न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

एसिडिटी में बहुत से लोग एंटाएसिड जैसी दवाएं लेने लगते हैं। जो कि कई बार आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 10:38:22

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण आजकल एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। एसिडिटी को एसिड रिफलक्स के तौर पर भी जाना जाता हैं जिसके अनुसार जब गैस्ट्रिक ग्रंथियां पाचन प्रक्रिया के लिए जरूरत से ज्यादा एसिड बनाती हैं, तो आप ब्रेस्टबोन के नीचे जलन महसूस कर सकते हैं। एसिडिटी में बहुत से लोग एंटाएसिड जैसी दवाएं लेने लगते हैं। जो कि कई बार आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी ऐसी समस्या बनी रहती है तो हम आपको कुछ ऐसे असरदार ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं जो आपके पेट की जलन को तुरंत ठीक कर राहत पहुंचाने का काम करेंगी। आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में...

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

जीरा पानी

जीरे का पानी पीने से पेट की जलन तुरंत शांत हो जाती है। जीरे में मौजूद फाइबर और म‍िनरल्‍स पाचन तंत्र सुधारने का काम करते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है और पेट में होने वाले दर्द से न‍िजात म‍िलता है। ज‍िन लोगों को पेट फूलने की समस्‍या है उन्‍हें भी जीरे का पानी पीना चाह‍िये। जीरे का पानी पीने के ल‍िये आप खाने के बाद भुना जीरा लें और 1 ग‍िलास उबले पानी के साथ जीरा खा लें। या आप जीरे को 15 म‍िनट पानी में उबालकर उसका पानी छानकर भी पी सकते हैं। कुछ लोग जीरे के साथ सेंधा नमक का चूरण लेते हैं। एस‍िड‍िटी में चूरण भी आपको फायेदा पहुंचाता है।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

हींग का पानी

हींग खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हींग का पानी गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुना पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर मिलाएं। इस ड्रिंक का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

छाछ

छाछ एक ऐसा देसी ड्रिंक है, जिसे पीना पेट के लिए हमेशा से ही कारगर माना गया है। एसिडिटी होने पर आप छाछ में काला नमक मिला कर पी सकते हैं। ये एसिड रिफ्लक्स को कम करता है और साथ ही पेट साफ करने में भी मदद करता है। इससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

अदरक पानी

अदरक पानी भी पेट की जलन से तुरंत राहत दिलाता है। अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण एसिडिटी करने वाले बैक्टीरिया को मारने में फायदेमंद होते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए अदरक को कुछ देर तक पानी में भिगोकर रख दें। पानी का रंग बदलने पर उसमें शहद मिलाकर पी लें। अगर आप चाहें तो पानी में अदरक को डालकर उसे उबालकर भी पी सकते हैं।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

सौंफ का पानी

सौंफ पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सौंफ का पानी पीने से पेट की जलन और गैस की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए पानी में सौंफ मिलाकर उबाल लें, गुनगुना होने पर इसका सेवन कर सकते हैं। चाहें तो पानी में सौंफ भिगोकर रातभर के लिए रख दें और सुबह पी सकते हैं।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पाचनतंत्र को मजबूत बनाते हैं। इस जूस से पेट की जलन और दर्द दोनों से राहत मिलती है। इन ड्रिंक्स को पीने के बाद भी अगर पेट की जलन ठीक नहीं हो रही है तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

नींबू और शहद का पानी

नींबू एसिडिक होता है और ये कहा जाता है कि सिट्रस फ्रूट्स एसिडिटी को बढ़ा सकते हैं लेकिन नींबू की कुछ बूंदों को शहद मिलाकर हल्के गर्म पानी के साथ पीने से पेट को आराम मिलता है। ये पेट की जलन को दूर करता है।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

पुदीना ड्रिंक

पुदीना ड्रिंक या पुदीने से बना शरबत एसिडिटी में आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। ये पहले तो एसिड रिफ्लक्स को कम करता है, सीने की जलन में कमी लाता है और फिर से पेट ठंडा करने में भी मदद करता है। इसके अलावा ये डाइजेशन ठीक करने और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में भी मददगार है।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

पान का जूस

पान का जूस एसिडिटी में काफी कारगर तरीके से काम करता है। पान के पत्ते की खास बात यह होती है कि ठंडक देता है। जब आप इस जूस को पीते हैं तो ये आपकी एसिडिटी को कम करता है और पेट को ठंडक देने का काम करता है। साथ ही ये वेट लॉस और कब्ज की समस्या में भी कारगर है।

मिनटों में दूर होगी एसिडिटी की समस्या, ये 10 असरदार ड्रिंक्स दिलाएगी आपको आराम

अजवाइन का पानी

अजवाइन पेट की समस्या में कितना फायदेमंद है, इसकी जानकारी तो आपको जरूर होगी। इसमें एंटीमाइक्रोबॉयल और लिवर प्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। यह अपच और एसिडिटी की समस्या का एक उचित घरेलू उपचार हो सकता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच अजवाइन को 1 कप पानी मे डालकर, पानी मे 4 से 5 मिनट तक उबाल आने देना है। इसके बाद छननी से छान कर पानी को कप में निकाल लें। आप चाहें तो इसमें हल्का सा नमक मिला सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी