न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद घातक परिणाम दे सकता हैं नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नमक का ज्यादा सेवन बेहद घातक परिणाम दे सकता हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 06 Dec 2022 12:43:51

बेहद घातक परिणाम दे सकता हैं नमक का ज्यादा सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

भोजन में नमक की मात्रा बहुत मायने रखती हैं। अगर यह ज्यादा हो जाए तो भोजन खारा हो जाता हैं और कम रहता हैं तो फीका लगने लगता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक का नाता भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत बनाने का काम भी करता हैं। जी हां, जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सामान्य रूप से एक एडल्ट व्यक्ति को 5 ग्राम यानी एक चम्मच से कम नमक का सेवन करना चाहिए। वहीं, बच्चों के लिए जरूरी मात्रा इससे कम हो जाएगी। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नमक का ज्यादा सेवन बेहद घातक परिणाम दे सकता हैं।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के कई कारणों में से एक ज्यादा सोडियम भी होता है। क्योंकि, ब्लड प्रेशर में बदलाव के पीछे किडनी का कार्य बहुत महत्वपूर्ण रहता है। ज्यादा नमक खाने के कारण किडनी अतिरिक्त पानी को निकालने में मुश्किलों का सामना करने लगती है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

दिल के लिए खतरनाक

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा मात्रा में भोजन में नमक लेना दिल के लिए बड़ा खतरा है। ज्यादा नमक के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे न केवल दिल कमजोर हो सकता है, बल्कि हार्टअटैक भी हो सकता है। दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए सबसे कारगर उपाय है कि हम अपने भोजन में नमक की कम मात्रा का उपयोग करें।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

डिहाइड्रेशन

अगर आप अधिक नमक खा रहे हैं तो इससे आपके शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखने लगते हैं। ज्यादा सोडियम के सेवन से अधिक पसीना आ सकता है, पेशाब अधिक आती है, बहुत अधिक उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं। ऐसे में आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

सिर दर्द की समस्या

अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक में सोडियम की मात्रा होती है और जब शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक हो जाती है तो सिर दर्द की समस्या हो सकती हैं।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

हड्डियों की कमजोरी

ज्यादा नमक का सेवन करने से वो नमक हमारी हड्डियों में मौजूद केल्शियम को धीरे धीरे घटाने लगता है जिसके चलते समय के साथ साथ हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है और आगे चलकर यही कमजोरी ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी में तब्दील हो जात है।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

वजन बढ़ना

नमक का अत्यधिक सेवन के कारण शरीर में इकट्ठा हुआ पानी वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। अगर आपका एक दिन में 2 पाउंड या एक हफ्ते में 4 पाउंड से ज्यादा वजन बढ़ता है, तो यह ज्यादा नमक खाने का कारण हो सकता है।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

स्किन इंफेक्शन का खतरा

ज्यादा नमक के सेवन से त्वचा रोग होते हैं। खुजली होने के कई कारणों में नमक भी एक कारण है। शरीर में जलन, खराश, त्वचा पर लाल चकत्ते नमक की अधिकता से होते हैं इसलिए स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए नमक कम खाएं।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

किडनी की समस्या

ज्यादा नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में ज्यादा तेजी से बाहर निकलने लगता है। इससे किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है औऱ किडनी की परेशानी हो जाती है।

excessive consumption of salt can give extremely fatal results,know its disadvantages,Health,healthy living,health news in hindi

नींद ना आना

अगर आप रात में सोने से पहले नमक का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। इस कारण आपको रात में कई बार जागना पड़ सकता है और अगले दिन थकावट हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए

20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश

मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत

टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला

शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश

हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण

Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश

'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म

'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द

हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट

केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका