न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी हैं खड़े होकर भोजन करने की आदत, यहां जानें इससे होने वाले नुकसान

जी हां, इस तरह खाना खाने की वजह से सेहत पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि खड़े होकर भोजन करना किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Mar 2023 6:49:10

क्या आपको भी हैं खड़े होकर भोजन करने की आदत, यहां जानें इससे होने वाले नुकसान

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपने भोजन के लिए भी समय नहीं पिल पा रहा हैं, तो लोग जल्दबाजी में इसका सेवन करते हैं। जबकि भोजन लोगों को इत्मीनान से बैठकर खूब चबा-चबाकर करना चाहिए ताकि यह आसानी से पच जाए। लेकिन जल्दी के चक्कर में लोग खड़े होकर या फिर चलते-फिरते खाना खाते हैं। इसी के साथ शादी हो या कोई आयोजन खड़े होकर भोजन करना आम हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत सेहत के लिए बिलकुल सही नहीं हैं। जी हां, इस तरह खाना खाने की वजह से सेहत पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि खड़े होकर भोजन करना किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

harmful effects of eating food while standing,healthy living,Health tips

शरीर होता है कमजोर

खड़े होकर खाने से खाना जब पेट तक पहुंच नहीं पाता है तो तय बात है कि शरीर को पूरे पोषण तत्व भी नहीं मिल पाते हैं। पोषण तत्व नहीं मिलते हैं तो शरीर और मस्तिष्क का संतुलन भी ठीक से नहीं बन पाता है। ऐसे में व्यक्ति चिड़चिड़ा होने लगता है और समय के साथ शरीर में कमजोरी और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी होती हैं। इसलिए भोजन के पूरे पोषण तत्व लेने के लिए भी बहुत जरूरी है कि खाना बैठकर ही खाया जाए।

पाचनतंत्र पर पड़ता है प्रभाव

खड़े होकर खाना खाने पर सबसे अधिक तो हमारा पाचनतंत्र ही प्रभावित होता है क्योंकि ऐसे खाने से खाना अक्सर पेट तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाता है। अधिकतर वे लोग खड़े होकर खाना खाते हैं जो कि जल्दबाजी में होते हैं। ऐसे में जबतक यह ठीक से पेट तक नहीं पहुंचता है तो यह पच नहीं पाता है और पेट में गैस और भारीपन की समस्याएं होनी लगती है जो कि रात के समय तो अधिकतर परेशान करती है।

harmful effects of eating food while standing,healthy living,Health tips

बिगड़ता है पॉश्चर

खड़े होकर खाने के दौरान हम बहुत ज्यादा झुकते हैं, साथ ही में खुद को रिलैक्स करने के लिए शरीर के किसी एक हिस्से पर जोर देते हैं। रोज ऐसा करने से इसका असर रीढ़ की हड्डी पर होने लगता है। वहीं बैठकर खाना खाने से बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है। इसके अलावा नीचे बैठकर खाना खाने से शरीर में खून का बहाव भी अच्छा होता है। क्रॉस-लेग्स बैठने पर नसों का खिंचाव दूर होता है और वह ज्यादा रिलैक्स होती हैं।

बढ़ता हैं वजन

जैसे लेटकर खाने, जल्दबाजी में खाने और खाना खाने के साथ पानी का सेवन करने से वजन में इजाफा होता है। ठीक उसी प्रकार खड़े होकर खाने की स्थिति में भी आपके वजन बढ़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। स्वीडल ट्रिंडेड ने बताया कि खड़े होकर खाते समय हमें इस बात का अंदाजा तक नहीं रहता कि हम कितनी मात्रा में खाना खा रहे हैं। कई मामलों में ऐसा पाया गया है कि खड़े होकर खाना खाने की स्थिति में लोग हमेशा ओवरईटिंग करते हैं, जिस कारण शरीर में फैट का जमाव अधिक होता है। ऐसी स्धिति में लोग खाने को ठीक तरह से चबाते भी नहीं हैं। लंबे समय तक ऐसा करना आपको जल्दी मोटापे का शिकार बना देता है।

harmful effects of eating food while standing,healthy living,Health tips

होती हैं आहार नली प्रभावित

अपनी खाने की आदत को इस तरह से बदल डालने पर हमारी आहार नली पर गलत प्रभाव पड़ता है। नली यदि ब्लॉक हो जाती है तब तो समस्या और भी बढ़ जाती है पर इस तरह खाना खाने से भोजन अटकना और ठसका लगने की समस्या अधिकतर होती है। कई बार नली के क्षतिग्रस्त होने से खाना पेट तक नहीं पहुंच पाता है और यह नली में ही सड़ने लगता है जिससे कि गैस बनने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका