Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जबरदस्त कथानक व अभिनय के बावजूद असफल रही थी यह फिल्म, अब OTT प्लेटफार्म पर हुई स्ट्रीम

अभिषेक बच्चन की दमदार एक्टिंग और कसी हुई फिल्म की कहानी ने लोगों का दिमाग झकझोर दिया था। फिल्म को आईएमडीबी पर भी 7.2 की रेटिंग मिली है। इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाने में असफल रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 4:33:47

जबरदस्त कथानक व अभिनय के बावजूद असफल रही थी यह फिल्म, अब OTT प्लेटफार्म पर हुई स्ट्रीम

अभिषेक बच्चन स्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' बीते साल 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म ने 8 दिनों में 1.95 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ टॉम मेकलरिन और अहिल्या बमरो लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को सुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया था। अभिषेक बच्चन की दमदार एक्टिंग और कसी हुई फिल्म की कहानी ने लोगों का दिमाग झकझोर दिया था। फिल्म को आईएमडीबी पर भी 7.2 की रेटिंग मिली है। इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाने में असफल रही है।

अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी एक अर्जुन नाम के इंसान की है जो भारतीय मूल का रहने वाला है और अमेरिका में नौकरी करता है। अर्जुन बचपन से ही तेज दिमाग का होता है और भारत में अच्छी पढ़ाई के बाद अमेरिका में नौकरी करने लगता है। अर्जुन की शादी होती है और 1 बेटी भी। लेकिन अर्जुन का उसकी पत्नी के साथ तलाक हो जाता है। इसके बाद अर्जुन सिंगल पेरेंट्स बनकर भी अपनी बेटी की परवरिश करता है। लेकिन एक समय अर्जुन को हेल्थ की दिक्कतें होने लगती हैं और उसे पता चलता है कि कैंसर भी है। इसी कैंसर का इलाज कराने के साथ ही उसकी बेटी के साथ भी संबंधों में उतार-चढ़ाव आने लगता है। इसी ड्रामा पर ये पूरी फिल्म की कहानी बनी है। इस कहानी में जबरदस्त इमोशन हैं और किरदारों के साथ सहानुभूति भी होती है। हालांकि फिल्म की तारीफों के बाद भी इसकी कमाई कोई खास असरदार नहीं हुई थी। अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।
ज्ञातव्य है कि ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का रिव्यू अच्छा था और लोगों ने इसकी तारीफ भी की थी। लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म ने पहले दिन ही 20 लाख रुपयों की निराशाजनक ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 90 लाख रुपये कमाए और तूसरे दिन 1.25 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। लेकिन फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.14 करोड़ पर सिमट गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका