न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी करते हैं कई घंटों की सिटिंग जॉब, इन बातों का ध्यान रख रहें हेल्दी

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रख खुद को हेल्दी रखा जा सकता हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 3:21:10

क्या आप भी करते हैं कई घंटों की सिटिंग जॉब, इन बातों का ध्यान रख रहें हेल्दी

लोग अपने जीवन-यापन के लिए विविध काम करते हैं। इन्हीं में से कुछ लोग 8 से 9 घंटे तक सिटिंग जॉब करते हैं। कई लोग सिटिंग जॉब को एक बेहद ही आराम की नौकरी मानते हैं। लेकिन काम के चलते ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बिताने की वजह से यह आराम की नौकरी कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण बन जाती हैं। ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, डायबिटीज, मोटापा, डिप्रेशन जैसी समस्याओं का कारण भी सिटिंग जॉब बन सकती हैं। ऐसा नहीं है कि आप खुद को अधिक हेल्दी बनाए रखने के लिए नौकरी छोड़ दें। बस जरूरत है कि आप थोड़ा स्मार्ट तरीके से अपने काम व हेल्थ को मैनेज करें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रख खुद को हेल्दी रखा जा सकता हैं।

do you also do many hours of sitting job keep these things in mind to stay healthy,Health,healthy living

अपनाएं एक्टिव लाइफस्टाइल

चूंकि आप अपने दिनभर का समय बैठकर बिताते हैं। जिसके कारण आप फिजिकली रूप से एक्टिव नहीं होते हैं। इसलिए अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आप एक एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं। सुबह थोड़ा जल्दी उठकर वर्कआउट करें।

do you also do many hours of sitting job keep these things in mind to stay healthy,Health,healthy living

लिफ्ट के बदले सीढिय़ों का इस्तेमाल करें

ऑफिस में आप कहीं भी जाएं, जैसे कि कैंटीन में, दूसरे फ्लोर पर मीटिंग के लिए या फिर कलीग्स से मिलने के लिए तो लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी पूरी बॉडी फिलेक्सीबल रहेगी और पैरों की मसल्स भी एक्टिव रहेंगी। जिन लोगों को डायबिटीज या ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो उनके लिए भी स‍ीढ़िया चढ़ना बहुत फायदेमंद होता है।

do you also do many hours of sitting job keep these things in mind to stay healthy,Health,healthy living

आंखों को आराम दें

लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करती हैं तो हर आधे घंटे में आंखों को थोड़ा आराम दें। पलकों को बार-बार झपकाएं। ब्रेक में आंखों पर पानी मारें। ज्यादा देर तक लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करने से आंखें सूखने लगती हैं जो इंफेक्शन का कारण बन सकती है।

do you also do many hours of sitting job keep these things in mind to stay healthy,Health,healthy living

पानी पीते रहें

शरीर के लिए पानी किसी अमृत से कम नहीं है। यह ना केवल आपको ओवरईटिंग करने के रोकता है, बल्कि वेट मेंटेन करने से शरीर की कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप अपनी वर्कटेबल पर पानी अवश्य रखें और हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीएं।

do you also do many hours of sitting job keep these things in mind to stay healthy,Health,healthy living

हल्की आवाज में गाने सुनें

जब भी आपका माइंड अपसेट हो या आपको लगे कि अब आप बैठकर काम नहीं कर पा रहे हैं तो मूड को सही करने के लिए आप हल्की आवाज में गाने सुन सकते हैं। ऐसा करने से आपका माइंड बहुत रिलेक्स होगा। साथ ही जब हम मानसिक रूप से थकने लगते हैं तो शारीरिक रूप से भी थकान होने लगती है। इसलिए यह तरीका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

do you also do many hours of sitting job keep these things in mind to stay healthy,Health,healthy living

बैग में रखें हेल्दी स्नैक्स

जब बात ऑफिस की होती है तो हम सभी अपने बैग में केवल लंच पैक करके ही रखते हैं। लेकिन बीच-बीच में जब काफी भूख लगती हैं तो हम अनहेल्दी स्नैकिंग करने लग जाते हैं, जो आपकी हेल्थ को प्रभावित करता है। इसलिए आप कोशिश करें कि आप लंच के साथ-साथ अपने बैग में कुछ हेल्दी स्नैक्स भी रखें। इससे आपको हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ऑफिस में लंच के साथ साथ फ्रूट्स और हरी सब्जियां भी लाएं।

do you also do many hours of sitting job keep these things in mind to stay healthy,Health,healthy living

स्ट्रेचिंग करें

आपकी चेयर आपका जिम बन सकती है। पीठ सीधी करके बैठें, फिर पैरों को धीरे-धीरे सामने की तरफ उठाएं। ये 10-10 के सेट में 3 बार करें। धीरे-धीरे सेट बढ़ा भी सकती हैं। जब भी चेयर से खड़े होने का मौका मिले, थोड़ा कमर को ट्विस्ट करें, स्ट्रेचिंग होती रहेगी। पैर के पंजों यानी टोज़ पर कुछ कुछ सेकेंड के लिए खड़ी होकर देखें। थकान दूर होगी।

do you also do many hours of sitting job keep these things in mind to stay healthy,Health,healthy living

चाय को करें स्विच

ऑफिस में रहते हुए हम बार-बार चाय या कॉफी का सेवन अवश्य करते हैं। इससे यकीनन काफी अच्छा लगता है। लेकिन बार-बार चाय या कॉफी का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है। कैफीन की अधिकता के कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इतना ही नहीं, इससे ओवर ऑल हेल्थ पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप अपनी रेग्युलर दूध वाली चाय को ग्रीन टी पर स्विच करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका