न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अदनान सामी ने 11 महीने में कम किया 165 किलो वजन, आप भी कर सकते हैं बस डाइट में शामिल करें इन चीजों को

बॉलिवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी का वजन कभी 230 किलो हुआ करता था लेकिन 11 महीने में ही उन्होंने करीब 165 किलो वजन कम कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऐसा उन्होंने अपने खाने पर कंट्रोल कर और हेल्दी डाइट लेकर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jun 2022 3:06:44

अदनान सामी ने 11 महीने में कम किया 165 किलो वजन, आप भी कर सकते हैं बस डाइट में शामिल करें इन चीजों को

बॉलिवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी का वजन कभी 230 किलो हुआ करता था लेकिन 11 महीने में ही उन्होंने करीब 165 किलो वजन कम कर लिया है। बताया जा रहा है कि ऐसा उन्होंने अपने खाने पर कंट्रोल कर और हेल्दी डाइट लेकर किया है। बता दे, वजन कम करना एक मुश्किल काम है। यदि आप वजन कम करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन वेट घट नहीं रहा है, तो हो सकता है आपकी डाइट में वे जरूरी चीजें शामिल नहीं हों, जो तेजी से वजन कम करते हैं। वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ लो कैलोरी वाले फूड्स को शामिल करें। इन फूड्स में कैलोरी की मात्रा ना के बराबर होती है, जो वजन बढ़ने नहीं देते हैं। तो चलिए जानते है कौन-कौन लो कैलोरी फ़ूड का सेवन करना चाहिए जिससे वजन को कम किया जा सके...

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

छाछ

अगर आपको पतला होना है तो खाने में छाछ का उपयोग जरूर करें। छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया, कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वजन को कम करने या मेंटेन करने के लिए आप खाने के साथ प्लेन या मसाला छाछ पी सकते हैं।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

दही

दही खाने से भी वजन कम होता है। गर्मियों में दही शरीर को पोषण देता है साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है। दही खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से बचा जा सकता है। दही में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12 और मैग्नीशियम होता है। दही खाने से पेट हल्का रहता है।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

नींबू

नींबू का इस्तेमाल गर्मियों में ज्यादा करना चाहिए। गर्मियों में आप नींबू पानी पी सकते है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और वजन भी कम होता है। नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन ई, विटामिन बी- 6 और फोलेट जैसे विटामिन्स होते हैं जिससे वजन कम होता है।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

बादाम

बादाम में भरपूर फाइबर होता है जिससे भूख कम लगती है। बादाम खाने से तेजी से वजन कम होता है। इससे एक्स्ट्रा फैट तेजी से घटता है। बादाम में विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है। भिगोकर खाया हुआ बादाम काफी फायदा पहुंचाता है।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

लौकी

हरी सब्जियां जैसे लौकी और तोरई भी वजन कम करने का काम करती हैं। लौकी खाने से पाचन बेहतर होता है। लौकी में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन और लवण होते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। लौकी खाने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पोटेशियम और जिंक मिलता है।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

सेब

सेब को डाइट में शामिल करना भी वजन कम करने में कारगर साबित होता है। सेब में फाइबर भरपूर होता है, जो क्रेविंग्स को संतुष्ट करता है। सेब एक लो कैलोरी फूड है। सेब खाने से कई अन्य रोगों से भी बचाव हो सकता है।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

टमाटर

नियमित टमाटर का सेवन वजन कम कर सकता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर, पानी की मात्रा अधिक होती है, जो देर तक पेट भरे होने का अहसास कराते हैं। इसमें लाइकोपिन नामक एंटीऑक्सी़डेंट त्वचा के लिए हेल्दी होता है। इसे सलाद, सब्जी में डालें या फिर जूस पिएं। टमाटर खाने से शरीर को कई अन्य लाभ भी होंगे।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

अजवाइन

अजवाइन वजन कम करने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है। अजवाइन में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। अजवाइन में फाइबर अधिक होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। अजवाइन को पानी पिएं, इसे सब्जी में डालकर खाएं। अजवाइन से पेट की समस्या भी ठीक होती है।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

गाजर

गाजर खाने से भी वजन कम हो सकता है। गाजर में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही इसमें लो कोलेस्ट्रॉल, लो सैचुरेटेड फैट्स होने के कारण हार्ट के लिए अच्छा होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर नहीं होता है। आंखों के लिए गाजर एक हेल्दी फूड है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी, के, पोटैशियम आदि होता है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। फाइबर वजन कम करने के प्रॉसेस में मदद करता है।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

ब्रॉकली

ब्रॉकली गुणों का खजाना है। इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। खासकर वो लोग जो बढ़ते वजन से परेशान हैं। अगर आप ब्रॉकली को कच्चा ही खा सकते हैं तो इससे अच्छा और कुछ नहीं। इसे सलाद के रूप में खाकर आप जल्दी से जल्दी वजन कम कर सकते हैं।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

अंडे

अंडा वजन कम करने और बढ़ाने दोनों का काम करता है। उबले अंडे खाने से जहां एक ओर प्रोटीन मिलता है वहीं दूसरी ओर इससे फैट भी बर्न करने में मदद मिलती है। वजन कम करने की ख्वाहिश है तो अंडे को डिनर में शामिल कर सकते हैं।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

तरबूज

गर्मी के मौसम में तरबूज को नियमित रूप से डाइट में शामिल करें। तरबूज में पानी अधिक होता है और कैलोरी ना के बराबर। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। कैलोरी कम होने से इसे आप जितना खाएंगे, वजन नहीं बढ़ेगा।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

ग्रीन टी

वजन कम करना है, तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दें। वजन घटाने के टारगेट को पूरा करने के लिए ग्रीन टी काफी फायदेमंद हो सकती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीने से आप अपने टारगेट को जल्दी पा सकते हैं।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

पानी का सेवन

शरीर में पानी की कमी से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है, जिससे शरीर फैट बर्न नहीं कर पाता है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से भूख भी कंट्रोल में रहती है और वजन भी नहीं बढ़ता है।

adnam sami,weight reducing food,food to reduce weight,healthy life,healthy living,health news,Health tips

काली मिर्च

काली मिर्च भोजन के थर्मोजेनिक प्रभाव या थर्मिक प्रभाव को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे चयापचय दर या आपके शरीर की कैलोरी जलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत