Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मीट खाने से हड्डियां हो सकती हैं कमजोर! जानें क्या कहते है एक्सपर्ट

अध्ययनों से पता चला है कि प्लांट-बेस्ड प्रोटीन की तुलना में एनिमल-बेस्ड प्रोटीन हड्डियों को कमजोर करता है। कई रिसर्च के अनुसार, जो लोग अधिक मात्रा में मांस का सेवन करते हैं, उनमें ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 12:02:35

मीट खाने से हड्डियां हो सकती हैं कमजोर! जानें क्या कहते है एक्सपर्ट

शरीर को स्वस्थ रखने के हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरुरी है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन बहुत आवश्यक पोषक तत्व हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग प्रोटीन के लिए मीट का चुनाव करते है। लोगों के बीच यह धारणा है कि वो जितना मीट खाएंगे, उन्हें उतना ही प्रोटीन मिलेगा। यह सच है कि नॉनवेज फूड में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत पर विपरित प्रभाव डाल सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि प्लांट-बेस्ड प्रोटीन की तुलना में एनिमल-बेस्ड प्रोटीन हड्डियों को कमजोर करता है। कई रिसर्च के अनुसार, जो लोग अधिक मात्रा में मांस का सेवन करते हैं, उनमें ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर होने की संभावना अधिक होती है।

मांस या प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन हड्डियों को कैसे प्रभावित करता है, इस बारे में पोषण विशेषज्ञ अंजलि मुखर्जी ने हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था।न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी भी इस बात का समर्थन करती हैं, कि ज्यादा मात्रा में मीट या पशु आधारित फूड सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने एक पोस्ट में उन्होंने यह बताया है कि एक हाई प्रोटीन डाइट, विशेष रूप से ज्यादा मात्रा में नॉनवेज कैल्शियम की कमी और हड्डियों में कमजोरी से संबंधित है।

उन्होंने आगे कहा कि जब एनिमल प्रोटीन के सेवन की बात आती है तो इसे हड्डियों की संरचना के लिए अहम बताया जाता है। प्रोटीन हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है लेकिन अगर इसके सेवन की मात्रा अधिक रखी जाए तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। किसी को अपने प्रोटीन इनटेक के लिए सिर्फ रेड मीट पर निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने आहार में इसके साथ ही डेयरी प्रॉडक्ट, मछली, चिकन और प्लांट बेस्ड प्रोटीन के सोर्सेस को भी शामिल करना चाहिए। meat,meat for bones,eating meat healthy for bones for not,health news in hindi उन्होंने कहा कि आपके प्रोटीन इनटेक में भरपूर मात्रा में फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का संयोजन होना चाहिए। पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, मांस में हाई फॉस्फोरस-टू-कैल्शियम रेशियो होता है जो calcium excretion (कैल्शियम उत्सर्जन, जिसमें यूरीन के जरिए कैल्शियम शरीर से बाहर निकलने लगता है) को बढ़ाता है और bone demineralisation (हड्डी के विखनिजीकरण, यानी हड्डियों के लिए जरूरी खनिजों की कमी होना) का कारण बन सकता है।

पशु प्रोटीन विशेष रूप से रेड मीट का सेवन खून को अम्लीय बना सकता है जिससे हड्डियों पर मौजूद कैल्शियम की परतें हटाने लगती हैं। meat,meat for bones,eating meat healthy for bones for not,health news in hindi NHS के अनुसार, यदि आप एक दिन में 90 ग्राम (पकाया हुआ वजन) से अधिक रेड या प्रोसेस्ड मीट खाते हैं, तो इसमें 70 ग्राम तक की कटौती आपके लिए सेहतमंद साबित होता है। क्योंकि अधिक मात्रा में मीट खाने से केवल हड्डियां संबंधित बीमारी ही नहीं बाउल कैंसर का भी खतरा होता है। अत्यधिक रेड मीट के सेवन से डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अपने आहार में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology