न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं में डिप्रेशन की ओर इशारा करते हैं ये 10 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

वर्तमान समय की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में देखा जाता हैं कि लोगों को स्ट्रेस या एंग्जायटी का सामना करना पड़ जाता हैं। कुछ लोग इसे स्वीकार करके उचित इलाज पाते हैं तो कुछ इसे नजरअंदाज करके अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 10 Apr 2022 2:32:48

महिलाओं में डिप्रेशन की ओर इशारा करते हैं ये 10 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

वर्तमान समय की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में देखा जाता हैं कि लोगों को स्ट्रेस या एंग्जायटी का सामना करना पड़ जाता हैं। कुछ लोग इसे स्वीकार करके उचित इलाज पाते हैं तो कुछ इसे नजरअंदाज करके अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। खासतौर से महिलाएं डिप्रेशन का शिकार हो रही हैं, लेकिन उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं हैं। जी हां, डिप्रेशन के साथ रहने वाले लोगों में से 50% लोगों का इलाज नहीं किया जाता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि डिप्रेशन के कारणों को पहचानना मुश्किल होता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको महिलाओं में दिखने वाले डिप्रेशन के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज ना करते हुए उचित इलाज लेने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

depression,healthy life,depressions,womens in depressions

पसंदीदा कामों में दिलचस्पी कम होना

आप जिन हॉबीज को पहले किया करती थीं, उन्हें करने में अब रुचि कम हो गई है, तो यह डिप्रेशन का शुरुआती लक्षण हो सकता है। आप कम बोलती हैं, अकेले रहना पसंद करती हैं, किसी से मिलने-जुलने का मन नहीं करता, तो इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें।

भ्रम और अनिश्चितता

हर कदम पर भ्रमित होने की प्रवृत्ति, धीमी सोच, और बार-बार भूलने भी डिप्रेशन के सूक्ष्म संकेत साबित हो सकते है। हालांकि यह सच है कि निर्णय लेने में असमर्थता एक सामान्य मानव विशेषता है, लेकिन कई बार यह चिंताजनक साबित हो सकती है। यह जानना महत्वपूर्ण है कि कोई संज्ञानात्मक तरीके से कैसे काम कर रहा है। हालांकि कोई अवसाद के भी बिना अनिश्चित हो सकता है, फिर भी हर छोटी घटना पर अचानक निराशा हो जाना धीरे धीरे डिप्रेशन का कारण बन सकता है।

depression,healthy life,depressions,womens in depressions

कार्यों में ध्यान लगाने में परेशानी होना

डिप्रेशन के लक्षणों में किसी भी कार्य में ध्यान या फोकस लगा पाने में भी समस्या आने लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अवसाद ग्रस्त लोग अपनी ही दुनिया और दिमाग में चलने वाली चीजों में खोए रहते हैं। इससे घर के साथ ही आपका प्रोफेशनल कार्य भी प्रभावित हो सकता है।

लगातार सोचना और तनाव

अत्यधिक चिंता और अधिक सोचने हर समय कम आत्म-सम्मान का कारण बन सकता है। निरंतर तनाव के परिणामस्वरूप नकारात्मक दृष्टिकोण और आसपास के लोगों के प्रति प्रतिक्रिया के एक ऐसे भंवर में फंस जाता है। इस निरंतर निवास को अवसादग्रस्त रोमन कहा जाता है। यह लगातार होने की वजह से व्यक्ति अपने आप से प्रश्न पूछता है: “मैं ही क्यों?”, “मुझे इतना बुरा क्यों लगता है?”, “मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता?” “मैं इससे बेहतर क्यों नही हो सकता? ” “ मुझ ही इस तरह से क्यों व्यवहार किया जाता है? ” आदि। इसलिए, अपने आप को शांत रखना जरूरी है और सोचना पर ज़ोर नही देना चाहिये।

depression,healthy life,depressions,womens in depressions

भूख मर जाती है

यदि आप पहले की तुलना में अब कम खाती हैं, फेवरेट फूड देखकर भी क्रेविंग नहीं होती है, तो इस लक्षण को गंभीरता से लें। कम खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आप एनीमिया से ग्रस्त हो सकती हैं। भूख में कमी डिप्रेशन का लक्षण होता है।

depression,healthy life,depressions,womens in depressions

इर्रेगुलर पीरियड्स

कई बार कुछ महिलाओं को तनाव और डिप्रेशन के कारण पीरियड्स भी प्रभावित होते हैं। डिप्रेशन से लंबे समय तक ग्रस्त रहने से समय से पहले मेनोपॉज भी हो सकता है। यदि आपको दो-तीन महीने पीरियड्स नहीं होते, ब्लीडिंग कम होती है, तो इसे डॉक्टर से दिखा लें। हालांकि, इर्रेगुलर पीरियड्स के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिसमें प्रेग्नेंसी भी शामिल है।

depression,healthy life,depressions,womens in depressions

रात में नींद न आना

डिप्रेशन के कारण रात में नींद नहीं आती है। यह बहुत कॉमन लक्षण होता है, उन लोगों में जिन्हें अवसाद की समस्या है। डिप्रेशन के कारण महिलाएं देर रात तक जागती रहती हैं, स्लीप साइकल प्रभावित होती है। कुछ स्टडीज में ये बात सामने आई है कि नींद न आने की समस्या अधिक सोचने, नर्वस रिस्पॉन्स, डिप्रेशन में हो सकता है। कई महिलाएं या पुरुष ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बहुत नींद आती है या फिर बिल्कुल भी नींद नहीं आती।

depression,healthy life,depressions,womens in depressions

गुस्सा

बिना किसी वैध कारण के अत्यधिक गुस्सा भी मानसिक स्वास्थ्य गिरने का एक बड़ा संकेत होता है। एक साथी, सहकर्मियों, परिवार और मित्र, या यहां तक कि अजनबियों में निरंतर स्नैपिंग भी एक संकेत है। चिड़चिड़ापन या क्रोध भी आधे से अधिक लोगों के लिए एक गंभीर और दीर्घकालिक अवसाद का सामना करने का एक लक्षण है। इसके अलावा, अनैच्छिक जिद्दीपर एक और संकेत है, जो वयस्कों और बच्चों दोनों में देखा जा सकता है।

आत्मविश्वास घटना

अवसाद से घिरी महिलाओं का आत्म विश्वास बहुत कम हो जाता है और वे अक्सर अपनी ही आलोचना करती हैं। बीते समय में जो हुआ अक्सर उन बातों को याद करके खुद को कोसती हैं। उन्हें हमदर्दी की तलाश होती है जिनसे वे अपने शकोसुबह साझा कर सकें।

आत्महत्या का विचार

अवसाद जब बहुत अधिक प्रभावित कर देता है तो मन में आत्महत्या तक करने का विचार आ सकता है। उन्हें अपने जीवन का कोई उद्देश्य नहीं दिखता। इस स्तर तक उनका अवसाद पहुंचे इससे पहले उन्हें चिकित्सा की बहुत जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!