाए। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक हैं विटामिन E जो एक एंटीऑक्सिडेंट है और फ्री रेडिकल्स को रोकते हुए हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत और स्वस्थ बनाने का काम करता है। यह दिल की धमनियों में थक्के बनने से रोकता है और बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं। लेकिन जब आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई नहीं लेते तो इससे आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसकी पूर्ति के लिए लोग सप्लीमेंट लेते नजर आते हैं जिसकी जरूरत नहीं हैं। आप अपने आहार में विटामिन E युक्त आहार शामिल कर भी इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं किन चीजों से हम पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई हासिल कर सकते हैं।

immunity,food that include vitamin e

एवोकैडो

एवोकाडो कई पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है, जैसे पोटेशियम, ओमेगा−3 एस, और विटामिन सी और विटामिन के। आधा एवोकाडो भी आपके विटामिन ई की दैनिक आवश्यकता का 20 प्रतिशत तक होता है। वैसे आम और कीवी में भी विटामिन ई होता है, लेकिन एवोकाडो में विटामिन ई की मात्रा अधिक पाई जाती है।

immunity,food that include vitamin e

जैतून

जैतून से भी विटामिन ई खूब मिलता है। इसे अपने सलाद के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके तेल का इस्तेमाल पकाने के रूप में भी किया जा सकता है। आपको जैतून का स्वाद पसंद है तो यह आपके लिए बेहतर है। जैतून के एक कप से दिनभर की विटामिन ई की जरूरत का बीस फीसदी हमें हासिल होता है।

immunity,food that include vitamin e

सूरजमुखी के बीज

डायटीशियन के अनुसार, सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई के अलावा मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी1, सेलेनियम और फाइबर मिलता है। ऐसे में आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में बेहद आसानी से शामिल कर सकते हैं।

immunity,food that include vitamin e

सोयाबीन ऑयल

विटामिन ई के कुछ सबसे अच्छे आहार स्रोत पौधे आधारित तेल हैं, जिनमें सोयाबीन का तेल भी शामिल है। इसका उपयोग कई घरों में खाना पकाने के लिए किया जाता है। सौ ग्राम रिफाइंड सोयाबीन तेल में 8।8 मिलीग्राम विटामिन ई होता है।

immunity,food that include vitamin e

पीनट बटर

मूंगफली और उसकी मदद से बनने वाले मक्खन में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। महज दो टेबलस्पून पीनट बटर के सेवन से आप अपने शरीर के विटामिन ई की दैनिक आवश्यकता का 18 प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं।

immunity,food that include vitamin e

बादाम

आपको शायद पता ना हो लेकिन बादाम भी आपके शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। करीबन एक औंस बादाम से आपको 7.3 मिलीग्राम विटामिन ई प्राप्त होता है। वैसे बादाम के सेवन से आपको अन्य भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। जैसे याददाश्त का तेज होना, मोटापा और हृदय रोग के जोखिम का कम होना आदि।

immunity,food that include vitamin e

पालक

सबसे अच्छी कम कैलोरी वाली सब्जियों में से एक है पालक। दुनिया भर में इसे काफी पसंद किया जाता है। पालक एक बहुमुखी सब्जी है जिसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए, सी और के की मात्रा पाई जाती है। पालक भी लोकप्रिय सब्जियों में विटामिन ई का अच्छा स्रोत मानी जाती है।

immunity,food that include vitamin e

ब्रोकली

ब्रोकली भी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत ही कारगर है। यह स्वास्थ्यवद्र्धक होती है जिससे हमें कई तरह के फायदे हासिल होते हैं। इसमें विटामिन ई के अलावा अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जिनसे हमें बहुत से फायदे हासिल होते हैं। खानपान में ब्रोकली को प्राथमिकता दें।

immunity,food that include vitamin e

पाइन नट

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि बादाम की तरह ही पाइन नट्स में भी विटामिन ई पाया जाता है। दो टेबलस्पून पाइन नट से आपको करीबन 3 मिलीग्राम विटामिन ई प्राप्त होता है।

immunity,food that include vitamin e

अजमोद

अजमोद का इस्तेमाल गार्निश के रूप में किया जाता है लेकिन इससे हमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई हासिल होता है। यह ताजा अच्छा माना जाता है लेकिन इसे सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अजमोद को सलाद और सूप के रूप में अपने खानपान में प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत