Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज, जानें इसके नुकसान

इस बात को भूल जाते हैं कि आपके शरीर की एक क्षमता हैं जिससे ज्यादा एक्सरसाइज करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपको कौन सी परेशानियां हो सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 6:02:54

सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज, जानें इसके नुकसान

स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से बॉडी चुस्त और दुरुस्त रहती है, साथ ही आप कई बीमारियों से महफूज़ भी रहते है। लेकिन हद से ज्यादा एक्सरसाइज का जुनून आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकता है। एक्सरसाइज बॉडी को फिट और फाइन रखने के लिए की जाती है, न कि बॉडी को थकाने और नुकसान पहुंचाने के लिए। कई लोग इस बात को भूल जाते हैं कि आपके शरीर की एक क्षमता हैं जिससे ज्यादा एक्सरसाइज करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपको कौन सी परेशानियां हो सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips मसल्स में खिंचाव व दर्द

जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से बॉडी मसल्स में खिंचाव व दर्द की समस्या हो सकती है। हाई इंटेनसिटी एक्सरसाइज करने से बॉडी मसल्स पूरी तरह से एक्टिवेट हो जाते हैं ऐसे में ओवर वर्कआउट करने से मसल्स में अधिक खिंचाव हो सकता है। बॉडी पर अधिक दबाव डालने से दर्द या चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips दिल को हो सकता है खतरा

अगर आप यह सोचते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज़ करने से आप जल्दी फिट हो जाएंगे तो यह आपकी भूल है, क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है जिससे आपके दिल को खतरा हो सकता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से बॉडी रिलेक्स नहीं हो पाती और हार्ट नॉर्मल रेट से ज्यादा तेज़ी से धड़कता है। excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips ओवर ट्रेनिंग सिंड्रोम

अगर आप ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं वह भी बिना ब्रेक और रिकवरी के तो यह आपके फिटनेस लेवल को कम करने और इंजरी रिस्क का कारण बन सकता है। अधिक मात्रा में व्यायाम करने से ओवर ट्रेनिंग सिंड्रोम हो सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि भारी और ओवर एक्सरसाइज करके फिटनेस को बनाया जा सकता है तो आप गलत हो सकते हैं। excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips प्रर्दशन का स्तर घटने लगता है

जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से आपके प्रर्दशन का स्तर भी घटने लगता है। अगर पहले आपको एक किलोमीटर दौड़ लगाने में पांच मिनट का समय लगता था, तो जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने के बाद आपको एक किलोमीटर दौड़ लगाने में अधिक समय लग सकता है।

excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips
इंजरी का रहता है जोखिम

ओवर एक्सरसाइज करने से कई तरह की इंजरी का सामना करना पड़ सकता है। कई बार इस तरह की इंजरी बहुत घातक हो जाती है। भारी वजन उठाने से शरीर के दूसरे भागों की मांसपेशियों में खिंचाव हो जाता है, जो इंजरी की वजह बन सकती है।

excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips इम्यूनिटी हो सकती हैं कमजोर

एक्सरसाइज करने के बाद यदि थकान या कमजोरी महसूस हो रही है तो समझिए बॉडी की इम्यूनिटी वीक हो रही है। इम्यून सिस्टम के वीक होने पर बॉडी में इंफेक्शन और बीमारी आसानी से हो सकती है। एक्सरसाइज के साथ बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी जोर देना जरूरी होता है। excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips नींद ना आना

अगर आपको रात में बैचेनी और नींद न आने की समस्या है तो इसका मतलब साफ है कि आप अपनी बॉडी को अधिक लोड दे रहे हैं। बॉडी वर्कआउट के दौरान एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज करती है जो कई घंटे तक आपकी बॉडी में रहता है। इससे आपका सोना मुश्किल हो जाता है। excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips बिगड़ सकते हैं हार्मोन

अधिक व्यायाम से शरीर में हार्मोनल असंतुलन का खतरा हो सकता है, जिसकी वजह से आप हमेशा थकान महसूस करते हैं। हार्मोन में असंतुलन की वजह से आप मानसिक बीमार भी हो सकते हैं।



excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips थकान का कारण

अधिक व्यायाम और ज्यादा देर तक एक्सरसाइज थकान का कारण बन सकती है। यह आपको रिकवरी और रिफ्यूल करने से भी रोक सकता है। बहुत अधिक थकान आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार व्यायाम आपके शरीर से कैलोरी को बर्न करता है और शरीर अपनी एनर्जी को स्टोर नहीं कर पाता है। ऐसे में हमेशा ओवर एक्सरसाइजिंग से बचना चाहिए।


excessive exercise is harmful for health . healthy living,Health tips मानसिक समस्याएं भी हो सकती है

ओवर एक्सरसाइज से सिर में दर्द रहने लगता है। खासकर गर्मी के मौसम में यह बुरा प्रभाव डालती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवर एक्सरसाइज करने से मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपके सोचने-समझने और किसी चीज को याद रखने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology