Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्पर्म काउंट से जुड़ी हैं पुरुषों की फर्टिलिटी, इन 10 आहार से बढ़ाएं इसकी गुणवत्ता

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 22 Dec 2022 3:57:24

स्पर्म काउंट से जुड़ी हैं पुरुषों की फर्टिलिटी, इन 10 आहार से बढ़ाएं इसकी गुणवत्ता

शादी के एक समय बाद हर दंपत्ति फैमिली प्लानिंग करने लगते हैं और बच्चे की चाहत रखते हैं। लेकिन शुक्राणु की कमी या शुक्राणु की गुणवत्ता में कमी होने के कारण उनका सपना पूरा नहीं हो पाता। शुक्राणुओं की संख्या एक महिला को मां बनाने में सक्षम बनाते हैं। गर्भ में शिशु का निर्माण पुरुषों के शुक्राणु और महिलाओं के अंडाणु के मेल से होता है। पुरुष सही संख्या में शुक्राणुओं का उत्पादन नहीं कर पाता है, तो वह बांझपन का शिकार हो सकता है। कई बार देखा गया है कि गलत लाइफस्टाइल, असंतुलित भोजन, तनाव के कारण ही स्पर्म काउंट की समस्या पैदा होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi मसूर दाल

हमारी भोजन की थाली में अक्सर दाल जरूर होती हैं। इन्हें खाने से हमें प्रोटीन मिलता है। जिन लोगों को स्पर्म काउंट की समस्या है, उन्हें मसूर दाल खानी चाहिए। इस दाल में में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए काफी एक्टिव रूप से कार्य करता है। कई लोग स्पर्म मोटेलिटी के लिए इस दाल का पानी पीना भी पीते हैं। fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi अंडे

अंडे स्पर्म काउंट बढ़ाने में काफी असरदार साबित हो सकते हैं। अंडे में प्रोटीन अधिक होता है, इसलिए इसे पुरुष स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे पुरुषों के स्पर्म यानी शुक्राणुओं को फ्री रेडिकल्स से बनाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना अंडे का सेवन करेंगे, तो इससे स्पर्म काउंट बढ़ेगा। साथ ही स्पर्म की गुणवत्ता में गतिशीलता में भी सुधार हो सकता है। अंडा पुरुषों की प्रजनन क्षमता को मजबूत बना सकता है।

fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi अनार

अनार भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। यह आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। अनार का जूस भी आप पी सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका स्पर्म काउंट बढ़ेगा, बल्कि इससे आपके स्पर्म की गुणवत्ता भी अच्छी हो पाएगी। इसी के साथ ही आप अनार को अपने सलाद में भी ले सकते हैं। इसके अपने अलग फायदे होते हैं। fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi चॉकलेट

चॉकलेट खाना आजकल फैशन स्टेटमेंट है। कम स्पर्म काउंट वाले पुरुषों को डार्क चॉकलेट के पाउडर को दूध के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। डार्क चॉकलेट में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने का गुण पाया जाता है, जो स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi अखरोट

अखरोट खाकर भी आप स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं। अखरोट प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शुक्राणुओं के उत्पादन को बढ़ाने के लिए हेल्दी फैटी की जरूरत होती है। इसके साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड अंडकोष में रक्त प्रवाह बढ़ाता है, इससे शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi गाजर

आप अपनी सलाद में गाजर को भी लें। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसी के साथ ही आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। इससे आपका स्पर्म काउंट तो बढ़ेगा ही, साथ ही इससे आपका स्पर्म काउंट भी बेहतर होगा। गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है। जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi कद्दू के बीज

कद्दू के बीज भी पुरुषों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कद्दू के बीजो में फाइटोस्टेरॉल होता है, जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन में सुधार कर सकता है। कद्दू के बीजों को स्नैक्स में शामिल करके शुक्राणुओं की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है। रोजाना कद्दू के बीज खाने से स्पर्म काउंट और प्रजनन क्षमता बढ़ सकती है। इससे स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार हो सकता है। fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi फैटी फिश

फैटी फिश पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ा सकता है। फैटी फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड अंडकोष में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। इससे स्पर्म काउंट बढ़ता है और गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आप सैल्मन, सार्डिन जैसे फैटी फिश खा सकते हैं। fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi ब्रोकली

विटामिन-ए की कमी से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने लगता है। ब्रोकली में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।

fertility of men is related to sperm count increase its quality with these 10 diets,Health,healthy living,tips to increase sperm count,health news in hindi केला

केले को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1 और सी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से केला खाने से स्पर्म काउंट बढ़ सकता है। यह शुक्राणुओं की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology